Web News

www.upwebnews.com

पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

January 30, 2026

पुण्य तिथि पर सीएम योगी ने बापू को किया नमन

Mahatma Gandhi

पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्राद्ध सुमन अर्पित किए

  • मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • मुख्यमंत्री ने किया आमजन से बापू के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

Published on 30.01.2026, Friday Time: 02:33 , UP News

लखनऊ, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धा व सम्मान के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया। इसके बाद कुछ क्षण मौन रहकर उन्होंने राष्ट्रपिता को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर भी बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आमजन से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

भजनों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
श्रद्धांजलि समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘रघुपति राघव राजाराम’ सहित अन्य भजनों की मधुर धुनों से जीपीओ पार्क गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकाग्रता के साथ लगभग 15 मिनट तक बैठकर भजनों को सुना। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की, बल्कि गांधी प्रतिमा के समक्ष सभी स्कूली बच्चों के साथ फोटो भी खिंचाई।

सत्य और अहिंसा का संदेश
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर बापू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। श्रद्धेय बापू का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा, संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेगी। आइए, बापू के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।’

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, जय देवी, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रपिता के चित्र व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

बिजनौर, 30 जनवरी 2026, जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन जनपद बिजनौर इकाई द्वारा जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को केमिस्टों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सोपा गया। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार, केके अग्रवाल, सुनील कुमार, नाहर सिंह, डॉक्टर पुखराज सिंह मलिक, रजनीश कुमार, हितेंद्र खरबंदा, देवेश कुमार, चौधरी वीरपाल सिंह, अचल चौहान, कमर अहमद, मोहम्मद शफी आदि रहे।

हरिद्वार में बीवी जी राम जी सम्मेलन

Posted on 30.01.2026, Friday Time: 02:14 PM, By Ramchandra Kannojia, UP Web News, Haridwar 
हरिद्वार, 30 जनवरी 2026, रानीपुर विधानसभा के नवोदय नगर मंडल में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार ग्रामीण मिशन (वी बी जी राम जी ) के जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिला सम्मेलन का उद्घाटन मंच पर आसीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक संसद में पारित हुआ है। यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।इस विधेयक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जनता तक पहुंचें। इसके लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि इसके अंतर्गत आने वाली जानकारी जनता को दी जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत के सदस्य इस योजना के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण नियमों को अवश्य जाने जिससे कि लोग लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर योजना में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। जिससे कि मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार मिल सके। और उनकी आजीविका में बढ़ोतरी की जा सके। उन्होंने बताया कि इस योजना में 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। और मजदूरों का वेतन साप्ताहिक दिया जाएगा।
इसमें मजदूरी का पैसा सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से डाला जाएगा।
और इसके अंतर्गत पर्यावरण, कृषि, आपदा प्रबंधन, डेयरी विभाग, पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जोड़ा गया है। हमारी सरकार किसान, मजदूर, गरीबों ,पिछड़ों ,अनुसूचित और अल्पसंख्यक सभी का जीवन स्तर बढ़ाना चाहती है। इसके लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा भ्रम फैला कर इस महत्वपूर्ण योजना का विरोध किया जा रहा है। हम सबका यह कर्तव्य है कि हम विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से पर्दा उठाकर जनता को सच बताएं।
जिलाअध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार योजना के द्वारा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए ईपीएफओ पर पंजीकरण करना होगा। इससे रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ इसमें काम करने वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी और रोजगार के नए अवसर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर आधारित विचारधारा को लेकर चल रहे हैं। जिससे आमजन लाभान्वित हो रहा है। हम सब का यह दायित्व है कि महत्वपूर्ण योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और उनके लाभ के बारे में बताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। उसमें यह योजना मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इस अवसर पर हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य की सरकारी आम जन के लिए काम कर रही है। और बिना किसी भेदभाव के सभी को समान अवसर दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग इससे बौखलाए हुए हैं। और उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं है। मुद्दा न होने पर यह लोग सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष गलत रूप में पेश कर रहे हैं। जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखा कर जवाब देगी। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि उत्तराखंड कि भाजपा सरकार पुष्कर सिंह धामी का नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार हर चुनौती का डटकर सामना कर रही है। और आमजन सरकार के साथ है।
इस अवसर पर हरिद्वार महापौर किरण जैसल, जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ,राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान , संदीप गोयल,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली,प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,संजीव चौधरी, कार्यक्रम संयोजक तरुण नैय्यर,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा , आशु चौधरी संदीप अग्रवाल निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान, रिशु चौहान, जसवीर बसेड़ा ,तेलूराम प्रधान, प्रीति गुप्ता एजाज हसन , सोहनवीर पाल विजय चौहान, धर्मेंद्र चौहान अरविंद कुशवाहा, मनोज शर्मा ,बिंदरपाल ,चीनू चौधरी अंशु कुमार ,लोकेश पाल ,देवकीनंदन पुरोहित ,सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, बी डी सी सदस्य, ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

मुरादाबाद में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, सवर्ण समाज के संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा

Upar Casts Rally in Moradabad due to rollback UGC Rules

यूजीसी नियमों के खिलाफ मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सवर्ण समाज के लोग
फोटो : सुहेल खां

Published on 30.01.2026, Time 10.14, Friday, Content Source : Rajesh Bhatia Moradabad, UP Web News, Image Credit: Suhail Khan

मुरादाबाद, 29 जनवरी 2026,  (उप्र समाचार सेवा)
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बीच गुरुवार को यूजीसी के नए नियमों का जमकर विरोध हुआ। सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए और कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।इस नियम को विभाजनकारी मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
सवर्ण समाज संगठन से जुड़े लोग यूजीसी के नए नियम के खिलाफ सड़कों पर उतरे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा, क्षत्रिय महासभा, कायस्थ महासभा के कार्यकर्ता विरोध में उतरे और प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस में आंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने यूजीसी पर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारी यूजीसी गो बैक, काला कानून वापस लेने की तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यूजीसी 2026 में विवादास्पद प्रावधानों पर कड़ा एतराज जताया।बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया।

January 29, 2026

अक्रूर इंटर कॉलेज में लेंटर गिरने से तीन मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

हाथरस, 29 जनवरी (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। शहर के बागला कॉलेज रोड स्थित अक्रूर इंटर कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भगवान भोलेनाथ मंदिर के बाहर लेंटर डालते समय शटरिंग और सरिया सहित लेंटर अचानक नीचे गिर गया, जिससे मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में हड़कंप फैल गया।
स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान भारत पुत्र रमेश चंद्र, योगेंद्र पुत्र मनोहर लाल निवासी अमरपुर घना थाना हाथरस गेट तथा अजय पुत्र सुनील निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई है। इनमें भारत की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके से ठेकेदार और निर्माण कार्य का मालिक फरार हो गए। थाना कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
« Newer PostsOlder Posts »