Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र में 1.20 करोड़ की डकैती

May 11, 2026

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र में 1.20 करोड़ की डकैती

क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में डकैती से सहमे परिजन व क्षेत्रवासी
बरेली के एडीजीपी रमित शर्मा, डीआईजी मुनिराज, एसएसपी ने लिया जाएजा हथियार बंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जुटाई जानकारी
Post on 11.5.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
सोमवार सुबह शहर में हथियार बंद बदमाशों ने बड़े कारोबारी के घर में डकैती ने हड़कंप मचा दिया। बदमाश कारोबारी से एक करोड़ कैश,सोना समेत सवा करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाश घर में निगरानी के लिए लगा सीसीटीवी CCTV व डीवीआर DVR तक ले गए। घटना से परिजन व अन्यए लोग भी सहम गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत अफसर भी पहुंच गए। दोपहर तक बरेली से एडीजीपी रमित शर्मा भी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और क्षेत्र का जाएजा लिया।
पॉश व सुरक्षित इलाके अकबर कंपाउंड में डकैती की वारदात तड़के 3:40 बजे की बताई जाती है।खास यहकि यह कंपाउड से कुछ दूरी पर थाना नागफनी है। लिहाजा जानकारी के अनुसार सोमवार की तड़के हथियार बंद बदमाश कंपाउड में पीतल कारोबारी इमरान के घर दाखिल हुए।बताते है कि पांच नकाबपोश बदमाशों ने कारेाबारी व पूरे परिवार को गन प्वातइंट पर बंधक बनाया और घ्रं का सामान बटोर कर लेकर फरार हो गए। घर में तब एक करोड़ लाख रुपया कैश व छह तोला सोना समेत अन्यप सामान था। बताते है कि घर के डिजिटल लॉक को भी आसानी से खोल लिया गया।

किसी करीबी के हाथ होने का शक—
बदमाशों ने पीतल कारोबारी इमरान के घर को निशाना बनाया। संभवता: बदमाशों को इमरान के घर बड़ी रकम होने की जानकारी पहले से थी। घर की लोकेशन, सीसीटीवी, डीवीआर,डिजिटल लॉक आदि की पुख्ताल जानकारी से वारदात में किसी जानकार का हाथ होने का संकेत माना जा रहा है। दरअसल यह रकम सोमवार को जमीन की रजिस्ट्री के लिए रखीं गई थी।नकाबपोश बदमाशों ने पूरे परिवार को गनप्वाइंट पर ले लिया। महिलाओं व बच्चों को भी नहीं छोड़ा। सभी को एक जगह एकत्रित कर कैश, जेवरात की जानकारी ली।
वारदात के दौरान घर में लगा CCTV सिस्टम डीवीआर DVR तक अपने साथ ले गए ताकि पहचान का सुराग न मिले।
पुलिस में हड़कंप—–
घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। दोपहर में बरेली के एडीजीपी रमित शर्मा भी पहुंच गए।जबकि इससे पहले सुबह ही DIG मुनिराज,एसएसपी SSP सतपाल अंतिल,एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड को बुलाकर सबूत जुटाए गए है। बदमाशों की लोकेशन जानने के लिए आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है।

गबन।— पीएनबी कैशियर के खिलाफ 26.39 लाख गबन की रिपोर्ट, एफआईआर दर्ज

-परिवहन निगम की मुरादाबाद डिपो ने बैंक में जमा कराया था कैश
-परिवहन निगम के पास जमा धनराशि की रसीदें, बैंक में रिकार्ड नहीं
Post on 10.5.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
थाना सिविल लाइंस में पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर के खिलाफ 26.39 लाख रुपए के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बैंक प्रबंधक अंकुर कुलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैशियर के खिलाफ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने शिकायत की थीं। विभाग में मामले में अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शहर के सिविल लाइंस थाने में स्थित पीएनबी में कैशियर सनी भारती पर गबन का आरोप है। प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी। कहा कि यूपीएसआरटीसी की मुरादाबाद डिपो ने 5 मई को कैशियर की शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने जांच कराई तो साफ हुआ कि रोडवेज की मुरादाबाद डिपो ने 18 अप्रैल को 18.17 लाख और 29 अप्रैल को कुल 22.39 लाख रुपए का कैश जमा कराया। साथ में धनराशि की रसीदें भी है। बैंक रिकार्ड में रोडवेज की जमा रकम दर्ज नहीं की। बैंक ने कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय के सनी भारती के खिलाफ बैंक राशि के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटीं है।

May 10, 2026

मैनपुरी पुलिस ने दबोचे तीन साइबर ठग

नौकरी इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर करते थे ठगी
मैनपुरी
साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नौकरी, ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे। इनके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज थीं जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के पुरूलिया निवासी सौरभ बनर्जी की शिकायत सामने आई, जिसमें उनके एचडीएफसी बैंक खाते से साइबर ठगी की रकम निकाले जाने की जानकारी मिली थी।पुलिस ने बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच की, जिसमें मैनपुरी के कई खातों का इस्तेमाल सामने आया। इसी आधार पर साइबर सेल ने ग्राम गढ़िया जाने वाले रोड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रियांशू तोमर, अमन तोमर और अवनीश के रूप में हुई है, जो सभी थाना बेबर क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बैंक खातों से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कई शिकायतें जुड़ी मिली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित तरीके से देशभर के लोगों को नौकरी लगवाने, ऑनलाइन ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। ठगी से प्राप्त रकम को वे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर आपस में बांट लेते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार 180 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में थाना साइबर क्राइम मैनपुरी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोग किसी भी लुभावने ऑफर, ऑनलाइन नौकरी, ट्रेडिंग:
या इनवेस्टमेंट के नाम पर बिना जांच-पड़ताल के पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

भाजपा और चुनाव आयोग बरसे प्रमोद तिवारी  बोले— लोकतंत्र खतरे में

Pramod Tiwari
मथुरा। प्रमोद तिवारी रविवार  को कांग्रेस विधानमंडल दल (CLP) की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ के साथ तीर्थनगरी मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रार्थना की। मंदिर सेवायतों द्वारा दोनों नेताओं का माला और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित कर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा, “जिस प्रकार चुनावी प्रक्रियाओं में दखल दिया जा रहा है, वह लोकतंत्र की हत्या के समान है। हम बांके बिहारी जी के चरणों में यही प्रार्थना करने आए हैं कि देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित रहे।”
वहीं, आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक भाजपा केवल सत्ता की राजनीति कर रही है और जनता के मूल मुद्दे पीछे छूट गए हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठ रहे सवाल स्वस्थ लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं।
मंदिर परिसर के बाहर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। प्रमोद तिवारी ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। राजनीतिक जानकार इस दौरे को आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और धार्मिक नगरी से बड़ा राजनीतिक संदेश देने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार

शपथ ग्रहण करते हुए भूपेंद्र चौधरी

Oath as Minister UP Bhupendra Chaudhary

शपथ ग्रान करते हुए मनोज कुमार पांडे

शपथ ग्रहण करते हुए अजीत पाल सिंह

शपथ ग्रहण करते हुए सोमेंद्र तोमर

शपथ ग्रहण करती कृष्ण पासवान

Oath as Minister of State UP Krishna Paswan

शपथ ग्रान करते हुए कैलाश राजपूत

शपथ ग्रहण करते हुए सुरेंद्र दिलेर

Oath as Minister of State Surendra Diler

शपथ ग्रहण करते हुए हंसराज विश्वकर्मा

« Newer PostsOlder Posts »