Web News

www.upwebnews.com

भाजपा की शहर कमेटी में कई जातियों को नहीं मिली जगह

March 17, 2026

भाजपा की शहर कमेटी में कई जातियों को नहीं मिली जगह

सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए भाजपाई, जबकि महिला आरक्षण भी पूरा नहीं, चार‌ महिलाएं पदाधिकारी
पिछली बार चार की बजाय तीन महामंत्री, सिख समुदाय भी छूटा

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
सालों बाद घोषित भाजपा की नई कमेटी में कई बड़ी जातियों को जगह नहीं मिल पाईं।धोबी , पाल, कश्यप व प्रजापति के अलावा ठाकुर बिरादरी भी उपेक्षित हो गई। साथ ही भाजपा का महिला आरक्षण का भी कोटा पूरा नहीं है। पिछली बार के मुकाबले अबकी तीन महामंत्री ही बनाए गए।
पार्टी की पिछली शहर कमेटी 2019 में घोषित हुईं थीं। धर्मेन्द्र मिश्रा अध्यक्ष बने और फिर कार्यकारिणी की घोषणा हुईं। करीब सवा छह साल बाद शहर कमेटी का ऐलान हुआ। पार्टी नेतृत्व ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को समायोजित कर बूस्टर खुराक देने की कोशिश की। पार्टी नेताओं ने
सभी जातियों को शामिल कर समायोजित करने का प्रयास किया पर घोषित कमेटी में कई बड़ी जातियों को अहमियत नहीं मिल सकी।कश्यप, पाल, धोबी,
प्रजापति आदि के अलावा ठाकुर को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया।
सबसे ज्यादा महिला आरक्षण का कोटा अधूरा रहा।20 पदाधिकारियों की कमेटी में चार महिलाएं शामिल की गई। 2019 के मुकाबले इस बार कार्यकारिणी में बदलाव करने की कोशिश की गई। धर्मेन्द्र मिश्रा के संग दो पंजाबी गिरीश भंडूला और कमल गुलाटी थे। इस बार अध्यक्ष इस समुदाय से महिला को जगह मिली। जबकि कमल गुलाटी को नामित पार्षद बनाया गया है।

पूर्व पार्षद अब शहर कमेटी में शामिल
नगर निगम में पूर्व पार्षद हेमराज सैनी, अशोक सैनी को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि हेमराज की पुत्रवधू निगम की चुनिंदा पार्षद है। जबकि कपिल देव भी कमेटी में उपाध्यक्ष बने। हालांकि दो चुनाव पहले उनकी पत्नी निगम की पार्षद रह चुकीं हैं।

मुरादाबाद की पांच पैसेंजर रद्द, कई में फेरबदल

दिल्ली में यमुना (Yamuna Bridge) पुल-

16 ट्रेनों का बदला रूट, कुछ देरी से चलेंगी

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली मंडल में ही शाहदरा- दिल्ली रेलखंड वर्तमान ब्रिज संख्या 249 की जगह नए ब्रिज के निर्माण के लिए 17-18 व 28-29 मार्च को मेगा ब्लॉक को मंजूरी मिली है। इसके चलते मुरादाबाद दिल्ली रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल की मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर समेत पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि साबरमती सुल्तानपुर समेत 16 ट्रेन बदले मार्ग से संचालित होगी। अन्य ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार दिल्ली -मुरादाबाद (54308)18, बरेली- दिल्ली 54075-76 ट्रेन 28 व 29 मार्च को रद्द रहेगी। इसी तरह तिलक ब्रिज -बुलंदशहर-64568 ट्रेन 28 व 64567 बुलंदशहर -तिलक ब्रिज ट्रेन 29 मार्च को रद्द की गई है।

*ट्रेनों का बदला रूट* (Diversion of Trains )

साबरमती -सुल्तानपुर- 20939, दिल्ली पैसेंजर 54076 ट्रेन दौराई- टनकपुर -15091, उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेष -09609,
भगत की कोठी -कामख्या- 15623, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश-19031,दिल्ली – टनकपुर-12036, दिल्ली काठगोदाम, अवध आसाम – 15910, समस्तीपुर -श्री गंगानगर-04732, मुरादाबाद -दिल्ली पैसेंजर 54307, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी-19610, धनबाद चंडीगढ़ 03311, रानीखेत एक्सप्रेस- 15014, अयोध्या कैंट दिल्ली – 14205 और देहरादून-शकूर बस्ती 14342 ट्रेनों का दिल्ली, शाहदरा व विवेक विहार स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

*विलंब से संचालन–* (Rescheduling )

वाराणसी –साबरमती-20964 को वाराणसी से 150 मिनट, पद्मावत एक्सप्रेस 14207 ट्रेन प्रतापगढ़ से 150 मिनट की देरी से चलेगी।

आतंकी गतिविधियों में शामिल था मुरादाबाद में बीडीएस का छात्र

काँलेज परिसर में पसरा सन्नाटा
-एटीएस की कार्रवाई से मुरादाबाद में आतंकी कनेक्शन उजागर

