Web News

www.upwebnews.com

अर्धकुंभ में अब ड्रोन करेगा यात्रियों की सुरक्षा,आरपीएफ ने संभाली कमान

April 7, 2026

अर्धकुंभ में अब ड्रोन करेगा यात्रियों की सुरक्षा,आरपीएफ ने संभाली कमान

-रेलवे सुरक्षा बल हुआ आधुनिक तकनीक से लैस
-5 हजार किमी की रेंज, 400 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम

मुरादाबाद।(उप्र समाचार)।
हरिद्वार में शुरू होने वाले अर्धकुंभ व अन्य पर्वों पर अब ड्रोन से सुरक्षा हो सकेगी। रेलवे में यात्री सुरक्षा में अब ड्रोन की तकनीक भी जुड़ गई।
मुरादाबाद में आरपीएफ की रिजर्व लाइन में नई तकनीक ड्रोन की क्षमताओं का सफल परीक्षण किया गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव की मौजूदगी में आधुनिक तकनीक ड्रोन Q4i का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रेलवे में सुरक्षा को सुदृढ़ व यात्री सुरक्षा के लिए ड्रोन का अब आसानी से प्रयोग होगा।
डीआरएम ने कहा कि ड्रोन के जरिए रेल लाइन की सुरक्षा, ट्रेन संचालन के अलावा मंडल में लगने वाले मेले व पर्वों में जुटने वाली भीड़ की निगरानी हो सकेगी। खासकर जनवरी 2027 में शुरू होने वाले अर्धकुंभ मेले में नई आधुनिक तकनीक का फायदा मिलेगा।
बताया गया कि ड्रोन की मदद से बड़े क्षेत्र में एक नजर में निगाह रखा जा सकेगा। इस दौरान आरपीएफ अधिकारी व स्टाफ आदि रहा।

ड्रोन की मुख्य विशेषता::
ड्रोन की रेंज -5 हजार किमी
अधिकतम ऊंचाई – 400 मीटर
उड़ान की अवधि- 40 मिनट
कैमरा रिजोल्यूशन- 1280×720 पिक्सल
आँप्टिकल जूम-10×90 डिग्री टिल्ट क्षमता।

April 6, 2026

डीआरएम दफ्तर में उरमू का काला फीता बांधकर प्रदर्शन

पुरानी पेंशन प्रणाली::

Post on 6.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे में पुरानी पेंशन प्रणाली की मांग जोर पकड़ने लगीं‌ है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने सोमवार को काली पट्टी बांधी और एनपीएस व यूपीएस (नई पेंशन-एकीकृत पेंशन प्रणाली) का विरोध जताया और प्रदर्शन किया। यूनियन का विरोध प्रदर्शन 10 अप्रैल तक चलेगा।
उरमू के केंद्रीय नेताओं के आह्वान पर स्थानीय मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में छह अप्रैल से विरोध प्रदर्शन किया गया। रोष सप्ताह में उरमू ने सोमवार को डीआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
रेल यूनियन की पहल सोमवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में उरमू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय माथुर के अध्यक्षता में सहायक मंडल मंत्री संजय अरोरा,शेखर अकुर, पीपी सिंह की अगुवाई में कार्य स्थल पर तमाम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।यूनियन ने मंडल की 17 शाखाओं में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
मंडल मंत्री के अनुसार ओपीएस की मांग की गई है। यूनियन ने एनपीएस व यूपीएस का विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में उरमू URMU के विशाल सक्सेना, विवेक कुमार, अतुल कुमार, मो- सिराज, अमन ढंग, सिद्वार्थ, जयकुमार, मुकर्रम, अरविन्द, कपिल कुमार, राजेश शर्मा, रज्जन लास, दीपक, पवन, संजू, नितेश, विक्रम, नवीन, संतोष, सतीश आदि रहे।

नौ वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मौत से पीएसी परिसर में मची खलबली
बहन की शादी कर ड्यूटी पर लौटा

पीएसी परिसर में सिपाही ने किया सुसाइड
: कमरे में फंदे से लटका मिलात शव, बहन की शादी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे

