Web News

www.upwebnews.com

सहजनवा पुलिस की तत्परता, 1 घंटे में गुमशुदा बच्ची बरामद*

March 20, 2026

सहजनवा पुलिस की तत्परता, 1 घंटे में गुमशुदा बच्ची बरामद*

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026

 

*सीसीटीवी व त्वरित कार्रवाई से 3 वर्षीय मासूम सकुशल परिजनों को सौंपा*

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से एक गुमशुदा 3 वर्षीय बच्ची को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एक महिला अपनी 3 वर्षीय बच्ची के साथ बाजार गई थी, जहां भीड़ के दौरान बच्ची उनसे बिछड़कर लापता हो गई। घबराई मां ने तत्काल थाना सहजनवा में सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की मदद से महज एक घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों ने सहजनवा पुलिस की प्रशंसा की है।

गोवंश तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह पर शिकंजा, आरोपी पर कई संगीन मुकदमे दर्ज

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026

*गगहा पुलिस की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

गोरखपुर। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गगहा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-061/2026 धारा 2(b)(xi), 2(b)(xvii), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विनोद पाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त विनोद पाल एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो आर्थिक व भौतिक लाभ के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं की तस्करी में लिप्त रहा है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद पाल पुत्र खुबलाल पाल, निवासी उज्जरपार थाना गगहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या (धारा 302), साक्ष्य मिटाने (धारा 201) सहित गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे शामिल हैं।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ईद व अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
20/03/2026

*एसएसपी व एसपी सिटी ने अलग-अलग क्षेत्रों में संभाली कमान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

गोरखपुर। आगामी त्यौहार ईद एवं अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ के निर्देशन में गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर के साथ पैदल गश्त कर भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने दशरथ क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने त्योहार के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ईद और अलविदा की नमाज सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

ईद से पहले बारिश, ईदगाह में नगर आयुक्त ने लिया जायजा

–बारिश से ईदगाह मैदान में निगम अधिकारियों ने जांची व्यवस्था।
Post on 20.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ईद शनिवार को होगी। लेकिन इससे एक दिन पहले लगातार बारिश को लेकर ईदगाह मैदान में तैयारियों प्रभावित हुईं। इसके चलते शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल समेत अधिकारी ईदगाह पहुंचे और स्थिति का जाएजा लिया। नगर आयुक्त ने बरसात में जल निकासी के लिए पंपों के तत्काल इंतजाम आदि किए जाने के निर्देश भी दिए।
मुरादाबाद में शुक्रवार को ईद से पहले बारिश हो गई। मौसम सुबह से ही ठंडा हो गया। लगातार धीमी तेज बारिश को देखते हुए निगम प्रशासन सक्रिय हो गया। शुक्रवार की सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल टीम संग गलशहीद क्षेत्र में
ईदगाह मैदान पहुंच गए और मैदान का जाएजा लिया।
नगर आयुक्त के अनुसार ईद से पहले बारिश के कारण ईदगाह मैदान की व्यवस्था देखी गई हालांकि स्थिति ठीक है। ज्यादा बारिश में जल भराव से निपटने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने ईदगाह व जामा मस्जिद क्षेत्रों का भी जाएजा लिया।
इसके बाद निगम अधिकारियों ने नवरात्र में मंदिरों खासकर लाल बाग काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों का जाएजा लिया।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त एके सिंह व अन्य अधिकारी समेत सफाई निरीक्षक, स्टाफ भी रहा।
अपर नगर आयुक्त का कहना है कि बारिश के कारण सफाई व अन्य अधिकारी व कर्मियों को सुरक्षा व व्यवस्था करने को कहा गया है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए रोडवेज के चालक परिचालक सम्मानित

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Post on 18.3.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीआरटीसी) बेहतर कार्य के लिए पन्द्रह चालक परिचालकों को सम्मानित किया गया।
गुरुवार को परिवहन निगम कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोडवेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले सात कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 15 चालक-परिचालकों को डिपो स्तर से सम्मानित किया जाएगा।
रोडवेज प्रबंधन ने औसत डीजल अर्जित करने वाले पांच चालक व सर्वोच्च संचालन में दो परिचालकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
रोडवेज में क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव व एआरएम वित्त बीएल मिश्रा ने सम्मानित किया।
रोडवेज प्रबंधन ने नवरात्र पर्व पर बिजनौर डिपो की संविदा परिचालक सुनीता के उत्कृष्ट लोड फेक्टर की सराहना भी की।

« Newer PostsOlder Posts »