Web News

www.upwebnews.com

पुलिस ने सांसद रुचि वीरा को ठाकुरद्वारा जाने से रोका,हाउस अरेस्ट*

April 19, 2026

पुलिस ने सांसद रुचि वीरा को ठाकुरद्वारा जाने से रोका,हाउस अरेस्ट*

ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने का मामला
Post on 19.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
ठाकुरद्वारा में अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने में हुए बवाल को लेकर जहां तनातनी है। वहीं मुरादाबाद में मुद्दे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया।
रविवार को सपा सांसद रुचि वीरा को ठाकुरद्वारा जाने से रोक दिया गया। ठाकुरद्वारा में सांसद के कार्यक्रम की भनक मिलीं तो पुलिस मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर जुटने लगी। सादीकपड़ों में पुलिस कर्मी आवास के गेट, सिविल लाइंस रोड पर डट गए। सपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली तो आवास पर भीड़ जमा होने लगीं। सांसद बाहर निकलने की तैयारी कर रही थी कि पुलिस अधिकारी सांसद के आवास पर पहुंचने लगे। दोपहर में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ, इंस्पेक्टर आदि ने सांसद को रोक दिया। तर्क दिया कि ठाकुरद्वारा में स्थिति अभी शांतिपूर्ण है। एसपी सिटी ने सांसद को रोका। जाने से रोकने के लिए कहा। सांसद ने गेट तक पहुंची लेकिन फोर्स ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने सांसद हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस दौरान तमाम कार्यकर्ता भी आवास पर डटे रहे।
हालांकि पुलिस का कहना है कि ठाकुरद्वारा में स्थिति अभी सामान्य है।‌ लेकिन किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।


जबकि सपा सांसद पुलिस के रोके जाने को लेकर नाराज नजर आईं। आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की लगातार धज्जियां उड़ा रहीं हैं। कहा कि
चाहे चुनाव आयोग का मामला हो या महिला के अपमान का। बाबा साहब की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। जब दलित समाज के लोग पहुंचे तो भाजपाइयों ने लाठियां बरसा दीं। पर हद यह कि उन्हें वहां जाने से रोका जा रहा है। वह क्षेत्र से जनप्रतिनिधि है। मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं, पीड़ितों से मिलने, गिरफ्तारी आदि की जानकारी लेने जाना चाहतीं हैं। पर मुझे वहां जाने से रोकने के लिए पुलिस फोर्स लगा दी गई।

हाईवे पर दौड़ती कार बनीं आग का गोला,सवार हेड कांस्टेबिल व परिवार बचा*

*

रेलवे स्टेशन के सामने कीघटना, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
Post on 19.4.26
Sunday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
दौड़ती कार अचानक आग की चपेट में आ गई। गोला बनीं कार में हेड कांस्टेबिल का परिवार था।लपटें उठीं तो हेड कांस्टेबिल ने सूझबूझ दिखाई और कार रोककर तत्काल उतर गए।
घटना से हड़कंप मच गया। यातायात पुलिस के अलावा दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गई। मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।कार में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना गया।
दिन में रेलवे स्टेशन के सामने कार तेजी से गुज़री तो अचानक उसमें आग की लपटें उठनी लगीं।आग फैलते देख सवार दीन दयाल व परिवार संकट में घिर गया। हेड कांस्टेबिल ने सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए परिवार को लेकर कार से उतर गया। सड़क पर जलती कार से हड़कंप मच गया और यातायात भी थम गया। मौके पर यातायात पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने बीस मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया।
कार हेड कांस्टेबिल दीन दयाल की तैनाती अमरोहा जिले में है। 24 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में रह रहे पत्नी व बच्चों को लेकर कार से घर के रवाना हुए थे। पर रेलवे स्टेशन के सामने गेट नंबर तीन के सामने कार जैसे ही पहुंची,तभी उसमें आग लग गई। गनीमत रहीं कि आग की लपट देख तेजी दिखाई और कार से उतर गए। आग लगने का कारण कार में शार्ट सर्किट माना गया।

वर्जन —
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ राजीव कुमार पांडे का कहना है कि आग से बचाव के सावधानियां बरतनी जरुरी है।

गाजियाबाद से सीतापुर तक बिछेगी नई रेललाइन

बड़ी सौगात।::
403 किमी लंबी थर्ड व फोर्थ रेललाइन पर 14926 करोड़ आएगी लागत
बाईपास रेललाइनें और छह नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे

Post on 18.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेल नेटवर्क के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है।
गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 403 लंबी थर्ड व फोर्थ रेल लाइन निर्माण को मंजूरी दी गई है। केन्द्र सरकार ने मुरादाबाद रूट पर नई रेललाइन बिछाने के लिए शनिवार को परियोजना को हरी झंडी दे दी।इस मेगा रेल नेटवर्क प्रोजेक्ट में मुरादाबाद, रामपुर, बरेली समेत छह नए रेलवे स्टेशन बनेंगे। खास यह कि रेल नेटवर्क में छह नए स्टेशन व बाईपास रेल लाइनें बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि परियोजना से ट्रेनों को गति मिलेगी साथ ही माल ढुलाई को भी बढ़ावा मिलेगा।
गाजियाबाद-सीतापुर तक 403 किमी लंबी तीसरे व चौथी रेललाइन निर्माण को मंजूरी दे दी है।
रेलवे का कहना है कि इस रुट पर क्षमता से 168 फीसदी ज्यादा ट्रैफिक है। नई रेललाइन से दिल्ली गुवाहाटी रूट पर ट्रेनों का दबाव घटेगा।

