Web News

www.upwebnews.com

नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा, बच्चों समेत 5 गंभीर घायल

May 18, 2026

नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा, बच्चों समेत 5 गंभीर घायल

Mathura, 18 मई 2026 (उप्र समाचार सेवा), दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर कोतवाली छाता क्षेत्र के गांव दोताना के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार केंट्रा (आईसीएम) कैंटर ने आगे चल रही इको कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बच्चों समेत करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद इको कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोतवाली छाता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के चलते नेशनल हाईवे-19 पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त इको कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हादसे के बाद फरार हुए केंट्रा चालक की तलाश की जा रही है।

अवैध संबंध में मंगेतर का कत्ल- मां-बेटी व प्रेमी को उम्रकैद

MORADABAD DISTRICT COURT

-जिससे सगाई,उसे ही घर बुलाकर मरवा दिया, संदेह न हो
शव को दूर फिकवाया,घटना के एक माह बाद थीं शादी -पाकबड़ा में 25 दिसंबर, 2018 की सनसनीखेज घटना
एडीजे कोर्ट -7 ने युवती, मांऔर प्रेमी को दोषी ठहराया दोषियों पर 35-35 हजार का जुर्माना

Post on 18.5.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 2.30 PM

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा

मुरादाबाद की अदालत ने आठ साल पहले हुए सोनू हत्याकांड में युवती, उसकी मां व प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई।युवती ने प्रेमी से अवैध संबंधों में होने वाले मंगेतर की हत्या की हत्या करा दी। घटना से एक महीने बाद दोनों की शादी थी। युवती ने बहाने से मंगेतर को फोन कर घर बुलाकर घटना को अंजाम दे डाला। कोर्ट ने सभी दोषियों पर 35-35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।सुनवाई के दौरन ग्याकरह गवाह पेश किए गए।

पाकबड़ा में हत्याकांड में सोमवार को एडीजे कोर्ट-7 चंचल ने फैसला सुनाया। एडीजीसी नीलम वर्मा ने बताया कि पाकबड़ा के गिंदौड़ा गांव के जयपाल सिंह ने 2 नवंबर,18 को पुलिस में तहरीर दी।तहरीर में कहा कि उसका बेटा सोनू घटना की रात को गायब हो गया। वादी ने सोनू की हत्या की आशंका भी जताई। घटना के अनुसार गांव गिंदौड़ा निवासी जयपाल सिंह के बेटे की सगाई महलकपुर गांव के राकेश कुमार की रानी के साथ किया। दोनों की जल्द शादी होने वाली थी। बताते है कि गांव में ही रानी के अशोक कुमार से प्रेम संबंध थे।
एडीजीसी का कहना है कि केस की सुनवाई के दौरान आरोपी अशोक व रानी के संबंधों की जानकारी मां राधा को भी थी।शादी की तारीख आते देख संबंधों में बाधक बने सोनू को हटाने की योजना बनीं। घटना की शाम को रानी के फोन कर सोनू को बुलाया।जहां उसके सिर पर वार किया। दुपट़टे से उसका गला घोंट दिया गया।शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर मां व अशोक फेंक आए। इस बीच सोनू का मोबाइल बंद आया। इसकी तहरीर के बाद पुलिस ने रानी व उनकी मां से पूछताछ की।बाद में उसका शव बरामद हो सका।

केस की सुनवाई के दौरान अभियेाजन पक्ष ने रिपोर्ट , मोबाइल पर कॉल,शस्त्र की बरामदगी व गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने साक्ष्य के आधार पर युवती रानी, मां राधा व अशोक को आजीवन कारावास व 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

कोर्ट परिसर में विवाहिता का सवाल: कितनी बार सिंदूर बदलेंगे?