Post on 17.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में बीडीएस(डेंटल) के छात्र हारिश अली आंतकी संगठन से जुड़ा था। मुरादाबाद में छात्र को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया। छात्र की गिरफ्तारी से काँलेज में सनसनी मची है। कार्रवाई से मुरादाबाद एक बार आंतकी गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आए हैं। सहारनपुर का निवासी छात्र आईएसआईएस ( ISIS) के लिए सक्रिय था।
रविवार को यूपी एटीएस ने बीडीएस के छात्र हारिश को पकड़ा। उसकी गिरफ्तारी से मुरादाबाद मंडल भर में सनसनी है। माना जा रहा है कि हारिश
मुरादाबाद में रहकर आतंकी संगठन के लिए युवाओं को आँनलाइन जोड़ने के काम में सक्रिय था। एटीएस को जांच में पता चला कि छात्र ने मुरादाबाद
समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में नेटवर्क तैयार किया हुआ था।
मुरादाबाद में बीडीएस में सेकंड ईयर के छात्र हारिश को आतंकी गतिविधियों में शामिल में पकड़ा गया है। आरोप है कि उसने मुरादाबाद मंडल के युवाओं से कई बार देश विरोधी सामग्री भी साझा की थी। दो साल पहले उसने कई बार जम्मू-कश्मीर के दौरे किए। इस दौरान वह युवाओं से जुड़ कर उन्हें देश के खिलाफ उकसाने में शामिल था एटीएस को उसके बार बार जम्मू कश्मीर जाने की जानकारी भी मिली। सहारनपुर में मानक मऊ मोहल्ले के निवासी रियासत हुसैन ने दो साल पहले जून, 24 में बेटे हारिश का मुरादाबाद के एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला कराया था। जांच में पता चला कि शुरुआत में कॉलेज के हॉस्टल में रहा पर बाद में उसने कॉलेज से बाहर किराये पर मकान ले लिया था। कॉलेज में अन्य संगी साथियों से भी कम बात करता।पर उसका ज्यादा समय मोबाइल व लैपटॉप पर बीतता।

*एटीएस की हारिश की काफी समय से गतिविधियों पर थीं नजर*

काफी समय से एटीएस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सोशल मीडिया पर अपना एक अलग ग्रुप अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन भी बनाया। सोशल मीडिया के जरिए वह सरकार के खिलाफ वाले पोस्टों पर नजर रखता। ऐसों लोगों को ऑनलाइन जोड़ लेता और फिर ग्रुप में आईएस की प्रचार- सामग्री साझा करता।

*पहले भी मुरादाबाद में पकड़ा गया है आतंकी संगठनों का कनेक्शन*

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से नेटवर्क का यह पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी मुरादाबाद मंडल में संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। खतरनाक हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन, आईएस, लश्कर-ए-तैयबा का भी बड़ा नेटवर्क का भी खुलासा हो चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 अक्तूबर, 23 को मुरादाबाद से आईएस के आतंकी अरशद वारसी को पकड़ा था। लश्कर-ए-तोयबा से जुड़े संदिग्ध आतंकी फरहान व हिजबुल के अहमद रजा की भी यहां से गिरफ्तारी हो चुकी है। मुगलपुरा क्षेत्र से 27 अक्तूबर 2017 को आईबी, एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गोधरा कांड व लश्कर के सदस्य फरहान की गिरफ्तारी से तब भी मुरादाबाद सुर्खियों में आया।

*संवेदनशील बना मुरादाबाद मंडल*
इससे पहले मंडल में अमरोहा, संभल, रामपुर व बिजनौर में आतंकी कनेक्शन के मामले सामने आए हैं।
बीडीएस के छात्र हारिश अली से पहले भी आतंकी संगठन की गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों को पकड़ा गया।

March 16, 2026

आजम खां के नाम से संदेश देने वाले युसुफ मलिक के खिलाफ मुकदमा

काले कपड़े पहन ईद मनाने संबंधी बयान में फंसा सपाई
-रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में मुकदमा कायम

Post on 16.3.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रामपुर में जेल में बंद सपा नेता
आजम खां का पैगाम बताकर बयान देना युसुफ मलिक को भारी पड़ा। ईद के नाम पर बयान देने में युसुफ मलिक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।

दो दिन पहले मुरादाबाद के सपाई यूसुफ मलिक ने आजम खां के नाम पर संदेश बताकर बयान दिया। निजी चैनल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युसुफ मलिक का बयान वायरल होते ही चर्चा में आ गया। युसुफ मलिक बयान में कहा कि जिला कारागार में आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। जेल में बंद आजम खां का संदेश बताकर सपाई नेता ने कहा कि पूर्व सांसद ने ईरान में स्कूल में बच्चों की मौत पर ईद काले कपड़े पहनकर मनाने को कहा।आजम खां ने सुन्नी मुसलमानों से यह अपील की। जेल से मिले संदेश में अपील की कि ईद पर नमाज के दौरान काले कपड़े पहनें व बांह पर काली पट्टी बांधकर ईद मनाएं। बयानों की वीडियो व खबरें वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। खुफिया तंत्र भी जानकारी जुटाने में जुट गया। इसके बाद रामपुर के गंज थाने की पुलिस ने गलत बयानी के आरोप में यूसुफ मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रहीं हैं।

मुरादाबाद: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, चार दोस्तों की मौत

सड़क दुघर्टना।
–दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
Post on 16.3.26
Monday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे (National Hiway) पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
सोमवार सुबह 6 बजे सड़क हादसा हुआ। ईंटो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में एक कार बेकाबू होकर घुस गई।
हाईवे पर मूंढापांडे थाने में मनकरा मोड़ के पास हुआ।रामपुर की दिशा से आती एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी ।
हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी लेकर पहुंची पर डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को तत्काल मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां भी उसके दम तोड़े जाने की सूचना है।
पुलिस का कहना है कि मरने वालों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुईं हैं। मृतक दयाल सिंह रावत पुत्र कुवंर पाल निवासी अपर माल बर्ड जयनिवास बीमिला कंपाउंड पालीवाल, नैनीताल के रूप में हुई है। अन्य घायल युवक यशदीप उत्तराखंड के हल्द्वानी का बताया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

« Newer PostsOlder Posts »