Web News

www.upwebnews.com

राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है संघ शिविर :निंबाराम

June 5, 2026

राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है संघ शिविर :निंबाराम

मूसलाधार वर्षा के बीच संघ शिक्षा वर्ग का समापन

प्रकट समारोह में दिखा अद्भुत उत्साह, हुआ समरसता भोज

उदयपुर 04 जून 2926, । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग (महाविद्यालय विद्यार्थी, चित्तौड़ प्रान्त) का समापन समारोह विद्या निकेतन विद्यालय, फतहनगर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्या आई मां कंकू केसर ने की।

समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग केवल प्रशिक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित व्यक्तित्वों के निर्माण की कार्यशाला है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए चरित्रवान, अनुशासित एवं संगठित व्यक्तियों की आवश्यकता है और संघ इसी दिशा में सतत कार्य कर रहा है।

उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में संघ के प्रसिद्ध गीत “आंधी मिले, तूफान मिले, चाहे जितने व्यवधान मिले” का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों का जीवन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए भी अपने ध्येय के प्रति अडिग रहने का प्रतीक है। आज समापन समारोह में हो रही तेज वर्षा के बीच स्वयंसेवकों एवं समाजजनों की उपस्थिति इस गीत की भावना को साकार करती हुई दिखाई दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रकार्य में आने वाली कठिनाइयाँ स्वयंसेवकों के उत्साह को कम नहीं कर सकतीं, बल्कि उन्हें और अधिक दृढ़ बनाती हैं। भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों में निहित है। संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ते हुए एक संगठित, सक्षम एवं आत्मविश्वासी राष्ट्र का निर्माण करना है। वर्ग में प्राप्त संस्कारों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उतारना ही प्रशिक्षण की वास्तविक सार्थकता है।

निंबाराम ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा का स्मरण करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अदम्य साहस का प्रेरक आदर्श है। इस वर्ष हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जो सम्पूर्ण राष्ट्र और विशेष रूप से मेवाड़ के लिए गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मेवाड़ में एक विशाल एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं समाजजनों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन पूज्या आई मां कंकू केसर ने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए कार्य करने वाले युवाओं का निर्माण ही किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण के मार्ग पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद प्रदान किया तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

*स्वयंसेवकों की एकरूपता, अनुशासन का जन मानस पर पड़ा*
कार्यक्रम मे वर्गार्थियों ने दंड, योग, समता, नियुद्ध, व्यायाम योग तथा अन्य शारीरिक कार्यक्रमों का प्रभावी प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों की एकरूपता, अनुशासन, दक्षता एवं आत्मविश्वास ने उपस्थित नागरिकों को अत्यंत प्रभावित किया। वर्ग के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण की झलक इन प्रस्तुतियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

*तेज बारिश के बीच स्वयंसेवकों ने किया प्रदर्शन*
समापन समारोह के दौरान हुई मूसलाधार वर्षा भी स्वयंसेवकों एवं समाजजनों के उत्साह को डिगा नहीं सकी। तेज बारिश के बावजूद सभी स्वयंसेवक पूरे अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे तथा बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने भी अंत तक कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर राष्ट्रकार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

*स्वावलंबन एवं पर्यावरण अनुकूल दिनचर्या*
शिक्षार्थियों ने स्वावलंबन एवं सामूहिकता की भावना के साथ निवास, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का संचालन स्वयं करते हुए आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्ग में सिंगल यूज प्लास्टिक का निषेध रहा और जल संरक्षण आधारित दिनचर्या रही। शिक्षार्थी तय सत्र में 05 मिनट पहले पहुंचने का स्वभाव रहा।

*संविधान व पाथेय कण प्रदर्शनी*
संविधान के चित्रों एवं संबंधित अध्यायों के साथ संदेश देती संविधान की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही पिछले 30 वर्षों के पाथेय कण विशेषांक को स्वाध्याय के लिए शिक्षार्थियों को उपलब्ध करवाये गये।

