Web News

www.upwebnews.com

दो पाटीदारों में खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत, दूसरा वाराणसी के लिए रेफर,

September 14, 2026

दो पाटीदारों में खूनी संघर्ष, एक की हुई मौत, दूसरा वाराणसी के लिए रेफर,

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो लोगों के लिए लगाई गई टीम।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 11/09/2026

बलिया,  उभांव थाना अंतर्गत ग्राम सोनाडीह (दोथ) में पटीदारों के बीच आपसी विवाद ( गाली गलौज ) के दौरान चालू बाजी की गई जहां चाकूबाजी के दौरान अमरेश बहादुर सिंह और उसमे छोटे भाई मंजेश सिंह घायल हों गए।जिसमे दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई वही मंजेश सिंह को बेहतर उपचार के लिए मऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। वही मऊ से मंजेश को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है मृतक अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमे तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और दो लोगों की गिरफारी के लिए टीम लगाई गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि सोनाडीह के ( दोथ ) अमरेश बहादुर सिंह व उसके भाई मंजेश सिंह को गांव के ही उसके पाटीदार रामकरण सिंह ,उसके परिवार के पिता-गिरीश सिंह,भाई-सूरज सिंह,बहन व उसकी माता ने मिलकर चाकू मार दिया है । जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे, उनको तत्काल सीएससी उभांव(सियर) लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु इनको जनपद मऊ के लिए रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मृत्यु हो गयी है। तथा साथ ही साथ मंजेश सिंह को बेहतर उपचार हेतु बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। इसमें तत्काल मौके पर सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जानकारी के दौरान यह प्रकाश में आई है कि दोनों घायल भाइयों के पटीदार रामकरण सिंह किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे जिसमें मंजेश और अमरेश सिंह इनको समझाने का प्रयास किए, इसी बीच रामकरण सिंह व इनके पारिवारिक अन्य लोगो द्वारा चाकू मार दिया गया । मृतक अमरेश बहादुर की पुत्री से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, साथ ही साथ नामजद 05 अभियुक्तों में से घटना में संलिप्त 03 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें लगाई गई है । शीघ्र ही इनको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एटा में पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एटा 10 सितंबर उप्रससे। जनपद में जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम मोहल्ले में गुरुवार को पति से कहासुनी के बाद 32 वर्षीय पूनम ने अपने अधूरे मकान में बल्ली पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि पति से कहासुनी के बाद 32 वर्षीय पूनम पत्नी संजय निवासी सराय खानम ने अपने अधूरे मकान में बल्ली से लटककर जान दे दी। पूनम की शादी करीब 10 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राज करीब 9 साल का है, जबकि छोटा बेटा प्रेम करीब 5 साल का है।
घटना की सूचना मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, पोखरे में मिला शव

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 14/09/2026

बलिया,  बांसडीह रोड़ थाना क्षेत्र में चौरा मोड़ के रेलवे क्रासिंग के समीप पोखरे में बाइक सवार आरक्षी परितोष मिश्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। आरक्षी की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक आरक्षी बांसडीह कोतवाली थाना पर तैनात 2025 में नियुक्त आरक्षी परितोष मिश्रा की पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत। जहां बांसडीह कोतवाली के कांस्टेबल शिवगोपाल पाल जो बेल कमेंट दाखिल करने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद जा रहे था उनको छोड़ने के लिए गए बलिया रेलवे स्टेशन गए थे और लौटते समय बांसडीह कोतवाली ड्यूटी पर नही पहुंचे तो तलाश होने लगी।लेकिन तलाशी की दौरान परितोष मिश्रा पर की बांसडीह रोड़ थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के समीप एक पोखरे में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Shahjahanpur अग्रिमा गुप्ता ने उत्तीर्ण किया सीएसआईआर जेआरएफ

भारत में शीर्ष 100 में बनाई जगह*

शाहजहांपुर। ( संजीव गुप्त) स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की वनस्पति विज्ञान विभाग की होनहार छात्रा *अग्रिमा गुप्ता* ने लाइफ साइंस विषय में सीएसआईआर द्वारा आयोजित नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। अग्रिमा ने 98.75 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक 77 हासिल की। परीक्षा में देशभर से कुल 67,650 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने बताया कि अग्रिमा गुप्ता ने वर्ष 2024 में वनस्पति विज्ञान विषय से एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने अग्रिमा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पी. बी. सिंह, प्राचार्य प्रो. आर. के. आजाद, संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह, मीडिया सहसमन्वयक शिशिर शुक्ला, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. मुमताज हुसैन, डॉ. केशव शुक्ला, डॉ. शिखा सक्सेना, डॉ. निधि त्रिपाठी, मनोज, आकांक्षा गुप्ता, शिवांगी शुक्ला, अजय एवं दीपक आदि ने अग्रिमा की इस शानदार सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय लोक अदालत के स्वास्थ्य शिविर में रेड क्रॉस ने निभाई सहयोगी भूमिका

शाहजहांपुर—( संजीव गुप्त)
राष्ट्रीय लोक अदालत के स्वास्थ्य शिविर में रेड क्रॉस ने निभाई सहयोगी भूमिका,मानव सेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर प्रातः 9 बजे से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ० विजय जौहरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करते हुए मानव सेवा के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र, नियमित टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि रेड क्रॉस सदैव मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए तत्पर है।
शिविर के दौरान जिला कारागार के अधिकारियों ने भी सहभागिता की तथा जिला कारागार में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पूर्व में किए गए सेवा एवं सहयोग कार्यों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने मानव सेवा के क्षेत्र में रेड क्रॉस के प्रयासों की सराहना की।

« Newer Posts — Older Posts »