Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद के लाइन पार का नाम अब दाऊदयाल खन्ना नगर

June 30, 2026

मुरादाबाद के लाइन पार का नाम अब दाऊदयाल खन्ना नगर

Posted on 29.06.2026 Time 10.30 PM, Moradabad, Line paar

मुरादाबाद, 29 जून 2026, नगर के लाइनपार को अब नया नाम मिल गया है। इसे अब दाऊ दयाल खन्ना नगर के रूप में जाना जाएगा। ये घोषणा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां बुद्धि विहार में आयोजित भामाशाह जन्मदिवस एवं व्यापारी सम्मान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा जब आंदोलन की शुरुआत हुई तो श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति बनी थी। इस समिति के अध्यक्ष मेरे गुरुदेव महंत अवैद्य नाथ जी थे और महामंत्री दाऊदयाल खन्ना जी थे। उनकी स्मृति में लाइन पार का नामकरण अब दाऊदयाल खन्ना नगर किया जा रहा है।

June 29, 2026

डीएम ने कुर्सी छोड़कर सुनी नेत्रहीन की फरियाद,तत्काल जन्म प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश, एस्कार्ट वाहन से भेजा ब्लॉक कार्यालय

मैनपुरी। तहसील करहल क्षेत्र के ग्राम अहलादपुर निवासी कन्हैयालाल पुत्र प्रहलाद सिंह ने अपनी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र न बनने पर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी से नेत्रहीन ने गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं कुर्सी से उठकर नेत्रहीन पीड़िता की समस्या सुनी और तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कन्हैयालाल की पत्नी खुशबू देवी ने 13 जुलाई 2006 को ग्राम अहलादपुर में नेत्रहीन पुत्री कु. मोहिनी को जन्म दिया था। जानकारी के अभाव में निधारित समय सीमा के भीतर जन्म का पंजीकरण नहीं कराया जा सका। अब विभिन्न आवश्यक कायों के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ रहीं है। पीड़िता नेत्रहीन खुशबू ने बताया कि मेरा जन्म उत्तर प्रदेश में कहीं भी पंजीकृत नहीं है। उन्होंने उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी तत्काल अपनी कुर्सी से उठकर बाहर आए और वहां बैठी नेत्रहीन फरियादी की समस्या भी विस्तार से सुनी। उन्होंने खंड विकास अधिकारी करहल को तत्काल जन्म प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नेत्रहीन पीड़िता खुशबू को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से ब्लॉक कार्यालय करहल भिजवाया तथा अधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारों के इस संवेदनशील और मानवीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन की ऐसी कार्यशैली आमजन का विश्वास मजबूत करती है।

महिला से लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद, मुठभेड़ में बदमाश घायल गिरफ्तार

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महेशगंज पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट लूटने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान लूटा गया सोने का लॉकेट, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में महेशगंज पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से गश्त एवं चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 28 जून को टेंडा सरैया के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनने की घटना में शामिल दो आरोपी गंगा एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड स्थित आईटीडी प्लांट के आगे आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी अंकित जोशी पुत्र मुक्तिलाल जोशी निवासी वासुपुर पौड़ियां, थाना लीलापुर ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंकित जोशी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेज दिया। वहीं उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। इसके अलावा एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं था। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप तिवारी के नेतृत्व में महेशगंज पुलिस के साथ स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अमित कुमार चौरसिया, दिनेश सिंह, अजीत कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महेशगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, वहीं आम जनता ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। महिला से लूट की घटना का महज एक दिन में खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।

