Web News

www.upwebnews.com

दहेज हत्या में पति को दस साल का कारावास

February 20, 2026

दहेज हत्या में पति को दस साल का कारावास

Post on 20.2.26
Friday, 7.20 Pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 20 फरवरी (उप्र समाचार सेवा)।
विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट (पी ए ) एक्ट सुरेन्द्र कुमार ने विवाहिता की मौत के मामले में पति को दस साल की सजा व 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
कटघर के महबुल्लागंज निवासी
राम बाबू ने पुत्री पूजा की शादी बाइस साल पहले मझोला में काशीराम कॉलोनी निवासी अंकित से धूमधाम से की थीं। वादी का कहना है कि शादी समारोह में हैसियत से बढ़कर खर्च किया। पर ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपए नकद व मोटर साइकिल की मांग की। 14 जुलाई, 19 को ससुराल पक्ष से राम बाबू को पूजा के फांसी लगाकर मरने की फोन पर सूचना मिली। मामले को संदिग्ध मानते हुए राम बाबू ने अंकित, पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दीं।
केस की सुनवाई एससी-एसटी कोर्ट में हुईं। विशेष न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार ने दोनों पक्षों की सुनवाई की।
विशेष लोक अभियोजक आनंद पाल सिंह ने बताया कि अदालत में गवाहों के बयान और महिला की मौत के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया। अदालत ने अंकित को दहेज हत्या का दोषी करार दिया। दोषी को दस साल की सजा और बीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

मुगलपुरा के अपराधी को गैंगस्टर में दस साल की सजा

हत्या के दो मामलों में भी सजायाफ्ता, कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद

Post on 20.2.26
Friday, 6.20 Pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 20 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
शहर में मुगलपुरा के अपराधी को दस साल की सजा मिली है। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर) कोर्ट रेशमा चौधरी ने गैंगस्टर में दोषी करार देते हुए सजा और दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
मुगलपुरा में लाल बाग निवासी सुभान और बरबालान निवासी नाजिम के खिलाफ 20 अगस्त, 2004 को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा कायम किया था। तत्कालीन थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने संगठित गिरोह बनाकर अनैतिक रूप से भौतिक और आर्थिक लाभ कमाने के लिए अपराध करने का मुकदमा दर्ज किया।
केस की सुनवाई विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट में चलीं। विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट में वादी समेत अन्य गवाहों ने बयान दर्ज कराए। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी नाजिम को दोषमुक्त कर दिया जबकि सुभान को दोषी ठहराते हुए दस साल और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक का कहना है कि मुगलपुरा निवासी सुभान को हत्या के अलग-अलग दो मामलों में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस दौरान वह जमानत पर बाहर आ गया।

निगम के कर निरीक्षक से पार्षद की बदसलूकी, पुलिस से शिकायत

नगर निगम में वार्ड-65 का मामला, एसएसपी(SSP) को शिकायती पत्र

Post on 20.2.26
Friday, Time 1.40 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,20 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद नगर निगम(Nagar Nigam) में पार्षद पर कर निरीक्षक से अभद्रता का आरोप है। निगम में राजस्व विभाग में कार्यरत कर निरीक्षक सतीश कुमार ने टैक्स वसूली के दौरान पार्षद की अभद्रता की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। कर निरीक्षक से बदसलूकी की घटना से नगर निगम कर्मचारी संघ ने विरोध जताया है। शुक्रवार को कचहरी में पुलिस अधिकारियों को तहरीर भी दी गई।

मामला महानगर के वार्ड 65 का है। नगर निगम में आर आईं सतीश कुमार के अनुसार गुरुवार को टैक्स वसूली के लिए वार्ड 65 के क्षेत्र में गए थे। इस दौरान कर वसूली शुरू की। क्षेत्र में बकाया वसूलने के वह और निगम कर्मी भी थे।इस दौरान कर वसूली का पार्षद ने विरोध जताया। निरीक्षक का कहना है कि पार्षद ने उनसे अभद्रता की। पार्षद पर मारपीट का आरोप है। घटना के बाद निगम कर्मियों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो सुब्हान, श्मशाद समेत अन्य कर्मचारी कचहरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलें और पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कर निरीक्षक से मारपीट व अभद्रता का मामला वायरल हुआ तो निगम कर्मियों में आक्रोश फैला गया।

जय पाल सिंह व्यस्त ने बजट सत्र में रखी मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज और बरेली में केंद्रीय विवि की मांग

Posted on 20.02.2026 Friday , Time 10.24 AM, Dr Jay Pal Singh Vyast, MLC, Vidhan Parishad, Lucknow 

लखनऊ, 20 फरवरी। बरेली मुरादाब खंड स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉक्टर जय पाल सिंह व्यस्त ने सदन में बजट भाषण के दौरान मुरादाबाद में मेडिकल कालेज और बरेली में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग रखी।

उन्होंने कहा मुरादाबाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज, लाइनपार क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खोला जाए। साथ ही लोकोशेड से प्रभात मार्केट तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाय।

डा व्यस्त ने कहा बरेली में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग का समर्थन करता हूं। उन्होंने अपने भाषण में 9.12 लाख करोड़ के बजट की प्रशंसा की।

रविवार को पंचायत भवन में मेगा विधिक साक्षरता शिविर

Post on 20.2.26
Friday, Time 8.30 Am
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, 20 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में रविवार को मेगा विधिक साक्षरता शिविर लगेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम के निर्देशन में साक्षरता शिविर पंचायत भवन में लगेगा। गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
प्राधिकरण सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, आयुष्मान भारत योजना, माटीकला ऋण, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री आवास आदि योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा।
जिला सचिव ने विभागीय अधिकारियों को लाभार्थियों के पंजीकरण कराने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि यदि किसी लाभार्थी के पंजीकरण में समस्या आती हैं तो उसका तत्काल निराकरण भी किया जाएं।

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
मुरादाबाद।
राष्ट्रीय लोक अदालत का 14 मार्च को लगेगी। यह इस साल की यह पहली राष्ट्रीय लोक अदालत है।
पिछले दिनों जिला जज सैय्यद माउज बिन आसिम के निर्देश पर एक बैठक भी बुलाई गई। जिसमें ‘‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0 अभियान’’ में मेगा विधिक सहायता शिविर के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

« Newer PostsOlder Posts »