Web News

www.upwebnews.com

एलडीए ने 04 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

August 21, 2026

एलडीए ने 04 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

लखनऊ , लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-जुग्गौर, हासेमऊ, सराय शेख एवं बड़ी देवरिया में अभियान चलाया गया। इस दौरान बुधाना देवी, महादेव, संतोष यादव, रमावती, कामता प्रसाद, रामलखन, राम प्रसाद व अन्य द्वारा लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना से कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी

कर्मचारी को बिना पूर्व नोटिस एवं सुनवाई का अवसर प्रदान किये सेवा से पृथक/निष्कासित नहीं किया जायेगा

कर्मचारी का एक जनपद/स्थान से दूसरे जनपद स्थान पर स्थानान्तरण मुख्यालय को सूचित/अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा – श्री दयाशंकर सिंह

लखनऊ 21अगस्त 2026
स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना के अंतर्गत तैनात कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं पारदर्शी व्यवस्था के संबंध में परिवहन विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए है। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं सेन्ट्रलाइज्ड कार्ड प्रिंटिंग सेन्टर (सी०सी०पी०सी०), मुख्यालय पर कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से तैनात कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, सेवा संबंधी मामलों में पारदर्शिता तथा वेतन भुगतान की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गये हैं कि परियोजना के अंतर्गत तैनात किसी भी कर्मचारी को बिना पूर्व नोटिस एवं सुनवाई का अवसर प्रदान किये सेवा से पृथक/निष्कासित नहीं किया जायेगा। साथ ही, किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय की पूर्व सूचना एवं अनुमति के बिना सेवा से पृथक/निष्कासित करने की कार्यवाही नहीं की जायेगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत नवीन मैनपावर की तैनाती के संबंध में भी कार्यदायी संस्थाओं को मुख्यालय स्तर पर सूचना उपलब्ध कराकर आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है। नवीन तैनाती में अनुबन्ध की शर्तों तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा मैनपावर तैनाती के संबंध में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत तैनात किसी भी कर्मचारी का एक जनपद/स्थान से दूसरे जनपद स्थान पर स्थानान्तरण मुख्यालय को सूचित/अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा।
प्रत्येक कार्मिक के माहवार वेतन भुगतान का विवरण प्रत्येक माह की 07 तारीख तक मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

शौच करने गए महात्मा को तालाब में मगरमच्छ खींच ले गया , शव वरामद

फिरोजाबाद। ‌जनपद के थाना एका क्षेत्र में तालाब किनारे शौच करने गये महात्मा को मगरमच्छ खींच ले गया। एनडीआरफ ने शव बरामद कर लिया शुक्रवार को शब का पोस्टमार्टम कराया गया
थाना एका क्षेत्र के गांव पवरई‌ निवासी महात्मा हरि शंकर सविता 55 वर्ष बुधवार की शाम को सोच के लिए गांव के बाहर तालाब किनारे गए हुए थे किंतु वापस नहीं लौटे ग्रामीण और परिजनो द्वारा उनकी तलाश की गई गुरुवार को सुबह हरिशंकर सविता के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई। संभावना तालाब में मगरमच्छ के द्वारा खींच दिए जाने की गई पुलिस द्वारा एनडीआरएफ टीम को बुलाकर तालाब मैं खोज की गई गुरुवार शाम को झाड़ियां में फंसा हुआ एक
शब बरामद हुआ जिसकी पहचान परि जनों द्वारा महात्मा हरि शंकर के रूप में कर ली गई। मगरमच्छ के आतंक से गांव में दहशत व्याप्त है। शुक्रवार को शब का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया।

इटावा सफारी में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू

लखनऊ, 21 अगस्त 2026,इटावा सफारी पार्क में प्रवासी पक्षियों का आगमन प्रतिवर्ष बढ़ रहा है। हरियाली और प्राकृतिक आवास के कारण रूस और कजाकिस्तान से पक्षी यहां पहुंचने शुरू हो गए हैं। ये संख्या हर साल बढ़ रही है।