नए रेल प्रोजेक्ट से नौ जिलों को सीधा फायदा मिलेगा।रूट पर नई रेललाइन से यात्री भीड़भाड़ से बच सकेंगे। रेल परियोजना से मुरादाबाद में पीतल निर्यात, गाजियाबाद में मशीनरी व फार्मा उद्योग और हापुड़ व अमरोहा में क़ृषि व हस्तशिल्प और बरेली व शाहजहांपुर को फर्नीचर व
सीमेंट उद्योग में माल ढुलाई को फायदा मिलेगा। इस परियोजना पर 14926 करोड़ की लागत आएगी।रेल नेटवर्क प्रोजेक्ट में स्थित स्टेशनों परधार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि रेल नेटवर्क प्रोजेक्ट में रोजगार सृजन के भी अवसर मिलेंगी।

कांग्रेस की निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ तहसील दिवस में शिकायत

-सीएम पोर्टल पर बुकसेलर के खिलाफ शिकायत पर कर विभाग खामोश

Post on 18.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शनिवार को सदर तहसील दिवस पर कांग्रेसियों ने निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकायत दर्ज कराई। तहसील पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि सीएम पोर्टल पर एक बुक सेलर के खिलाफ शिकायत को कर विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस नेता ने आपत्ति जताई।
निजी स्कूलों में एनसीईआरटी किताबें आदि को लेकर लगातार संगठन विरोध जता रहे हैं।इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी हस्तक्षेप किया। मुरादाबाद सदर में लगे तहसील दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद गुंबर व अन्य कांग्रेसी पहुंचे और किताबों को लेकर एतराज जताया। वहां मौजूद प्रशासनिक अन्य अधिकारियों से कांग्रेसियों ने कहा कि निजी स्कूल संचालक लगातार मनमानी कर रहे हैं। मनमानी पर अंकुश न लगने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकार ने एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई कराने के आदेश दिए है पर आदेशों का उल्लंघन हो रहाहै। अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की पुस्तकें ही जबरन खरीदवाई जा रही है। यहींनहीं बुकसेलर भी सस्ती किताबें मनमाने दामों पर बिना बिल बेची जा रही है।बाद में कांग्रेसियों ने एडीएम सिटी से भी मुलाकात की। नेताओं ने मुद्दे से उन्हें भी बताया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रवक्ता सुधीर पाठक ने सीएम पोर्टल पर एक बुकसेलर की कर चोरी की शिकायत की थीं। शिकायत के बाद भी कर विभागशिकायत को लेकर संजीदा नहीं है।
इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी,अजय गोपाल रस्तोगी, मो. अब्बास,आजम खां रहे।

April 18, 2026

महिला आरक्षण बिल में थीं गंभीर विसंगतियां* –रुचि वीरा

SP MP MORADABAD RUCHI VEERA
संविधान संशोधन विधेयक पर
चर्चा में सपा सांसद ने रखे तर्क

Post on 18.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
संसद में महिला आरक्षण से जुड़े बिल संविधान संशोधन विधेयक गिर गया। सांसदों ने विधेयक का विरोध किया। इस दौरान हुईं चर्चा में भाग लेते हुए सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि 131 वां संविधान संशोधन विधेयक गंभीर विसंगतियां लिए हुए है।
सांसद ने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं। बल्कि आधी आबादी के साथ है। विधेयक में महिला को आरक्षण देने का सरल प्रयास किया गया।विधेयक संविधान की मूल आत्मा व लोकतांत्रिक
प्रतिनिधित्व के सिद्धांतों के साथ सोची समझी साजिश है। इस संवेदनशील और स्वीकार्य मुद्दे को सरकार कवच की तरह इस्तेमाल कर रही है। इसकी आड़ में चुनावी व्यवस्था और प्रतिनिधित्व के ढांचे को बदलने की कोशिश है।सच्चाई यह है कि महिला आरक्षण को सरकार ने पूरी तरह से परिसीमन के नियंत्रण में कर दिया है।उनका कहना है कि आरक्षण कब, किन किन सीटों पर लागू होगा, यह सरकार की इच्छा पर निर्भर रहेगा। सांसद ने कहा कि जन गणना व परिसीमन के ऐतिहासिक संबंध लोकतंत्र के सिद्धांत का अटल सत्य है। अब तक परिसीमन से पहले ही जन गणना होती है। जिससे सही जनप्रतिनिधित्व हो सकें।
सांसद नेकहा कि यह परिसीमन एक निर्धारित प्रक्रिया में न रह सरकार की राजनैतिक सुविधा का साधन बन गया है।

« Newer PostsOlder Posts »