*98 शिक्षार्थी, 25 शिक्षक, 29 प्रबंधक*
फतहनगर में 17 मई दोपहर से प्रारंभ होकर 15 दिवसीय यह वर्ग 2 जून प्रातः दीक्षांत समारोह के पश्चात पूर्ण हुआ। इस वर्ग में चित्तौड़ प्रांत के 15 प्रशासनिक एवं संघ दृष्टि से 27 जिलों के 83 स्थानों से 98 शिक्षार्थी देश सेवा की साधना को तीव्र करने के लिए उपस्थित हुए हैं। सभी 98 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया। इन शिक्षार्थियों में 17 वर्ष से 28 वर्ष की आयु वर्ग के महाविद्यालयीन विद्यार्थी के प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हैं। संघ कार्य की दृष्टि से इनमें 44 कार्यकर्ता शाखा स्तर तथा 54 स्वयंसेवक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत है। इन शिक्षार्थियों के सुचारू एवं सघन प्रशिक्षण हेतु अपने अपने विषय में 25 निपुण शिक्षक तथा इनकी सभी सामान्य आवश्यकताओं के व्यवस्थित प्रबंधन के लिए 29 प्रबंधक दिन रात लगे हुए थे।

*वर्गाधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन* वर्गाधिकारी ने प्रतिवेदन मे बताया कि 15 दिवसीय इस शिक्षा वर्ग में विभिन्न नगरों एवं ग्रामों से आए स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। वर्ग के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण, बौद्धिक सत्र, योग, गीत, समूह चर्चा, सेवा गतिविधियाँ, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संघ शिक्षा वर्ग फतहनगर नगर में स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ।

सांस्कृतिक गौरव की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प
समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक गौरव की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नेताओं ने किया पौधरोपण

Posted on 05/06/2026
Time 11:05 A.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

​गोरखपुर। 5 जून 2026 ( उप्र समाचार सेवा ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गोरखपुर के सांसद रवि किशन और भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।

सांसद रवि किशन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि ‘प्रकृति है तो हम हैं।’ उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान महज एक पौधा लगाना नहीं है, बल्कि यह अपनी धरती मां और जन्म देने वाली मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक माध्यम है। उन्होंने गोरखपुर की जनता से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

आज का दिन गोरखपुर और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष संयोग लेकर आया। विश्व पर्यावरण दिवस के साथ ही आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। इस दोहरे उत्सव के अवसर पर सांसद रवि किशन और महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
​दोनों नेताओं ने भगवान गोरक्षनाथ के समक्ष प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जन-कल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

June 4, 2026

Lucknow: RSS का पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

लखनऊ, 4 जून 2026 (विसके) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से सरस्वती कुंज, निराला नगर, लखनऊ में संचालित हो रहा है, जिसमें काशी, कानपुर, गोरक्ष एवं अवध प्रांतों के कुल 289 कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
अधिक ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत् 2083 पर सायं 6 बजे प्रारम्भ हुआ पथ संचलन सरस्वती कुंज, निराला नगर से निकलकर आठ नम्बर चौराहा, विवेकानन्दपुरी, महानगर, आईटी मेट्रो स्टेशन (अयोध्या मार्ग), आईटी चौराहा तथा श्री रामकृष्ण मठ के सामने से होते हुए पुनः वर्ग स्थल पर सम्पन्न हुआ।

पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ के घोष वाद्य की मधुर स्वर-रचनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन शक्ति, देशभक्ति एवं सामूहिकता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वत रंजन जी, प्रशिक्षण वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह जी, वर्ग कार्यवाह डॉ. देवेन्द्र अस्थाना, वर्ग पालक मिथिलेश नारायण जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी तथा क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष चंद्र जी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी महानगर-10, अयोध्या मार्ग स्थल पर उपस्थित रहे और पथ संचलन का अवलोकन किया।

June 3, 2026

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

Posted Date:- Jun 03, 2026

नई दिल्ली, 03 जून 2026, नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामीछाने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री रबी लामिछाने के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने की इच्छा का स्वागत करते हैं और पूरी तरह से उसका समर्थन करते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि नेपाल ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अंतर्गत एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं उनके इस संकल्प का स्वागत करता हूं और एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा से पूरी तरह सहमत हूं।

नेपाल हमारी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला भागीदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।”

