Web News

www.upwebnews.com

हॉर्मूज खोलने के लिए 6 देश एकजुट

March 20, 2026

हॉर्मूज खोलने के लिए 6 देश एकजुट

Posted on 20.03.2026 Friday Time 10.22 AM London

लंदन 20 मार्च 26, हॉर्मूज जलडमरू मध्य मार्ग से निर्बाध आवाजाही रखने के लिए छह देश एकजुट हुए हैं।इन्होंने ईरान से अपील की है कि वह इस मार्ग में बाधाएं उत्पन्न करना बंद करे। साथ ही ऊर्जा क्षेत्रों पर हमले बंद किए जाएं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के कार्यालय की ओर से जारी संयुक्त बयान में, इन देशों ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और उससे तुरंत कार्रवाई रोकने को कहा है। उन्होंने ईरान से अपील की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापारिक जहाजों के लिए बंद करने की धमकी देना, बारूदी सुरंग बिछाना तथा ड्रोन और मिसाइल हमले तुरंत बंद करे।

बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय जहाजों के रास्ते में रुकावट और ऊर्जा आपूर्ति में बाधा दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि समुद्री मार्गों की आजादी अंतरराष्ट्रीय कानून का एक अहम सिद्धांत है और ईरान की कार्रवाई का असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने नाटो सहित अन्य देशों से अपील की थी कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से व्यापारिक जहाजों के लिए खोलने में मदद करें।

ईरान पर अमरीका और इस्राएल के हमलों से तेल और गैस केंद्रों को नुकसान पहुंचा है, जिससे कीमतें बढ़ी हैं।

Six countries have united to keep unhindered movement through the Strait of Hormuz central route. They have appealed to Iran to stop creating obstacles in this path. At the same time, attacks on energy sectors should be stopped. In a joint statement issued by the office of UK Prime Minister Keir Starmer, these countries strongly condemned the attacks by Iran and called on it to immediately stop its actions. He urged Iran to immediately stop threatening to close the Strait of Hormuz to merchant vessels, laying landmines, and launching drone and missile attacks.

कतर के तेल और गैस उत्पादन केंद्रों पर हमले की भारत ने निंदा की

Posted on 20.03.2026 Friday Time 10.04.2026, New Delhi

नई दिल्ली 20 मार्च 26, भारत ने कतर के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों की निंदा की है। साथ ही कतर के अमीर से बात करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की बधाई दी।

India has condemned the attacks on energy plants in Qatar. Prime Minister Narendra Modi also spoke to the Emir of Qatar to convey Eid greetings.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ टेलीफोन पर बात कर ईद की शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि भारत कतर के साथ एकजुटता से खड़ा है और क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर हमले की निंदा करता है। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कतर में भारतीय समुदाय की देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता की कामना की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन पर ज़ोर दिया।

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता कानून बना, विपक्ष ने क्या विरोध

Posted on 20.03.2026, Friday Time 09.56 AM Raipur

रायपुर, 20 मार्च 26, अब छत्तीसगढ़ में धोखे और कपट से किसी का धर्मपरिवर्तन नहीं किया जा सकेगा । राज्य विधानसभा ने धार्मिक स्‍वतंत्रता विधेयक को ध्‍वनि-मत से पारित कर दिया है।

Raipur, March 20: No one can now be converted by deception and deception in Chhattisgarh. The state assembly has passed the Religious Freedom Bill by a voice vote.

इस विधेयक का उद्देश्‍य धोखे से, बलपूर्वक, प्रलोभन देकर या डिजिटल तरीके से धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई गई है। विपक्ष ने इस विधेयक के विरोध में सदन का बहिष्‍कार किया। विपक्ष का कहना था कि इस तरह के 11 राज्‍यों से संबंधित मामले सर्वोच्‍च न्‍यायालय में लंबित है और सर्वोच्‍च न्‍यायालय का फैसला आने के बाद ही इस मामले में आगे बढ़ा जाना चाहिए। जवाब में, उप-मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इस तरह के किसी भी मामले में रोक नहीं लगाई है और अवैध धर्मांतरण पर अंकुश लगाना राज्‍य सरकार के अधिकार-क्षेत्र में आता है।

विधेयक में गलत तरीके से धर्मांतरण को गैर-जमानती अपराध माना गया है जिसके लिए सात से दस साल तक की सज़ा हो सकती है। इसके अलावा, दोषी पाए जाने पर न्‍यूनतम 5 लाख रूपए तक का जुर्माना भी भरना होगा। विधेयक के अनुसार, धर्मांतरण के इच्‍छुक लोगों को इसकी पूर्वानुमति लेनी होगी।