पार्क के अंतर्गत जैवविविधता अत्यधिक होने के कारण यहाँ पर प्रवासी एवं अप्रवासी पक्षियों का आवागमन वर्ष भर होता रहता है। वर्तमान में सफारी क्षेत्र में गुलाबी मैना (Rosy Starling) का प्रवास चल रहा है। यहाँ हजारों की संख्या में गुलाबी मैना अपने कलरव से सफारी को गुलजार किये हुए हैं। ये पक्षी मुख्यतः कजाकिस्तान व रूस (मध्य एशिया) में पाए जाते है तथा जुलाई-अगस्त में भारत मे आ जाते हैं और लगभग 6 से 8 माह तक भारत के घास के मैदानों या समतली क्षेत्रों में खेतों के आस-पास पेड़ों पर रहते है। इटावा सफारी में इस वर्ष इनकी संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बहुत ही अधिक है।
राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आज दिनाँक 21.08.2026 को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के 19 वरिष्ठ सदस्यों को श्री हरिशंकर पटेल समाजसेवी एवं डॉ श्रीकांत, योगाचार्य भारतीय योग संस्थान, इटावा यूनिट के सहयोग से सफारी का भ्रमण कराया गया। भ्रमण करने वाले लोगों में सेवानिवृत्त शिक्षक, व्यापारी, समाजसेवी एवं अन्य क्षेत्रों में अपना महती योगदान देने वाले लोग शामिल थे। पहली बार 80-90 वर्ष की आयु में सफारी पार्क भ्रमण का अनुभव प्राप्त करने के उपरांत सभी लोग अत्यंत प्रसन्न हुए। सफारी के रख रखाव एवं वन्य जीवों के स्वास्थ्य की प्रसंशा करते हुए सभी लोगों द्वारा इस सफारी के वृहद प्रचार प्रसार में योगदान देने की बात कही गई तथा कुछ लोगों द्वारा सफारी भ्रमण का अपना अनुभव साझा किया गया।
इसके अतिरिक्त सफारी के सभी वन्य जीवों के स्वास्थ्य का अनुश्रवण वन्य जीव चिकित्सकों द्वारा निरंतर किया जा रहा है। शेरनी राधिका जिसकी पूंछ को दूसरी शेरनी ने लगभग एक माह पूर्व काट लिया था और बाद में उसके पूंछ को विशेषज्ञों की टीम द्वारा काट कर अलग करना पड़ा था, की स्तिथि स्थिर बनी हुई है। वह बहुत ही अल्प मात्रा में अपना आहार ग्रहण कर रही है। उसकी नियमित रूप से निगरानी की जा रही है तथा विशेषज्ञों के सलाह के अनुसार उसका उपचार किया जा रहा है। मुरादाबाद से रेसक्यू कर 04 तेंदुए (02 शावक और 02 वयस्क) के सफारी पार्क में आ जाने के बाद अब यहाँ पर तेंदुओं की संख्या 31 हो गई है जबकि वर्तमान में 23 शेर इटावा सफारी में हैं जिसमें से 17 यहीं पर पैदा हुए हैं।

Ballia गंगा का पानी उदई छपरा के दलित बस्ती में पहुंचा, 90 घर प्रभावित

दुबे छपरा । गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच शुक्रवार सुबह बाढ़ का पानी धीरे-धीरे रिसाव करते हुए उदई छपरा के दलित बस्ती में फैलना शुरू हो गया। देखते ही देखते करीब 90 घरों के आसपास पानी पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
बाढ़ के पानी की सूचना मिलते ही बैरिया तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार अनिल यादव उदई छपरा पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए घरों के आसपास पहुंच रहे पानी की स्थिति देखी। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लेखपाल को प्रभावित परिवारों की सूची तत्काल तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
इसके बाद अधिकारियों ने घाट के पास चल रहे कटानरोधी कार्य का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है, इसे पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसी भी व्यक्ति के जान-माल को नुकसान न पहुंचे। इसके लिए प्रशासन की ओर से हर स्तर पर तैयारी की गई है।
लगातार पांचवें दिन बढ़ा गंगा का जलस्तर
उधर, गंगा नदी के जलस्तर में लगातार पांचवें दिन भी बढ़ोतरी जारी रही। केंद्रीय जल आयोग के गायघाट गेज के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 58.430 मीटर दर्ज किया गया। नदी खतरा बिंदु 57.615 मीटर को पार कर चुकी है और अब मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर की ओर तेजी से बढ़ रही है। जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
गंगा की लहरों और लगातार बढ़ते पानी को लेकर दुबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, सुघरछपरा, रामगढ़, प्रसाद छपरा, बुधनचक, पांडेपुर, टेगरही और टीएस बंधे तक के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। बाढ़ का खतरा बरकरार रहने से तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

« Newer PostsOlder Posts »