Web News

www.upwebnews.com

लखनऊ में आग से 250 झोपड़ियां राख, दो बच्चों की मृत्यु

April 16, 2026

लखनऊ में आग से 250 झोपड़ियां राख, दो बच्चों की मृत्यु

लखनऊ, 16 अप्रैल 26। विकास नगर इलाके में बुधवार को एक भीषण अग्निकांड में 250 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में दो बच्चों की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए।
जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर, फ्रिज और एसी के कंप्रेसर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। इन धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। आग से उठता घना काला धुआं करीब 10 किलोमीटर दूर तक देखा गया।

फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग के असली कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है। वहीं, प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर और आवश्यक सहायता की व्यवस्था की जा रही है।

संसद में पेश होंगे महिला आरक्षण व परिसीमन विधेयक

नई दिल्ली 16 अप्रैल 2026, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की सीटों में बढ़ोतरी के लिए परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक आज प्रस्तुत होंगे। इन पर सरकार व विपक्ष के बीच टकराव हो सकता है।

संसद के विस्तारित सत्र में सरकार ने प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए कमर कस ली है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल परिसीमन के विरोध में आ गए हैं। पीएम ने महिला आरक्षण को देश में मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करता नहीं दिख सकता, पर परिसीमन पर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है।

संसद के बजट सत्र की तीन दिवसीय विस्तारित में केंद्र सरकार लोकसभा में बड़े बदलाव की नींव रखने जा रही है। इसमें लोकसभा और देश के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए संविधान (131वां) संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। महिला आरक्षण इसी का अंग होगा।

इनके अलावा, परिसीमन विधेयक और केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक भी पेश किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया कि नए परिसीमन में देश के किसी भी हिस्से, विशेषकर दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

दक्षिण राज्यों को आशंका है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन के कारण नए परिसीमन में उनकी लोकसभा सीटें घट सकती हैं। सरकार ने इस शंका को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सीटों की बढ़ोतरी हर राज्य के लिए एकसमान 50 फीसदी होगी। लोकसभा में सीटों की अधिकतम सीमा 850 तय की गई है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। किसी भी राज्य की सीटों में कटौती का सवाल ही नहीं उठता।

सरकार का कहना है, 1976 के बाद से लोकसभा सीटों में बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए स्पष्ट और नया परिसीमन समय की मांग है। परिसीमन प्रक्रिया आखिरी प्रकाशित जनगणना (2011) के आधार पर पूरी की जाएगी। राज्याें के लिए सीटों की संख्या तय नहीं है। हर राज्य के लिए परिसीमन आयोग बनेगा। आयोग राज्य के सभी दलों से चर्चा के बाद सीटों का अंतिम निर्धारण करेगा।

*संसद का विस्तारित सत्र*

लोकसभा में 16 अप्रैल को तीनों विधेयकों पर चर्चा होगी। 18 घंटे का समय तय।
17 अप्रैल : मतदान के साथ लोकसभा में यह प्रक्रिया पूरी होगी।
18 अप्रैल : लोकसभा से पास होने के बाद इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। 10 घंटे की चर्चा के बाद मतदान होगा।

ये विधेयक होंगे पेश
संविधान (131वां) संशोधन-2026
परिसीमन विधेयक-2026
संघ शासित क्षेत्र कानून (संशोधन) विधेयक-2026…

विपक्षी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स आज संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में मुलाकात करेंगे, ताकि विशेष सत्र में सदन की रणनीति बनाई जा सके.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पार्टी के सांसदों के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगे

April 15, 2026

प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आकर 5 लोगों की मौत

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 10.58 PM Prayagraj, Train Accident, 5 died

प्रयागराज। जिले के करछना क्षेत्र स्थित पचदेवरा हाल्ट पर आज शाम रेल हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, पचदेवरा हाल्ट पर अधिक भीड़ होने की वजह से कुछ लोग रेलवे ट्रैक के करीब आ गए, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।
रेलवे पीआरओ के अनुसार, गाड़ी संख्या 12312 के गार्ड और लोको पायलट ने शाम करीब 6:15 बजे डाउन लाइन पर एक शव देखे जाने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस लगभग 6:47 बजे इस स्थान से गुजर रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन, जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।
रेलवे और पुलिस टीम ने सभी 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी जा रही है।
इस हादसे के बाद मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात बाधित रहा। बाद में ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया।

रेलवे में मनाईं गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती


-डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुआ कार्यक्रम
-कार्यक्रम में रेल अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद

Post on 15.4.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर डीआरएम कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को डीआरएम दफ्तर में
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीआरएम व अन्य अधिकारी व यूनियन पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण किया। अध्यक्षीय संबोधन में डीआरएम ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक निर्माण के महान शिल्पी थे। उनके विचार सिखाते है कि समाज की प्रगति तभी संभव है,हर व्यक्ति को समान अवसर व सम्मान मिले।कहा कि रेलकर्मियों का कर्तव्य है कि अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता व सेवा भावना को सर्वोपरि रखे।
कार्यक्रम में एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर अधिकारी , एनआरएमयू, यूआरएमयू, एससी-एसटी , ओबीसी यूनियन पदाधिकारी व रेल कर्मचारी रहे।

नासिक TCS में Sex Extortion पर महिला आयोग सख्त, लिया संज्ञान

Breaking News UP Web News

Posted on 15.04.2026 Time 08.58 PM

National Commission for Women, Nashik TCS Sex extortion case

नई दिल्ली 15 अप्रैल 26, राष्ट्रीय महिला आयोग ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बीपीओ इकाई में महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न घटना से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि घटना की गहन जांच के लिए चार सदस्‍यीय जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा करेगी और दस दिन के भीतर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

« Newer PostsOlder Posts »