एटा में इंटर कॉलेज के क्लर्क की हत्या, प्रधानाचार्य की कार में मिला शव

Posted on 29.06.2026 Monday Time 10.39 PM, Etah

एटा 29 जून उप्रससे। जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसेला में माधवानंद इंटर कॉलेज के एक क्लर्क की हत्या कर दी गई है। शव प्रधानाचार्य की लखनऊ नंबर कार की डिग्गी से मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कसेला निवासी 35 वर्षीय राहुल पाण्डेय पुत्र रामतीर्थ पांडे का शव बरामद कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राहुल पांडेय रविवार होने के बावजूद सुबह 11 बजे कॉलेज कुछ काम से जाने के लिए घर से निकला। अपना बैग लेकर कॉलेज पहुंच गया। वहां जाने के बाद देर शाम तक राहुल घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शाम करीब 5 बजे परिजन जब गांव में स्थित कॉलेज पहुंचे तो वहां मैदान में ही राहुल का बैग मिला, लेकिन राहुल कहीं दिखाई नहीं दिया। हैरान परेशान परिवार वालों ने जैथरा थाने में सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हो गई। तहरीर लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच कासगंज अपनी कार से पहुंचने के बाद प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडे ने एक युवक को फोन करके बात की। इसके बाद उसी युवक ने रविवार की रात करीब 11:30 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के तुरंत बाद जनपद कासगंज की कोतवाली पटियाली की पुलिस ने कार को बरामद कर लिया और उसकी डिग्गी से राहुल का प्लास्टिक के बोरे में बंद शव भी बरामद कर लिया। राहुल के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कार के साथ ही पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है। राहुल शादीशुदा थे और परिवार में पत्नी प्रतिभा के अलावा ढाई साल की बेटी भी है।
इसकी जानकारी जैथरा पुलिस को भी दी गई। यहां सूचना मिलने के बाद पूरी बात परिजनों को बताई गई। इस पर परिजन कासगंज के पटियाली थाने में पहुंच गए। वहां शव को सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वर्जन
जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

June 28, 2026

धमियांपुर मंदिर का 2.64 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार,कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया शिलान्यास

मैनपुरी/किशनी। क्षेत्र के धामेश्वर धाम धमियांपुर पर पर्यटन व संस्कृति विभाग के द्वारा धाम का जीर्णोद्धार और सत्संग हाल आदि के निर्माण कार्य का शिलान्यास पर्यटन मन्त्री जयवीर सिह ने विधिविधान से हवन पूजन के साथ किया साथ सारस सर्किट की स्थापना का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने इस अवसर कहा कि पहले की सरकारो पटिया लगती कार्य नही होते थे लेकिन भाजपा सरकार मे शिलान्यास के समय ही उदघाटन की तारीख तय होती है यह अन्तर है जिस तरह से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना की है उस ओर हम बढ रहे है सपा सरकार मे मस्जिदों का कायाकल्प होता था आज मन्दिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है यही तो सनातन है नये भारत का सकल्प है जनपद मे अब कुछ स्थान रह गये होगे जहां पर्यटन विभाग का रुपया ना लगा हो। जनपद का आडोटोरियम ऐसा आडोटोरियम बन रहा है जिसको लोग याद करेगे कि भाजपा सरकार मे ही यह क्षमता है जो विकास करा सकती है पूर्व मन्त्री/विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इजन की सरकार है जो विधानसभा के अन्तिम गाव धमियापुर मे विकास के लिए सरकार ने अपना मुंह खोल दिया है चाहे सडक,अन्तेष्ट स्थल,लाइटे हो लगायी जा रही है इससे पूर्व के विधायक तो इस गाव मे आते भी नही थे। आज विकसित भारत की ओर भाजपा सरकार देश को ले जा रही है धामेश्वर धाम का दो करोड 64 लाख 34 हजार  और सारस सर्किट की स्थापना चार करोड 81 लाख 17 हजार से होगा। इससे पूर्व मन्त्री और विधायक ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आर्शीवाद लिया। आचार्य पुष्पेंद्र मिश्रा ने हबन पूजन के साथ शिलान्यास कराया। पूर्व प्रधान प्रदीप चौहान,शेखर चौहान,जिप सदस्य जीतू सिसौदिया, चेयरमैन प्रतिनिधि विनयप्रताप सिह ने माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर, जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, अजब सिंह प्रधान, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप चौहान, उदय चौहान, सुमित चौहान, प्रदीप तिवारी, मनोज अग्निहोत्री, भल्लू चौहान, ओमजी दुबे, मदन मिश्रा, विमल दुबे, सुधीर चौहान, धर्मेंद्र भदौरिया, सजय चौहान, पकज भदौरिया, सुखदेव तोमर, प्रान्जुल शुक्ला, सुमित दीक्षित, शिवम शर्मा, राहुल यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महन्त नवलकिशोर दास महाराज व सचालन रमाशकर तिवारी ने किया।
« Newer PostsOlder Posts »