Web News

www.upwebnews.com

किराएदार की हत्या में मकान मालिक को उम्रकैद

May 29, 2026

किराएदार की हत्या में मकान मालिक को उम्रकैद

शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 ने दोषी ठहराया
शहर में अशोक नगर की घटना
नशे में धुत हत्यारे ने सिर पर ईटों के प्रहार से की हत्या

Post on 29.5.29
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 4.45 pm

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा

15 साल पहले शहर के अशोक नगर मुहल्ले में एक युवक की हत्या में उसके मकान मालिक को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 धीरेन्द्र सिंह ने सजा व पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मृतक सहारनपुर का रहने वाला था। मुरादाबाद में किराए के मकान पर रहकर काम कर रहा था।

घटना की रिपोर्ट अशोक नगर के ही निवासी रमेश सिंह ने दर्ज कराई। वादी ने अपनी तहरीर में कहा कि 29 सितंबर,2011 की शाम को उसके साले उदय सिंह का अपने मकान मालिक मुकेश से किराए के रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ।तब उसने समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद अगले दिन साला उदय सिंह उसके घर मिलने नहीं आया।जबकि वह रोजाना चाय पीने के लिए बहन के घर आता। उसके न आने पर ही 30 सितंबर को उसे देखने गया जहां उदय सिंह की लाश पड़ी थी।मकान मालिक मुकेश उसकी हत्या कर भाग गया।
वादी की तहरीर पर पुलिस ने हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी।
मृतक की बहन राजरानी ने बयान में पुलिस को बताया कि उसका भाई जून,11 से मुकेश के मकान में किराए पर रहकर पुताई आदि का काम करता।मुकेश शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगता।इसी को लेकर शराब के नशे में ही दोनों में झगड़ा हुआ। एक दिन पहले शाम को जीजा ने दोनों को झगड़ा निबटा दिया। इससे रंजिश रखते हुए मुकेश ने उदय को मार दिया। आरोपी मुकेश ने ईट-अद्धे उसके सिर पर मारे जिससे उसकी मौत हो गई।आरोपी ने पुलिस को ईट भी बरामद कराई।
केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 की अदालत में हुई।एडीजीसी महेन्द्र सिंह कश्यप ने बताया कि अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई।कोर्ट में आठ गवाहों के बयान हुए।एफटीसी कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर मुकेश सैनी को उम्रकैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

काशी,दुर्गियाना ट्रेनों से बरामद अनाधिकृत पानी 43 पेटियां जब्त

-मुरादाबाद स्टेशन पर चला ट्रेनों में बेटिकट चेकिंग अभियान
गन्दगी फैलाने वालों पर भी कार्यवाही

Post on 28.5.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 9.00 pm
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
गर्मी के सीजन में बढ़ी भीड़
को देखते हुए यात्री सुविधा के लिए गुरुवार को डीआरएम के निर्देश पर व्यापक अभियान चलाया गया।ट्रेनों में चेकिंग से लेकर प्लेटफॉर्म,स्टेशन परिसर में अभियान चला।अभियान के दौरान ट्रेनों में अवैध रूप से लाया जा रहा अनाधिकृत पानी की 43 पेटियां(कार्टन)को बरामद किया गया।हालांकि इस बीच पाकर मौके से वेंडर फरार हो गया। पानी की पेटियों को जब्त कर लिया गया।
गुरुवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।सीनियर डीसीएम महेश यादव के निर्देश पर एसीएम एचएस मीना,टिकट चेकिंग स्टाफ ने मुरादाबाद में कई ट्रेनों को खंगाला। इस दौरान पहुंची काशी विश्वनाथ 15128 व दुर्गियाना एक्सप्रेस 12358 में अनाधिकृत पानी की पेटियों के ढेर लगे थे।दोनों गाड़ियों में कोचों के दरवाजे पर पानी के कार्टन,बोतलें होने से आवाजाही भी तंग हो रही थी। पानी का‌ वेंडर के सामने न आने से रेलवे ने सारी पेटियां उतरवा लीं और 43 पेटियों को जब्त कर लिया।
इसके अलावा टिकट चेकिंग टीम ने अभियान के दौरान ट्रेनों में सघन चेकिंग की।चेकिंग में बेटिकट 12 यात्रियों को पकड़ा। इनसे किराया व जुर्माना समेत
5870 रुपये,36 अनियमित यात्रियों से 21,230 रुपए वसूले
गए। स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर दस यात्रियों पर 3500 रुपए जुर्माना लगाया गया। अभियान में रेलवे ने कुल तीस हजार 600 रुपए का राजस्व मिला।

May 28, 2026

मुरादाबाद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण मुल्क में मांगी अमन-चैन की दुआ

Post on 28.5.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 11.00 am
मुरादाबाद।उप्र समाचार सेवा

