Web News

www.upwebnews.com

एक्शन—जामिया अरबिया मदरसा पर चला एमडीएम का बुलडोजर

May 10, 2026

एक्शन—जामिया अरबिया मदरसा पर चला एमडीएम का बुलडोजर

दिल्ली रोड पर करीब तीन एकड़ भूमि को प्राधिकरण ने कब्जे में लिया
Post on 9.5.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा करीब दो दशक पुराने अधिग्रहण मामले में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) ने बड़ी कार्रवाई कीा प्राधिकरण ने शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए जामिया अरबिया हयातुल उलूम मदरसा परिसर की तीन एकड़ भूमि कब्जे में ले ली। इस दौरान प्रशासन-पुलिस के चलते पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहाा
प्राधिकरण के अनुसार भूमि मुरादाबाद आवास योजना के लिए वर्ष 2004 में अधिग्रहित हुई। प्राधिकरण का कहना है कि विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी ने पूर्व में ही जमीन का कब्जा ले लिया था पर वर्षों से भूमि को लेकर विवाद बना हुआ था।
अदालती आदेश पर कार्रवाई—
एमडीए सचिव पंकज वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई की गई। मदरसा परिसर के उस हिस्सेआ को हटाया गया जो अधिग्रहित भूमि के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि करीबन तीन एकड़ क्षेत्र में प्राधिकरण ने कब्जा लेने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माण हटाया गयाा मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई के दौरान निगरानी करते रहेा
घ्वदस्तीनकरण की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।प्रशासन ने इस दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने को पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई ।
कार्रवाई पूरे इलाके में सुर्खियां बना—
मदरसा परिसर में हुई बड़ी कार्रवाई को लेकर इलाके में दिनभर का माहौल र्च्चाब का कारण बना। हालांकि एमडीए का कहना है कि कार्रवाई सरकारी अभिलेख और न्यायालय के आदेशों के आधार पर की गई। अभियान के बाद एमडीए अब जमीन को सुरक्षित रखने के लिए अगली प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में जुटा है।

रिकार्ड निस्तातरण– राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझे 2.19 लाख से अधिक लंबित मामले

 

Post on 9.5.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा शनिवार को राष्ट्री य लोक अदालत में अदालतों में लंबित केस निपटेा इस साल की दूसरी लोक अदालत में कुल 2 लाख 19 हजार 331 मामलों का निस्ताेरण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया गया। अदालत में न्यायालयों, प्रशासनिक विभाग, बैंक व बीएसएनएल से जुड़े केस निस्तािरित किए गए।लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश सैय़यद माऊज़ बिन आसिम ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 13182 शमन योग्य वादों का निस्तारण हुआ। आरोपितों पर 1 लाख 88 हजार 905 रुपये जुर्माना लगायाउ गया।जबकि वैवाहिक-भरण पोषण के 265 मामले परिवार न्यायालय व अपर परिवार न्यायालय ने आपसी सुलह से हल कराए गए।उत्तराधिकार के एक मामले में निस्तारण में 45. 74 लाख रुपये के प्रमाण-पत्र जारी हुए।लेबर एक्ट, मोटर वाहन अधिनियम आदि केस भी निपटेा।मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 38 मामलों को हल कराते हुए पीड़ित व उनके स्वजनों को 3 करोड़ 9 लाख 78 हजार रुपये देने के आदेश दिए।विभिन्न बैंकों के ऋण संबंधी 596 मामलों में 3 करोड़ 62 लाख रूपये की वसूली हुई।
लोक अदालत कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनित चन्द्रा, एमएसीटी पीठासीन अधिकारी संजय कुमार, लारा कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जैगमउद्दीन, लोक अदालत के नोडल अधिकारी घनेन्द्र कुमार,सीजेएम श्वेता चौधरी समेत न्यायिक, बैंक अधिकारी, दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, जिला बार के हर स्‍वरुप समेत पदाधिकारी व अधिवक्ता रहे।
कार्यक्रम में जिला जज सैय़यद माऊज़ बिन आसिम ने कहा कि लोक अदालत न्याय को आम जनता तक पहुंचाने का सरल व त्वरित प्रभावी माध्यम है। कहा कि आपसी सुलह-समझौते के आधार पर केसों को निपटाने से लोगों का समय-धन दोनों बचते हैं।शनिवार को न्यायालय परिसर में वादकारियों की भारी भीड़ रही।विशेष रूप से बैंक ऋण, यातायात चालान, बिजली बिल बकाया से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
लोक अदालत में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों से तैयार हस्तशिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। “एक जनपद एक उत्पाद” और “एक जनपद एक पकवान” से संबंधित स्टॉल लगाकर उत्पादों को प्रदर्शित किया गया।

 

Post on 9.5.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा।
गर्मी के सीजन में यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए है। जोधपुर से मऊ और गोरखपुर के लिए संचालित दो विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े हैं। स्पेशल ट्रेनें 14 जुलाई तक संचालित होगी।
गर्मी के दिनों में रेगुलर ट्रेनों में बढ़ी भीड़भाड़ के नियंत्रण के लिए रेलवे ने लगातार विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेल मुख्यालय ने यात्री सुविधा को देखते हुए जोधपुर से चलने वाली दो ट्रेनों को विस्तार दिया है।
जोधपुर से मऊ 04823-24 के बीच संचालित ट्रेन के आठ ट्रिप बढ़ाए गए हैं। जोधपुर से रविवार और मऊ से मंगलवार को चलने वाली ट्रेन अब 14 जुलाई तक चलेगी।
इसी तरह जोधपुर से गोरखपुर के बीच संचालित ट्रेन 04829 -30 के आठ फेरे बढ़ाए गए हैं।
जोधपुर से हरेक गुरुवार और गोरखपुर से हर शुक्रवार को चलने वाली ट्रेन को दस जुलाई तक संचालित किया जाएगा।