Post on 6.4.26
Monday,Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में पीएसी परिसर में जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।पीएसी में प्रशिक्षक जवान का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।‌ इससे परिसर में सनसनी फ़ैलगई।आननफानन में शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला आत्महत्या से जुड़ा मानकर पारिवारिक कलह बताया गया है।
मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी में जवान विकास गौतम प्रशिक्षक का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रारम्भिक जांच में मामले को आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है। बताया जाता है कि पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात विकास गौतम (34)प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। सोमवार की सुबह विकास ने परेड ग्राउंड में प्रशिक्षु सिपाहियों की गिनती कराई। इसके बाद वह अपने साथियों से कपड़े बदलने को कहकर अपने आवास चले गए। बाद में उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद उनके साथ रहने वाले जवान विपिन कुमार कमरे पर पहुंचे। दिन की छुट्टी के बाद पीएसी लौटे विपिन ने दरवाजा खुलवाना चाहा। दरवाजा नहीं खुला तो अन्य साथियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो जवान फंदे पर लटका देखा। नजारा देखकर सभी हैरत में पड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।

3 अप्रैल को छुट्टी से लौटा था जवान–
पीएसी जवान विकास गौतम अपनी सगी दो बहनों की शादी के मौके पर गए।एक अप्रैल के विवाह के बाद विकास 3 अप्रैल को वापस लौटे। हालांकि पुलिस को अभी सुसाइड नोट नहीं मिला। माना जा रहा कि मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा हो सकता है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की रहीं हैं।‌साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मेरठ का है सिपाही::
मेरठ का है सिपाही विकास गौतम मेरठ के किठौर का रहने वाला था। वर्ष 2019 से मुरादाबाद में तैनात थे।इस समय वह महिला आरक्षित वर्ग को प्रशिक्षित कर रहे थे
थे। पुलिस ने शव को पोस्ट -मार्टम के लिए भिजवा दिया।

April 5, 2026

मुरादाबाद में एडीजे समेत कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण

MORADABAD DISTRICT COURT

फेरबदल:::इनमें एमपी-एमएलए कोर्ट के जज भी, बागपत हुआ स्थानांतरण

Post on 5.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
मुरादाबाद में अपर जिला जज समेत कई न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इनमें स्थानांतरित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज मुनेन्द्र पाल सिंह भी शामिल हैं।
रविवार शाम को न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस सूची में मुरादाबाद के भी न्यायिक अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें
फास्ट ट्रैक कोर्ट के मो फिरोज को मुरादाबाद से एटा, एडीजे-7 शैलेन्द्र वर्मा का मुरादाबाद से महराजगंज, निरंजन कुमार मुरादाबाद से लखनऊ व संदीप गुप्ता का मुरादाबाद से सोनभद्र तबादला किया गया है।
एमपी एमएलए कोर्ट में विशेष मजिस्ट्रेट एसीजेएम मुनेन्द्र पाल सिंह का बागपत व अभिषेक कुमार सिंह का इटावा स्थानांतरण हुआ है।
इसके अलावा सिविल जज अमित कुमार को सोनभद्र और सोनाली रत्ना का हापुड़ से मुरादाबाद तबादला किया गया।
डीजीसी अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद से अन्य न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण विभिन्न जिलों में किए गए हैं।

रेल अधिकारियों ने धामपुर स्टेशन परखा, रेलखंड का जाएजा

*विंडो ट्रेलिंग*:::

Post on 5.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
अमृत भारत योजना में चिन्हित धामपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुरादाबाद-धामपुर रेल खंडका मुआयना किया।धामपुर स्टेशन को आधुनिक रूप से विकसित किए जाने के बाद शुभांरभ किया जाना है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अरविंद नौटियाल ने डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के संग मंडल में धामपुर रेलवू स्टेशन को परखा। स्टेशन के आधुनिकीकरण से लेकर संरक्षा -सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को जांचा। इसके साथ ही रेल अधिकारियों ने धामपुर रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग कर संरक्षा के मानकों को परखा्
मुरादाबाद मंडल में बिजनौर के बाद धामपुर को पुनर्विकसित किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि स्टेशन को कार्य योजना में संवारा गया। इसका शुभारंभ होना है। शनिवार को मुख्यालय से सीनियर डिप्टी जीएम अरविंद नौटियाल दौरे पर आए। डीआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ डिप्टी जीएम ने स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित धामपुर स्टेशन को परखा। स्टेशन को योजना के अनुरूप विकसित कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। एफओबी,प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, वीआईपी रुम समेत यात्री सुविधाएं देखीं। साथ ही मुरादाबाद-धामपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग कर जाएजा लिया। निरीक्षण में संरक्षा मानकों का भी देखा।
इसज्ञदौरान मंडल में सीनियर डीएमई सत्येन्द्र कुमार, सीनियर डीएसओ प्रशांत शर्मा, सीनियर डीओएम चेतन तनेजा, सीनियर डीईएन रवि विक्रम रहे।

« Newer PostsOlder Posts »