Web News

www.upwebnews.com

प्रापर्टी डीलर हनीट्रैप का शिकार, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

March 1, 2026

प्रापर्टी डीलर हनीट्रैप का शिकार, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार


डीलर को बहाने से बुलाया, अश्लील वीडियो बनाईं
वायरल की धमकीं दे तीन लाख मांगें, 50 हजार वसूले

Post on 1.3.26
Sunday, Time 10.30 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1 मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद की सिविल लाइंस पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से हनी ट्रेप केस में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिलाएं हैं। डीलर की पत्नी का आरोप है कि उनके पति को बहाने से बुलाया गया और कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाकर रुपए की मांग की।
हनी ट्रैप का मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का है। प्रापर्टी डीलर को हनी ट्रैप में फंसा लिया गया। रामगंगा विहार में रहने वाले प्रापर्टी डीलर विकास मेहरा की पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि प्रापर्टी के संबंध में विकास की मुलाकात नवम्बर, 25 में चक्कर की मिलक की महिला सीमा उर्फ शीबा पत्नी शाहाब से हुईं । महिला ने खुद को प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया। संपर्क बढ़ाते हुए अपनी प्रापर्टी दिखाने को कहा।
24 फरवरी, 26 को दिन में 3.30 बजे महिला ने जिगर कालोनी में एक मकान पर प्रॉपर्टी दिखाने के लिए बुलाया। आरोप है कि विकास वहां पहुंचे तो वहां कुछ लोगों ने उसे बंद कर लिया और मारपीट की। दरवाजा बंद कर कपड़े उतरवाए गए और महिला के संग अश्लील
फोटो और वीडियो बना लीं गई। अश्लील वीडियो के आधार पर विकास से तीन लाख रुपए की मांग की गई। वीडियो वायरल होने के डर से पहले 9500 व 400 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 26 फरवरी को 50 हजार रुपए की रकम दी गई। इसके बाद भी रकम मांगी गई। मानसिक तनाव में आए विकास ने पत्नी और फिर पुलिस को सारी बात बताई। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हुईं।
थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि, मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन व अन्य सबूतों की जा रही है। हनी ट्रैप केस में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शीबा के अलावा निशा पत्नी जावेद, मुस्कान, अमन उर्फ अमान, जावेद और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर विरोध प्रदर्शन


Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

आजाद नगर में शिया समुदाय का विरोध, हाथों में तख्तियां व बैनर थामे
-काले कपड़े पहन प्रदर्शन कारियों ने की सामूहिक दुआ

मुरादाबाद,1 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत की खबर को लेकर मुरादाबाद में भी विरोध हुआ। रविवार को संभल रोड पर स्थित आजाद नगर में शिया समुदाय ने विरोध रैली निकाली गई। रैली में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया व शोक जताया।इस दौरान लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।
ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद आजाद नगर कालोनी में शिया समुदाय के लोगों ने शोक प्रकट करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी विरोध दिखाई दिया।
शनिवार देर रात इजरायल – अमेरिका की ओर से चले संयुक्त आँपरेशन में खामेनेई व परिवार की मौत की सूचना आई तो लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।सुबह खबरों के बाद महिलाएं व लोग सड़कों पर उतरने लगे। लोग अपने हाथों में तख्तियां व बैनर लिए हुए थे।इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की और कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाओं व बच्चों की आंखें नम नजर आईं। गम और गुस्से से भरा माहौल दिखा।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा, ‘अमेरिका ने एक खामेनाई को मारा है, लेकिन हमारे हर घर में एक खामेनाई है।’
लोगों का कहना था कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की बात नहीं, बल्कि एक विचार और मजहबी नेतृत्व का मुद्दा है,इसे खत्म नहीं कर सकते।
महानगर में हुए विरोध प्रदर्शन में शिया समुदाय के लोग काले कपड़े भी पहने हुए थे। लोगों ने
उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर गहरा दुख जताया। और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन कारी लोगों ने नारों व बैनरों के जरिए वर्तमान वैश्विक राजनीति पर अपने विचार भी व्यक्त किए।
समुदाय के लोगों ने कहा कि वे दुनिया में अमन चाहते हैं पर किसी भी तरह की ज्यादती को स्वीकार नहीं करेंगे। लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स भी सतर्क रहा। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस तैनात रहीं। हालांकि इस दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। अंत में लोगों ने सामूहिक दुआ की और शांति की अपील के साथ प्रदर्शन समाप्त किया।

असद हत्याकांड: जफर समेत छह के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

-हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें,

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
महिला जज के पिता मो असद के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर डेहरिया निवासी जफर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जफर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस ने मो असद के साले मजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार तक पुलिस ने कटघर का आलमगीर और कानून गोयान निवासी मो फैजान को गिरफ्तार किया है। बताया कि मजाहिर का अपने भाई जफर से भी संपत्ति विवाद चल रहा है।
शहर में अल्वीना कन्फैक्शनरी के संचालक मो असद शुक्रवार शाम को रोजा खोलने के बाद तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ दूसरा साला मुजाहिर उर्फ डेनियल भी था। इस बीच बंगला गांव में गोली मारकर हत्या कर दी। कांड में मुख्य आरोपी असद का साला हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है।
जिगर कालोनी में रहने वाले 62 वर्ष के मो असद की एक बेटी आसमा सुल्ताना व पति बुलंदहशर में न्यायिक अधिकारी के पद पर हैं। जबकि दूसरी बेटी अलमास सुल्ताना एमएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है। घटना वाली शाम को असद अपने साले मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे पहुंचे थे तभी दूसरी बाइक पर दूसरा साला जफर आया और स्कूटी की बराबर में बाइक लगाकर असद को सिर में गोली मार दी।

हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश तेज, पुलिस टीमें जुटीं
हत्याकांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगीं है। अभी सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस ने असद के दूसरे साले मुजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को पकड़ा गया है।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पायदान में फंसा यात्री का पैर, सतर्कता से बचीं जान

ट्रेन मैनेजर ने गाड़ी रोक दिखाईं
समझदारी, शनिवार रात शाहजहांपुर की घटना

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली जा रहीं एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री का पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। हादसे की आशंका देख ट्रेन मैनेजर ने तत्काल गाड़ी को रुकवाया। रेल व ट्रेन स्टाफ की मदद से बड़ी मुश्किल से यात्री का पैर ट्रेन के पायदान में उलझ गया।
घटना शनिवार की देर रात शाहजहांपुर स्टेशन की है। ट्रेन 14207 प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहीं थीं। ट्रेन शनिवार की रात दो बजे शाहजहांपुर से चलीं। होली की वजह कोचों में भीड़भाड़ थीं। इस दौरान यात्रियों में कोच में चढ़ने को लेकर हड़बड़ी मचने लगी। इस जनरल कोच में सवार होने के लिए चढ़ा तो घबराहट में उसका पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। औंधें मुंह यात्री को देखकर आपाधापी मच गई। यात्री को ट्रेन के नीचे गिरा देख ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने तत्काल सूझबूझ से काम लिया। और प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान जीआरपी आरपीएफ, ट्रेन व स्टेशन स्टाफ व सहयात्रियों की मदद से यात्री के पैर को पायदान से खींचकर निकाला जा सका।घायल यात्री को इलाज की सुविधा के लिए स्टेशन स्टाफ के सुपुर्द किया गया।इस फेर में ट्रेन करीब 18 मिनट चल सकीं। मंडल रेल अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।

February 28, 2026

267 करोड़ के फर्जी बिलों का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

  • जीएसटी का फर्जी क्लैम हासिल करने में आरोपी
  • आरोपी से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत इलेक्ट्रॉनिक, बैंकिंग सामग्री बरामद
  • शनिवार को एसपी क्राइम ने प्रेस को दीं जानकारी

Posted on 28.02.2026 Saturday, Time 06.12 PM , Rajesh Bhatia UP Samachar Sewa, Moradabad

Mastermind behind Rs 267 crore fake bills arrested in Agra

मुरादाबाद,28 फरवरी(उप्र समाचार सेवा)।
फर्मों के नाम पर फर्जी बिलों से जीएसटी चोरी के मास्टरमाइंड को आगरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पुनीत पर फर्जी फर्मों से करोड़ों की जीएसटी का हेरफेर कर लिया। अभी आरोपी के तीन खातों के खुलासे में 267 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का भेद खुला है। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल, 12 एटीएम समेत चेकबुक व इलेक्ट्रॉनिक आदि उपकरण बरामद किया गया है।
शनिवार को एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार व विभागीय अधिकारियों मामले का खुलासा किया।
मामले में राज्य कर विभाग रेंज-बी मुरादाबाद के प्रधान सहायक आदित्य प्रताप सिंह ने अल जजा ट्रेडर्स के खिलाफ 1.20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मुकदमा कायम कराया।
एसपी क्राइम ने बताया कि जीएसटी चोरी के दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हुईं।जिस पर फर्मों के बिलों के आधार पर करोड़ों के फर्जी जीएसटी चोरी क्लैम का भेद खुला।इस मामले में आरोपी पुनीत को आगरा से गिरफ्तार किया गया।पता चला कि फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी चोरी की गई। 2019 में पुनीत ने दिल्ली में सिददीक के साथ काम शुरु किया । सिददीक ने उनके नाम से फर्में बनाकर जीएसटी चोरी का फर्जीवाड़ा किया। इसकी एवज में पुनीत को बीस हजार रुपए मिलते ।पर लाँक डाउन के बाद सिददीक ने रुपए देने बंद किए तो पुनीत ने अपने नाम फर्मों के यूजरनेम, पासवर्ड के जरिए चार और फर्मे बना ली। और फर्जी जीएसटी फर्मों के माध्यम से बिल ट्रेडिंग का कारोबार शुरू कर लिया।पुनीत फर्में बनाकर बिना माल का आदान -प्रदान किए जीएसटी का क्लैम लेता रहा।बिल केवल पोर्टल पर अपलोड होते। इन फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) लेकर रकम विभिन्न खातों में दिखाई जाती। बाद में नकद निकालकर कमीशन काटकर संबंधित व्यक्तियों को दे देते। शुरुआती जांच में तीन खाते सामने आए। आरके इंटरनेशल से 88 करोड़, मेघना एंटरप्राइजेज से 57 करोड़ और वान्या नामक फर्म के नाम पर 122 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। लकड़ी के बिल दर्शाए गए। आरोपी ने 200 करोड़ रुपये के फर्जी बिल की बात कहीं है। मौके से पुलिस व विभाग को मोबाइल, एटीएम, लैपटाप,चेकबुक, पैन कार्ड आदि उपकरण व बैंकिंग सामग्री बरामद की। आरोपी से 32 किराएनामे आदि दस्तावेज भी बरामद किए हैं। शक है कि
इन दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्जी बिलों पर जीएसटी चोरी के लिए किया गया।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस केस में अल -जजा इंटरप्राइजेज के नाम पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसकी तलाश व सर्विलांस टीम ने इस फर्जीवाड़े को पकड़ा है।खातों में मौजूद छह लाख रुपये सीज किए गए हैं। मामले की पड़ताल चल रहीं हैं।

« Newer PostsOlder Posts »