ईरान और हिजबुल्ला समर्थित आतंकी नेटवर्क का खुलासा

Breaking News UP Web News
Posted on 20.03.2026, Friday Time 09.41 AM, Source PB News
दुबई, 20 मार्च 2026, संयुक्‍त अरब अमीरात ने ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। नेटवर्क को लेबनान के हिजबुल्ला और ईरान से धन मिल रहा था। नेटवर्क के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह समूह एक फर्जी व्यापारिक संगठन बनाकर सक्रिय था।
अमीरात सरकार के अनुसार, यह नेटवर्क हिजबुल्ला और ईरान से जुड़े विदेशी संगठनों के साथ एक पूर्व नियोजित रणनीति के अनुसार काम कर रहा था। प्रशासन ने कहा कि अमीरात की सुरक्षा या स्थिरता को खतरे में डालने वाले किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

March 19, 2026

मुरादाबाद में पार्षद मनोनीत नेता पार्टी की शहर कार्यकारिणी में भी पा गए अहम पद

आपाधापी: नेताओं में आपसी समन्वय का असर।

*शहर कमेटी में उपाध्यक्ष बने नेताओं को ही संगठन ने निगम में पार्षद बना दिया*

–पार्टी में खल रही तालमेल में खामीं, हटाए जाएंगे पदाधिकारी

Post on 19.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने में गंभीर भाजपा में आपसी समन्वय बड़ी खामी बनकर उभरा है। संस्तुति के बाद पार्टी नेतृत्व ने जिन्हें नगर निगम में पार्षद बनाया, उन्हें ही संगठन में अहम पद भी दे डाले। एक को ही दो-दो पद दिए जाना पार्टी हल्कों में चर्चा का कारण बना हुआ है।

दरसअल मुरादाबाद निगम में मनोनीत हुए पार्षदों को भाजपा शहर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया गया है।अब संगठन अपनी गलती सुधारने की कोशिश में है। संभावना है कि नेताओं को एक पद की जिम्मेदारी मिलेगी।

2027 में होने वाले विस चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा में आपसी खींचतान संगठन को कमजोर कर रहीं हैं।चुनाव से पहले जमीन की मजबूती के लिए संगठन व निकायों में जोड़ा जा रहा है। बूथों को दुरुस्त करने के लिए संगठन के नेताओं की संस्तुति पर आनन-फानन में शहर कार्यकारिणी और निकाय में मनोनयन का ऐलान हुआ। पर इस आपाधापी और समन्वय की कमी से एक कार्यकर्ता को दो दो जगहों पर एडजस्ट कर दिया।
शहर कार्यकारिणी छह साल बाद घोषित हुईं। जबकि निगम में पार्षद के मनोनयन की सूची जारी हुई। अध्यक्षों की सिफारिश के आधार पर नेतृत्व ने हरी झंडी दी। उनमें नाम का दोहराव हो गया। एक कार्यकर्ता‌ दो जगहों पर पहुंच गए। यानी नेतृत्व ने निगम में जिन्हें पार्षद बनाया, वहीं शहर कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद भी पा गए।
हाल ही में घोषित महानगर कार्यकारिणी में हरीश प्रजापति व मिंटू सिंह को संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया। पर उन्हें ही निगम पार्षद मनोनीत भी कर दिया।

*एक ही क्षेत्र से अब कई पार्षद*
शहर कार्यकारिणी की घोषणा में तालमेल का ध्यान नहीं रखा गया। शहर के बीच मध्य नगर क्षेत्र में चुनिंदा पार्षद देश रत्न कत्याल के अलावा अब नए पार्षद अभिनव बंसल व कमल गुलाटी बनाए गए। इसी तरह लाइनपार में पांच बार के पार्षद राजेश गुप्ता के अलावा ज्योति बंसल नामित पार्षद बनीं। चन्द्र नगर क्षेत्र में मिंटू ठाकुर को पार्षद बनाया गया। जबकि मुरादाबाद देहात विस क्षेत्र में आने वाले शहर के ही क्षेत्र में कोई नामित पार्षद नहीं बन सका।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला का कहना है कि एक कार्यकर्ता का नाम दो जगहों पर शामिल होने के बाद खामी को सुधारा गया। संगठन में दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। अब उपाध्यक्ष पद पर नए लोगों की नियुक्ति होगी।

« Newer PostsOlder Posts »