गुरुवार को मुरादाबाद में ईद की नमाज शान्ति पूर्ण से संपन्न हुई।नमाज में पूरे मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने त्योहार को भाई-चारा और उल्लास के साथ मनाया।
शहर के ऐतिहासिक ईदगाह के मैदान में नमाजियों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। मैदान में बैठने के लिए सुबह ही लोग जुटने लगे।लिहाजा सुबह तयशुदा समय से पहले मुस्लिम समाज के लोग मैदान में पहुंच गए।बाकियों ने मैदान के इर्द-गिर्द ही खाली जगह पर नमाज अदा की।इस दौरान
नमाज में मुल्क में अमन, शांति, खुशहाली तथा तरक्की के लिए दुआ मांगी।नमाज के दौरान ईदगाह परिसर में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहीं। मैदान और आसपास क्षेत्र की निगरानी के लिए सामने की इमारतों से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी चौकस रहे।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।मैदान के बाहर राजनैतिक,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी नमाजियों को मुबारकबाद दी और गले मिले।
इस दौरान मुरादाबाद सपा सांसद रुचि वीरा, पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव
समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों से मिले और सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं।
सांसद रुचि वीरा ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम देने वाला है।जबकि जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज में आपसी सौहार्द, भाई-चारा और एकता के प्रतीक है।

नगर निगम की व्यवस्था।

नगर निगम ने सफाई व पेयजलापूर्ति के किए विशेष इंतजाम किए।एक दिन पहले ही साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था के इंतजाम कर लिए गए। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल,अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी व निगम टीमों ने व्यवस्था का जाएजा को फाइनल किया।त्योहार के चलते ईदगाह,आसपास और पूरे क्षेत्र को चमकाया गया।
इस दौरान डीएम डाँ राजेन्द्र पैंसिया,एसएसपी सतपाल अंतिल,एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अलावा इकराम कुरैशी समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

दुष्कर्म में दोषी को 25 साल की सजा

,50 हजार जुर्माना
मूंढापांडे में 2018 की घटना, पाँक्सो कोर्ट-2 का निर्णय

Post on 27.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,उप समाचार सेवा
विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट-2 छाया शर्मा ने किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को 25 साल की सजा सुनाई।दोषी ठहराए गए युवक को 50 हजार रुपएका जुर्माना लगाया गया है।
मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने जैतपुर विसाहट निवासी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह 29 जुलाई,18 को अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंच गया। और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।
केस की सुनवाई मुरादाबाद में पाँक्सो कोर्ट -2 छाया शर्मा की अदालत में हुईं। जहां अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई की। विशेष लोक अभियोजक मो अकरम खां ने बताया कि अदालत में पीड़िता के बयान व अन्य गवाहों और साक्ष्य के आधार पर राजीव को दोषी ठहराया गया। अदालत ने 25 साल और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

-दुष्कर्म की कोशिश में चार साल की सजा,40 हजार जुर्माना

मुरादाबाद।
विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट-2 छाया शर्मा ने दुष्कर्म की कोशिश में एक और मामले में युवक को दोषी ठहराया।
अदालत ने मूंढापांडे के दौलारी गांव के हरपाल सिंह को नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश में चार साल की सजा और 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
विशेष लोक अभियोजक मो अकरम खां ने बताया कि मूंढापांडे में 8 फरवरी,19 को इस घटना में अदालत ने साक्ष्य के आधार पर युवक को दोषी ठहराया।

6 जुलाई से नियमित चलेगी हुब्ली्-योगनगरी ऋषिकेश

मुख्यालय की साप्तामहिक ट्रेन संचालन को हरी झंडी
Post on 27.5.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia,Time 10.00 PM
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
मुख्यालय ने योगनगरी ऋषिकेश से हुब्ली के लिए सीधी ट्रेन को हरी झंडी दी है। ट्रेन 6 जुलाई से नियमित चलेगी।साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से हुब्ली से सीधी कनेक्टविटी मिलेगी।ट्रेन मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार,रुड़की स्टेझशनों पर भी रुकेंगी।
रेलवे ने रेलयात्रियों को राहत देने के लिए लंबी दूरी की सीधी ट्रेन के संचालन का टाइम टेबल जारी किया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार योगनगरी ऋषिकेश से सोमवार 6 जुलाई को ट्रेन सुबह सवा छह बजे रवाना होगी।हरिद्वार,रुड़की,टपरी देवबंद, मुजफ़फनगर,मेरठ सिटी, गाजियाबाद,निजामुद़दीन होते हुए मथुरा के रास्ते ,पुणे,सांगली,धारवाड़ से एसएएस हुब्लीस जंक्शन पहुंचेगी।

सुहेलदेव समेत‍ 12 ट्रेनों में अतिरिक्ते कोच लगे
मुरादाबाद।
गर्मी में रेगुलर ट्रेनों में भीड़भाड़ को नियंत्रि‍त करने के लिए प्रमुख गाडि़यों में अतिरिक्तध कोच लगाए जाएंगे।ट्रेनों में विभिन्नी ट्रेनों में अलग अलग दिनों में कोच लगेंगे जिससे यात्रियों का सफर आरामदायम बन सके। बरेली से प्रयागराज, सुहेलदेव एक्स प्रेस,बरेली से वाराणसी,अयोध्याो से दिल्लीर,पदमावत एक्सेप्रेस और स्पेहशल ट्रेन आनंद विहार से जोगबनी ट्रेन में एक एक कोच लगेंगे।

« Newer PostsOlder Posts »