Web News

www.upwebnews.com

श्री श्याम लाडला परिवार  7 मार्च को मनाएगा भव्य श्याम फाग महोत्सव 

February 27, 2026

श्री श्याम लाडला परिवार  7 मार्च को मनाएगा भव्य श्याम फाग महोत्सव 

मथुरा । श्री श्याम लाडला परिवार के तत्वावधान में श्री श्याम प्रभु के मंदिर स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य श्याम फाग महोत्सव का आयोजन आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा गुरुवार शाम 7:30 बजे दी गई जानकारी के अनुसार महोत्सव में बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक दरबार सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में भक्ति एवं फाग रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर होंगे।
भजन संध्या में दिल्ली से भावना स्वरांजली, गाजियाबाद से सिद्धांत राज तथा आगरा से अंकित बंजारा सहित कई प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का आयोजन अग्रवालिका, मसानी बाईपास लिंक रोड, मथुरा में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10 बजे बाबा श्याम का अभिषेक पूजन तथा सायं 6 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा।
श्री श्याम लाडला परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे।
उपस्थित पदाधिकारी महंत भवानी गिरी प्रियंक मल्होत्रा अंकुर गोयल शिवम गर्ग अंशुल गोयल लवकेश अग्रवाल सौरभ अग्रवाल तरुण अग्रवाल शुभम पिपलिया मनोज अग्रवाल, उमेश भदौरिया आदि लोगों उपस्थित रहे।
Shri Shyam Ladla Parivar will celebrate the grand Shyam Phag Festival on 7th March.
Mathura: Under the aegis of Shri Shyam Ladla Parivar, a grand Shyam Phag Mahotsav will be organised on Saturday, March 7, 2026, to mark the completion of one year of the establishment of the temple of Shri Shyam Prabhu.
According to information provided by the organizers at 7:30 pm on Thursday, the festival will feature an attractive and ethereal court of Baba Shyam, which will be a special attraction for devotees. Bhajans filled with devotion and the spirit of the festival will be presented, which will immerse devotees in the devotion of Shyam.
Several renowned bhajan singers, including Bhavna Swaranjali from Delhi, Siddhant Raj from Ghaziabad, and Ankit Banjara from Agra, will perform at the bhajan evening. A large number of Shyam devotees are expected to attend.
The event will be held at Agrawalika, Masani Bypass Link Road, Mathura. The program will include a Abhishek Puja (anointing of Baba Shyam) at 10 a.m. and a grand Shyam Sankirtan (song recitation) at 6 p.m.
The Shri Shyam Ladla family has appealed to all devotees and Shyam lovers to attend the program with their families and receive Baba Shyam’s blessings. Committee officials and members will also be present on this occasion.
The officials present were Mahant Bhavani Giri, Priyank Malhotra, Ankur Goyal, Shivam Garg, Anshul Goyal, Lavekesh Agarwal, Saurabh Agarwal, Tarun Agarwal, Shubham Pipaliya, Manoj Agarwal, Umesh Bhadoria etc.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक

Posted on 27.02.2026 Friday Time 08.53 PM, Allahabad High court, Sami

प्रयागराज, 27 फरवरी 2026, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पॉक्सो मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

एक सदस्यीय पीठ के जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अंतरिम आदेश जारी कर अगली सुनवाई की तिथि 12 मार्च तय की है। तब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन पुलिस जांच जारी रहेगी। इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सहयोग करने को कहा गया है।

दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद दिए निर्णय में जस्टिस सिन्हा ने आदेश में कहा की ऑर्डर रिजर्व किया जाता है। अगली तारीख पर दोनों पक्षों के अधिवक्ता लिखित वक्तव्य प्रस्तुत करें और नया शपथ पत्र दें।

The Allahabad High Court has granted an interim stay on the arrest of Swami Avimukteshwaranand in a POCSO case. The case will be heard on March 12, until then he will not be arrested.

अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में high court में तीखी बहस, अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Posted on 27.02.2026 Friday Time 08.26 PM, Allahabad High court, Avimukteshveranand

 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में नाबालिगों के साथ यौन शोषण के मामले में दर्ज एफआईआर से जुड़ी अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अग्रिम जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट आना सामान्य प्रक्रिया नहीं है और इसके लिए असाधारण परिस्थितियों का होना जरूरी है। उन्होंने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला भी दिया।
वहीं शंकराचार्य की ओर से पेश अधिवक्ता ने दलील दी कि पीड़ित की ओर से मुकदमा एक संरक्षक के जरिए दर्ज कराया गया है, जबकि उसके माता-पिता या वास्तविक अभिभावकों का कोई स्पष्ट पता नहीं है। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कोई अनिवार्य बाधा नहीं है कि अग्रिम जमानत के लिए सीधे हाईकोर्ट न आया जाए।
शंकराचार्य के वकील ने यह भी कहा कि पहले 18 जनवरी को अमावस्या के दिन मारपीट से जुड़ी एक अर्जी दी गई थी, जिस पर केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत अर्जी दाखिल की गई, जिससे पूरे मामले में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुकदमा साजिश के तहत और किसी दबाव में दर्ज कराया गया है।
अधिवक्ता ने यह आरोप भी लगाया कि शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला व्यक्ति खुद हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर गौहत्या, दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और वह 25 हजार रुपये का इनामी है। साथ ही सवाल उठाया गया कि नाबालिगों को अब तक बाल कल्याण समिति के समक्ष क्यों नहीं प्रस्तुत किया गया और उनके माता-पिता कहां हैं। इस पर कोर्ट ने सरकार के अधिवक्ता से स्पष्ट पूछा कि बच्चे इस समय कहां हैं।
शंकराचार्य की ओर से विवेचना पर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए। कहा गया कि जिन बच्चों को पेश किया गया है, उनकी मार्कशीट हरदोई की है और वे वहां के संस्थागत छात्र हैं। यह भी दलील दी गई कि पूरा विवाद मौनी अमावस्या से शुरू हुआ और यह सब सरकार की ओर से प्रायोजित प्रतीत होता है। बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कथित तौर पर करीब एक माह बाद कराया गया।
सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
इससे पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सुनवाई को लेकर बयान देते हुए कहा कि कोर्ट में झूठ की कलई खुल जाएगी। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि झूठी कहानियां बनाकर कब तक लोगों को बरगलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी उन्हें संरक्षण दे रही है और बच्चों के साथ कुकर्म से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट तथा दोषियों को साबित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है पत्रकारिता-चिन्मय पंडया