Breaking News UP Web News

बलिया के कोर्ट के आदेश पर ससुराल पहुंची महिला को पुलिस के सामने पति और ससुर ने पीटते हुए बोला 5 मर्डर किए है, छठा तुम्हारा कर दूंगा।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 18/05/2026

बलिया।  में घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। डरी-सहमी पीड़िता ने सोमवार को जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और सुरक्षा की मांग की।

मीडिया के कैमरे पर पीड़िता के बताया कि न्यायालय ने घरेलू हिंसा के मामले में उसे अपने ससुराल में रहने का आदेश दिया था। कोर्ट के इसी आदेश को लेकर वह पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में थाना नरही के अंतर्गत स्थित अपने ससुराल गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुई उसके पति धनंजय राय ने उसका गला और बाल पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। इसके बाद जब उसके ससुर राम जी राय घर पहुंचे है, तो उन्होंने आते ही उसे पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सामने ही उसके साथ यह बदसलूकी और मारपीट की गई।

पीडिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और 2023 से ही विवाद चल रहा है। बताई शादी में क्षमता के अनुसार पूरा दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशा करता है और उसके कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध है। इसके सबूत वीडियो कॉल आदि उसने पति के फोन में देखे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। जिससे तंग आकर कोर्ट में मुकदमा दायर किया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे ससुराल में रहने और पति को बिजली पानी व खाने पीने की उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया था।

पीड़िता ने बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के सामने ही उसके ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बताई मेरे ससुर ने पुलिस के सामने कहा कि जब तक तुम थाने पहुंचोगी, तुम्हारी लाश भिजवा दूंगा। मैं पहले भी 5 मर्डर किए हैं छठा मर्डर तुम्हारा कर दूंगा।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद थाने में एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है लेकिन उसका पति अब पैसे के बल पर केस दबाने और कोर्ट कचहरी आने-जाने के दौरान उसकी जान लेने की धमकी दे रहा है।

अपनी 2 साल की बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित पीड़िता ने हार नहीं मानी है। उसका कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है और वही उसका व उसकी बेटी का हक है। मीडिया के एक सवाल का बेबाकी से जवाब देते हुए बोली हम कितनी बार सिंदूर बदलेंगे। आज बलिया में डीएम और एसपी से मुलाकात कर उसने शिकायती पत्र सोपा है। पीड़िता के मुताबिक अधिकारियों ने उसे पूरी मदद और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल सुरक्षा के मद्दे नजर पीड़िता अपने मायके में रह रही है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

Posted on 18/05/2026
Time 01:10 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध

​गोरखपुर। 18 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों और बाजार में व्याप्त कालाबाजारी के विरोध में आज, 18 मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आम जनता को तत्काल राहत देने की मांग की।

​सोमवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर एकत्रित हुए। यहाँ आयोजित धरने के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईंधन और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है।

​धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है और आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ​

अवैध संबंधों के शक में पत्नी और ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार

Gorakhpur Samachar UP Web News

Posted on 18/05/2026
Time 12:55 P.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

गोरखपुर। 18 मई 2026 ( उप्र समाचार सेवा) जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के पिपरपाती टोला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक ऑटो चालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

​सीओ चौरीचौरा से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (17 मई, 2026) की शाम करीब 5:30 बजे झंगहा पुलिस को सूचना मिली कि गाँव में एक व्यक्ति ने दो लोगों को लहूलुहान कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की।
​जाँच में पता चला कि अभियुक्त जितेंद्र निषाद, जो गोरखपुर शहर में था, कल अपनी पत्नी गुंजा निषाद और एक ऑटो चालक कुलदीप शर्मा के साथ अपने पैतृक गाँव पिपरपाती टोला आया था। गाँव पहुँचते ही जितेंद्र ने आपा खो दिया और पास रखे एक धारदार हथियार से अपनी पत्नी और कुलदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

​पुलिस पूछताछ में प्राथमिक तौर पर यह बात सामने आई है कि जितेंद्र को अपनी पत्नी गुंजा और ऑटो चालक कुलदीप शर्मा के बीच अवैध प्रेम संबंधों का गहरा संदेह था। इसी शक की आग में जलकर उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।
​घायलों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई
​हमले में गंभीर रूप से घायल गुंजा और कुलदीप को तत्काल इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
​झंगहा पुलिस के अनुसार, घायल कुलदीप शर्मा के भाई राजकुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। ​

« Newer PostsOlder Posts »