Web News

www.upwebnews.com

पर्यावरण मित्र समूह का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न, हरियाली मित्रों को किया सम्मानित

August 9, 2026

पर्यावरण मित्र समूह का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न, हरियाली मित्रों को किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी ।धरा को हरा-भरा बनाने वाले पर्यावरण मित्र समूह रजि. का वार्षिक सम्मान समारोह सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी अभय प्रताप सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सेठ ने की और संचालन रश्मि महेंद्रा ने किया।समारोह की मुख्य बातें समूह की वार्षिक गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया,औषधीय और वास्तु आधारित पौधों की उपयोगिता व रखरखाव की जानकारी दी गई,पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्रों और विशिष्ट सहयोगियों को हरियाली मित्र सम्मान प्रदान किया गया,विधायक योगेश वर्मा ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वनाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने पौधारोपण कार्यों की प्रशंसा कर विभागीय सहयोग जारी रखने की बात कही।इस अवसर पर सीएमएस की प्रबंध निदेशिका लेखनी सेठ, संगीता गुप्ता और पूनम गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्र के रूप में सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और सदस्यों ने पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन लखीमपुर में आयोजित

लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन 9 अगस्त 2026 को बिलोवी फार्म हाउस में जिला अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत सुरेन्द्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का संचालन आरती शुक्ला ने किया जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन आम जनमानस के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किया गया है उन्होंने संस्थापक आलोक अभिनंदन के शुल्क कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यूबीसी विरोध और लाला वर्ग के हितों की लड़ाई को पार्टी मजबूती से लड़ेगी वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की नीतियों महंगाई और भ्रष्टाचार को जनता के हितों के खिलाफ बताया सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव रखा गया नेताओं ने राफांटियर घोटाले एससी एसटी और ओबीसी एक्ट को कमजोर करने तथा अत्याचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की बात कही बैठक में शाहजहांपुर से जिला संगठन मंत्री एकलव्य पाठक राजू भारद्वाज पवन शुक्ला आनंद पांडे हरीश अवस्थी राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रालोद की मासिक बैठक में किसान और स्वास्थ्य समस्याओं पर मंथन

लखीमपुर खीरी ।राष्ट्रीय लोक दल की मासिक बैठक पंजाबी रसोई, कचेहरी के पास जिलाध्यक्ष पं. शिव प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई।किसान मुद्दा खाद की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद किसानों को आपूर्ति में परेशानी। कालाबाजारी का मुद्दा उठा। रालोद ने इसे प्रशासन और सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया
स्वास्थ्य संकट जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी पर चिंता। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 40 लाख की आबादी वाले खीरी में पिछले महीनों में 25-45 आयु वर्ग के दर्जनों लोगों की हृदयाघात से मौत हो चुकी है। “खीरी मांगे दिल का डॉक्टर” अभियान का भी जिक्र हुआ संगठन सदस्यता अभियान की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पार्टी के विचार पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई,आगामी चुनाव रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

सावन की मल्हार पर झूमा आमोद आश्रम, “झूलैं राम जी हिंडोरा” कार्यशाला का समापन

अवधी लोकगीतों की सुरमयी यात्रा संपन्न, महिलाओं ने बांधा समां*

*लोकसंस्कृति के संरक्षण की मिसाल बनी सावनी सुर कार्यशाला*

लखनऊ, 9 अगस्त। राजधानी के गोमती नगर स्थित संस्था आमोद आश्रम द्वारा आयोजित सावनी सुर की कार्यशाला “झूलैं राम जी हिंडोरा” का शनिवार को भव्य समापन हुआ। आश्रम परिसर में विगत 2 अगस्त से चल रही इस साप्ताहिक कार्यशाला में सावन मास की परंपरागत झूला गीतों, कजरी और लोकधुनों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसने प्रतिभागियों को अवध की समृद्ध लोकसंस्कृति से रूबरू कराया।

कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रसिद्ध अवधी लोकगायक श्री शिवपूजन शुक्ल रहे, जिन्होंने पूरे सप्ताह प्रतिभागियों को स्वर, ताल और भाव की बारीकियां सिखाईं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती श्रद्धा मिश्रा उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं हमारी लोक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं और महिलाओं की इतनी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई।

गुरु शिवपूजन शुक्ल ने भी इस अवसर पर प्रतिभागियों की लगन की सराहना करते हुए कहा कि मात्र एक सप्ताह में महिलाओं ने जिस तन्मयता से सावनी गीतों को आत्मसात किया, वह अवधी लोकसंगीत के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है।

कार्यक्रम में नगर की लगभग 50 महिलाओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया और समापन अवसर पर सामूहिक रूप से सावनी गीतों व झूला गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया। एक प्रतिभागी ने कहा कि इस कार्यशाला ने उन्हें बचपन की सावन की यादें फिर से जीने का अवसर दिया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आयोजकों को बधाई दी।

आमोद आश्रम की सचिव श्रीमती अनिता श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षक और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी लोक कला और संस्कृति के संरक्षण हेतु इस तरह के आयोजन निरंतर करती रहेगी।

पत्रकारों को कथित अभद्र भाषा में चुनौती देने वाला वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

शिकायत के बाद गोला पुलिस ने अरविंद गारमेंट्स को हिरासत में लिया, विरोध बढ़ने पर लिखित माफी देकर छोड़ा

कुकरा, खीरी। पत्रकारों को कथित तौर पर अभद्र भाषा में चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोला क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर पत्रकारों ने सक्षम अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ने के बाद गोला कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अरविंद गारमेंट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने और पत्रकारों के विरोध के बाद अरविंद गारमेंट्स ने अपने कथित बयान को लेकर गलती स्वीकार की। इसके बाद उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर माफी मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया। पत्रकारों के आक्रोश के बाद अधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और अरविंद गारमेंट्स को हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में माफी नामा वीडियो एवं लिखित रूप से माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। वहीं पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारिता के प्रति इस तरह की कथित अभद्र भाषा और चुनौतीपूर्ण रवैये को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

« Newer PostsOlder Posts »