May 8, 2026

चकबंदी विवाद से परेशान किसान ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास

Posted on 08.05.2026 Time 10.55 PM , Friday, News Source:Neeraj Chakrapani Correspondent UP Samachar Sewa Hathras
रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिसकर्मियों की सतर्कता से टला हादसा
कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास करता किसान

हाथरस। जनपद में चकबंदी से जुड़ी समस्या का समाधान न होने से परेशान एक किसान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास कर सनसनी फैला दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए किसान को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार थाना सासनी क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू निवासी किसान देवेंद्र सिंह ने चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि अनुपालन आदेश कराने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। आर्थिक तंगी के चलते उसने अपनी भैंस बेचकर 40 हजार रुपये की व्यवस्था की और रकम दे दी, लेकिन इसके बावजूद उसका काम नहीं हुआ और बाद में उसका प्रार्थना पत्र भी खारिज कर दिया गया।पीड़ित किसान ने बताया कि नगला गढ़ू की जमीन को लेकर उनके परिवार का मुकदमा वर्ष 2012 से चल रहा है। वर्ष 1994 में उसके पिता राजवीर शर्मा ने जमीन का बैनामा कराया था। मामला वर्ष 2019 में एटा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के पास पहुंचा था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 6 अगस्त 2025 को फैसला उनके पक्ष में आया, जिसके बाद फाइल चकबंदी अधिकारी के पास पहुंची थी।घटना के बाद चकबंदी विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि मामला अभी विचाराधीन है और डीडीसी कोर्ट में मुकदमा लंबित होने के कारण अंतिम आदेश नहीं हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएम प्रकाश चंद ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वृन्दावन में बनेगा भव्य अक्रूर घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त दिव्य अनुभव

Mathura News

Mathura Samachar

Mathura Vrandavan News
Posted on 08.05.2026 Time 10.40 PM, Friday, News Source: Atul Kumar Correspondent UP Samachar Sewa, Mathura
6.35 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, प्रथम चरण में 3.17 करोड़ रुपये जारी
मथुरा। वृन्दावन स्थित यमुना नदी के दाहिने तट पर पौराणिक महत्व वाले अक्रूर घाट का अब भव्य निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 6.35 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी देते हुए प्रथम चरण में 3.17 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आस्था के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त दिव्य अनुभव उपलब्ध कराना है।
Mathura. The Akrur Ghat of mythological importance on the right bank of the river Yamuna at Vrindavan will now be grandly constructed and beautified. The State Government has sanctioned an ambitious project of Rs.6.35 crores and released Rs.3.17 crores in the first phase.
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मथुरा-वृन्दावन को विश्व स्तरीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्ण भक्तों और पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध करना सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री ने बताया कि अक्रूर घाट का विशेष पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि कंस के बुलावे पर जब अक्रूर जी श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लेकर जा रहे थे, तब यहीं यमुना स्नान के दौरान उन्हें भगवान विष्णु के चतुर्भुज स्वरूप में श्रीकृष्ण एवं बलराम के दिव्य दर्शन हुए थे। इसी कारण यह स्थल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है।
परियोजना के तहत होंगे ये प्रमुख कार्य
अक्रूर घाट परियोजना के अंतर्गत घाट के निर्माण एवं सुरक्षा के लिए 30 मीटर लंबाई में शीट पाइलिंग कराई जाएगी। दोनों ओर शीट पाइल को जोड़ने के लिए प्रत्येक तीन मीटर पर एंकर बार लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त पांच मीटर चौड़े स्नान प्लेटफॉर्म, घाट की सीढ़ियों एवं पटरे का निर्माण कराया जाएगा, जिन पर लाल पत्थर लगाया जाएगा।
घाट पर पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 220 मीटर लंबा चैनल भी खोदा जाएगा। साथ ही अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम हिस्सों में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे घाट की संरचना सुरक्षित और मजबूत बनी रहे।
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
जयवीर सिंह ने बताया कि धार्मिक पर्यटन के बढ़ते आकर्षण, बेहतर कनेक्टिविटी एवं सुविधाओं के विस्तार के चलते वर्ष 2025 में 10.24 करोड़ से अधिक पर्यटक मथुरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि ब्रज में आयोजित रंगोत्सव, कृष्ण जन्माष्टमी और राधा अष्टमी जैसे आयोजनों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि रंगोत्सव-2026 के मुख्य आयोजनों में 44 लाख से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक ब्रज पहुंचे, जो क्षेत्र की वैश्विक लोकप्रियता का प्रमाण है। अक्रूर घाट का निर्माण ब्रज क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
रेल एवं सड़क मार्ग से आसान पहुंच
अक्रूर घाट मथुरा रेलवे स्टेशन से लगभग 16 किलोमीटर तथा नए बस स्टैंड से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। बेहतर सड़क एवं परिवहन सुविधाओं के चलते श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
« Newer PostsOlder Posts »