Web News

www.upwebnews.com

हरथला में मकान में घुसा तेंदुआ, चार घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

February 27, 2026

हरथला में मकान में घुसा तेंदुआ, चार घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

आबादी में बनी रहीं दहशत
कालोनी में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर के हरथला कालोनी में एक मकान में तेंदुआ घुसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। हालांकि वन विभाग ने चार घंटे की मशक्कत के बाद घर में घुसे तेंदुआ को रेस्क्यू आपरेशन के बाद पकड़ लिया। हालांकि बचाव के लिए लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर डटे रहे।
हरथला कालोनी गंगा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। एक रिहायशी मकान के बाथरूम में तेंदुआ आ आया। घटना से पूरे इलाके में अफरा -तफरी मच गई। तेंदुआ क्षेत्र में रहने वाले मेघराम के घर घुसा। मेघराम का कहना है कि सुबह साढ़े सात बजे तेंदुआ- गुलदार घर की छत से नीचे पहुंचा। और बाथरुम में बैठ गया। सवेरे जब बाथरूम का दरवाजा खुला तो वहां तेंदुआ दिखा। इससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने खुद को सुरक्षित कमरों में बंद किया। घटना की पुलिस व वन विभाग को जानकारी दी गई। बताया गया कि घर के एक सदस्य के बाथरूम का दरवाजा खुलते ही अंदर बैठा तेंदुआ दिखा। यह देखकर शोर शराबा मच गया। मौके पर सदस्य ने बाथरुम का दरवाजा बंद कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की‌ टीम
मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर लीं। टीमों ने एहतियात बरतते हुए आसपास के घरों को खाली करा लिया गया। क्षेत्र में लोगों के आने-जाने पर रोक लग दी गई है।
घटना की खबर आग की तरह फैली। तेंदुए को देखने सैकड़ों लोग वहां जमा गए। मौके पर लोगों ने बाथरुम के अंदर मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस ने एहतियातन लोगों से मौके पर न जाने को कहा।
वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा भी मंगवाया है। साथ ही ट्रैंक्विलाइज़र गन व अन्य उपकरण संग विशेषज्ञ टीम मौके पर डटी हुई है।
तेंदुए से कॉलोनी में दहशत में का माहौल हैं। कई परिवारों ने एहतियातन अपने बच्चों को घरों के अंदर ही रोक लिया है। लोग छतों और खिड़कियों से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लगातार माइक से घोषणा कर लोगों को सुरक्षित रहने की हिदायत दी है। तेंदुआ आबादी में कैसे पहुंच गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में पता लगा रही है।

कांग्रेस के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे कई वरिष्ठ नेता

होली मिलन समारोह से कांग्रेस देगी सद्भावना का संदेश-मनोज सैनी
हरिद्वार, 26 फरवरी। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैस वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 1 मार्च को आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने बताया कि मध्य हरिद्वार स्थित बैंकट हॉल में आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और सभी एक दूसरे से फूलों से होली खेलकर भाईचारे, सौहार्द एवं सद्भावना का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और खुशियों का पर्व होली समाज को एकजुटता और प्रेम का संदेश देता है। लेकिन भाजपा पर्वों के माध्यम से भी राजनीति कर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। मनोज सैनी ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज को एकजुटता का संदेश देगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी एवं विकास चंद्रा ने कहा कि सामाजिक एकता का संदेश देते हुए एक दूसरे के साथ होली की खुशीयां बांटे और समाज में नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें। प्रैसवार्ता में विकास चंद्रा, विशाल प्रधान, आशु भारद्वाज, निखिल सोदाई, अखिल त्यागी, सागर बेनीवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रेलवे ने चलाईं दो और होली स्पेशल

Indian Rail

–बिहार और पूर्वांचल से होगी कनेक्टिविटी
Post on 27.2.26
Friday, Time 7.45 Am
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,27 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
होली का त्योहार मनाने घर जाने वाले यात्रियों के राहत मिलेगी। रेलवे ने सफर में सुविधा के लिए दो और स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने का शेड्यूल जारी किया है।
मुरादाबाद रेल प्रशासन के अनुसार पटना से अमृतसर के बीच स्पेशल 04663-64 ट्रेन आज से रवाना होगी। अमृतसर से 27 फरवरी और दो व पांच मार्च और पटना से 28 फरवरी और 3 व 5 मार्च को संचालित होगी।यह स्पेशल ट्रेन मंडल में रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व हरदोई स्टेशनों पर रुकेंगी।
जबकि दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से गोरखपुर के बीच (04026-25) चलेगी। आनंद विहार से 27 फरवरी से दो मार्च और गोरखपुर से 28 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। मंडल में हापुड़, मुरादाबाद,रामपुर,बरेली और शाहजहांपुर में ठहराव रहेगा।

February 26, 2026

पांच महीने देरी से चलेगी नंदा देवी समेत तीन ट्रेनें

–रायवाला-देहरादून के बीच चार घंटे का ब्लाँक

Post on 26.2.26
Thursday Time 9.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,26 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
रायवाला-देहरादून के बीच सिंगल लाइन पर काम के लिए पांच महीने के लिए ब्लाँक मंजूर किया गया है। ब्लाँक के चलते नंदा देवी समेत तीन ट्रेनें देरी से संचालित होगी।
रेल प्रशासन ने देहरादून रेल सेक्शन में काम के लिए चार घंटे का पाँवर ब्लाँक लिया गया है। इसके चलते हफ्ते में तीन दिन ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। काठगोदाम- देहरादून एक्सप्रेस-14119 डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। इसी तरह बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस (15119) आधा घंटा और कोटा देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस-12401-ट्रेन 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।

तीन दिन चलेगी टनकपुर – देहरादून एक्सप्रेस
मुरादाबाद।
टनकपुर से काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन अब तीन दिन चलेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार रेलवे ने टनकपुर एक्सप्रेस 15019- 50 ट्रेन अभी तक एक दिन चलती है। रेलवे ने इसे विस्तार देते हुए हफ्ते में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन का आज से टनकपुर से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होने लगा।

भारी मात्रा में फफूंद लगी मिठाई नष्ट, खाद्य विभाग की छापेमारी में कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
26/02/2026

गोरखपुर। जनपद में मिलावटखोरी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दूषित खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई तथा कई प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान के तहत जे.पी. ट्रेडर्स/इंडस्ट्रीज से मैदा का नमूना लिया गया। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर कैंपियरगंज क्षेत्र में लगभग 21 हजार रुपये मूल्य का मैदा सीज किया गया।
इसी क्रम में सहजनवा क्षेत्र के भगवानपुर स्थित वैभव गृह उद्योग से ‘मोटी सेवई’ का नमूना जांच के लिए संकलित किया गया। वहीं समृद्धि इंटरप्राइजेज से कन्फेक्शनरी उत्पाद का नमूना लिया गया तथा बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध चाउमीन का भी नमूना गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किया गया।
छापेमारी के दौरान टीम को कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में ऐसी मिठाइयां मिलीं जिनमें फफूंद लगी हुई थी तथा उनकी वैधता अवधि भी समाप्त हो चुकी थी। जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा मानते हुए विभागीय टीम ने लगभग 10 क्विंटल (करीब 1000 किलोग्राम) दूषित मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया। नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेगा।

« Newer PostsOlder Posts »