नयाँ दिल्ली, 03 June 2026, नेपालको सत्तारुढ दल स्वतन्त्र पार्टीका अध्यक्ष रवि लमिचानेले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीलाई भेटे। प्रधानमन्त्री मोदीले बैठकमा खुशी व्यक्त गर्दै साझा र समृद्ध भविष्यका लागि संयुक्त रूपमा काम गर्ने श्री रबी लमिचानको इच्छालाई स्वागत र पूर्ण समर्थन गर्ने बताए। श्री मोदीले ‘छिमेकी पहिले’ नीतिअन्तर्गत नेपाल प्राथमिकताको साझेदार भएको बताए। दुई देशबिचको विशेष र बहुआयामिक सम्बन्धलाई नयाँ उचाइमा लैजान भारत नयाँ सरकारसँग सहकार्य गर्न तत्पर रहेको प्रधानमन्त्रीले पुष्टि गरे। एक्सको पोस्टमा प्रधानमन्त्रीले लेखेका छन्ः नेपालको राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टीका अध्यक्ष श्री रबी लमिचानेलाई भेट्न पाउँदा निकै खुसी लाग्यो। म उनीहरूको संकल्पलाई स्वागत गर्दछु र साझा र समृद्ध भविष्यको लागि तत्पर छु।

Oncology: Next-generation nanomedicine can silence key cancer drivers

Posted Date:- Jun 03, 2026, Wednesday

Pune 03 June 2026, Scientists from Pune have reported a gene-silencing strategy that can drive effective tumor inhibition in breast cancer, highlighting its potential as next-generation precision nanomedicine.

Advances in cancer nanomedicine are increasingly shifting toward precision strategies that directly silence disease-driving genes while minimizing systemic toxicity.

Scientists from from the Agharkar Research Institute (ARI), Pune, an autonomous institute under the Department of Science and Technology (DST), Government of India,  have presemted an innovative biodegradable nanocarrier platform engineered for targeted gene therapy in breast cancer.

The research, recently published in Advanced Healthcare Materials, provides new insights into targeted gene silencing of key survival pathways in breast cancer, enabling efficient tumor targeting and suppression, and offering a promising strategy for developing more effective and safer nanomedicine-based therapies.

The system is built on biodegradable mesoporous silica nanoparticles—well known for their high loading capacity and tunable surface chemistry—which enable efficient delivery of small interfering RNA (siRNA) molecules. By functionalizing the nanocarrier with a protamine biopolymer and an MUC1-specific aptamer, the researchers achieved precise tumor targeting, leveraging the overexpression of MUC1 receptors on breast cancer cells. This targeting strategy significantly enhances cellular uptake while reducing off-target effects, a key limitation in conventional therapies.

Fig: MUC1-Targeted Silica Nanocarrier (MPPM) Engineered biodegradable mesoporous silica nanohybrids target the MUC1 receptor overexpressed in breast cancer

A major highlight of the study by the team costsing of Niladri Haldar, Rajkumar Samanta, Surajit Patra, Devyani Sengar, Sachin Jadhav, and Virendra Gajbhiye is the dual gene-silencing approach. The nanocarrier simultaneously delivers siRNAs against two critical anti-apoptotic genes, MCL-1 and Survivin—both known to promote tumor survival and resistance to therapy. Once inside the tumor microenvironment, the glutathione-responsive design triggers controlled release of the therapeutic payload, ensuring efficient intracellular delivery and activity.

Biological evaluations in MCF-7 breast cancer models demonstrated robust gene knockdown, resulting in increased apoptosis and substantial tumor growth inhibition. Importantly, in vivo studies in Severe Combined Immunodeficiency (SCID) mice showed that the nanocarrier accumulates effectively at tumor sites and exhibits minimal systemic toxicity, as evidenced by favorable histological outcomes. These findings align with growing evidence that aptamer-guided nanocarriers can significantly improve tumor specificity and therapeutic efficacy.

Overall, this work highlights a powerful convergence of targeted delivery, stimuli-responsive release, and combinatorial gene silencing. By integrating these features into a single biodegradable platform, the study provides a compelling framework for next-generation RNAi-based cancer therapies. Such approaches could play a critical role in advancing precision oncology, offering more effective and safer alternatives to traditional chemotherapy.

The research was conducted by scientists from the Nanobioscience Group at the Agharkar Research Institute, Pune, India.

« Newer PostsOlder Posts »