प्रैस क्लब मंे किया व्याख्यान माला का आयोजन
हरिद्वार, 27 फरवरी। हिंदी पत्रकारिता के दौ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रैस क्लब में आयोजित किया जा रहे हिंदी पत्रकारिता दिशताब्दी समारोह के तहत शुक्रवार को प्रैस क्लब सभागार में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डा.चिन्मय पंडया, मुख्य वक्ता नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला, रजनीकांत शुक्ला, संजय आर्य, संदीप रावत ने स्मृति चिन्ह, रूद्राक्ष की माला एवं गंगाजली भेंटकर अतिथीयों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रतिकुलपति डा.चिन्मया पंड्या ने हिंदी पत्रकारिता के दौ सौ वर्ष पूरे होने की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। अघोषित चुनौती और विषम परिस्थितियों में पत्रकारों को कार्य करना पड़ता है। पत्रकारिता के दो धर्म हैं। एक गुस्सा भड़काता और दूसरा संवेदना जगाता है। पत्रकार लोगों में संवेदना जगाएं।
एनयूजेआई के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की परिस्थिति बहुत चिंताजनक है। पत्रकारिता का दमन हो रहा है। प्रिंट मीडिया तथ्य के आधार पर खबर छपता है। लेकिन सोशल मीडिया इससे बहुत दूर है और सनसनी फैलाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों और उनके परिवार के प्रति गंभीर नहीं है। एआई के आने से संस्थानों पत्रकारों की संख्या घटेगी। इसलिए पत्रकारों के हितों के लिए आयोग का गठन किया जाना चाहिए। निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि अच्छी पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं हो सकती। पत्रकारों को सच दिखाना चाहिए।
प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि सभी अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी पत्रकारिता के दौ सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे द्विशताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में हिंदी पत्रकारिता और पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों आदि विषयों पर गहन चिंतन मनन किया जा रहा है। जिसका लाभ पत्रकारिता और पत्रकारों को मिलेगा।
इस अवसर पर सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कन्नौजिया, राहुल वर्मा, काशीराम सैनी, आशु शर्मा, अविक्षित रमन, देवेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, सागर जोशी, नरेश दीवान शैली, राहुल चौहान, शिवकुमार शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, प्रशांत शर्मा, विकास झा, डा.हिमांशु द्विवेदी, विकास चौहान, दयाशंकर वर्मा, कुमकुम शर्मा, सुनील शर्मा, प्रतिभा वर्मा, शिवा अग्रवाल, गुलशन नैयर, सुभाष कपिल, शैलेंद्र ठाकुर, विजेंद्र हर्ष, रतनमणि डोभाल, दीपक नौटियाल, आदेश त्यागी, रजनीकांत शुक्ला, महेश पारिख, तनवीर अली, रामचंद्र कन्नौजिया, अमरीश कुमार, लव कुमार शर्मा, आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ कमला जोशी, प्रदीप चौधरी, विजयपाल बघेल, डा.विशाल गर्ग, संतोष चौहान, जगदीश लाल पाहवा, अंजू द्विवेदी, ऋषि शर्मा, पार्षद परमिंदर सिंह गिल आदि अतिथी मौजूद रहे।

Journalism is going through a challenging phase – Chinmay Pandya

Posted on 27.02.2026 Friday Time 08.20 PM Report by our Correspondent Ram Chandra Kannojia, Hardwar, Uttarakhand 

Haridwar, 27 February. As part of the Hindi Journalism Dishatabdi celebrations being held at the Press Club to commemorate two hundred years of Hindi journalism, a lecture series was held at the Press Club auditorium on Friday. The programme was inaugurated by the Chief Guest, Dr. Chinmoy Pandya, Chief Speaker National Union of Journalists India National General Secretary Pradeep Kumar Tiwari, Niranjani Akhara Secretary Shri Mahant Ramratan Giri, Press Club President Dharmendra Chaudhary and General Secretary Deepak Mishra lit the lamp. Senior journalists Kaushal Sikola, Rajnikant Shukla, Sanjay Arya, Sandeep Rawat welcomed the guests by presenting mementos, garlands of Rudraksh and Gangajali. Chief Guest Dev Sanskriti Vishwavidyalaya Shantikunj Pratikul

« Newer PostsOlder Posts »