Web News

www.upwebnews.com

सत्ताइस में फिर बनेगी यूपी में बीजेपी सरकार: नवीन

July 4, 2026

सत्ताइस में फिर बनेगी यूपी में बीजेपी सरकार: नवीन

Posted on 04.07.2026 Time 08.17 PM, BJP, Nitin Naveen, Lucknow

लखनऊ, 04 जुलाई 2026, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिंहा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में फिर पार्टी की सरकार बनेगी। वे आज शाम यहां लालबाग स्थित चाय की दुकान पर मीडिया से बात कर रहे थे। श्री नवीन पार्टी पदाधिकारियों के साथ शाम को यहां पहुंचे थे। वन मक्खन, समोसा और चाय के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इसके बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि 2027 में भी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से यूपी में डबल इंजन की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार ने कार्यों का कीर्तिमान बनाया है। मोदी जी – योगी जी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।
श्री नवीन ने कहा कि सपा-कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए वे जनता का ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। हमें विपक्ष के झांसे में नहीं आना है। हमें यूपी के विकास के लिए काम करना है। किसी के दिल में अगर जगह बनानी है, तो उस तक पहुँचना पड़ेगा। आपको हर गाँव में प्रवास करना है। हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचना है।


उन्होंने कहा आपको हर मतदाता तक डबल इंजन सरकार की योजनाओं एवं पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। प्रभु श्रीराम की भूमि, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी तथा मथुरा की नगरी में मुझे जो सम्मान मिला है, इससे मैं अभिभूत हूँ।

July 1, 2026

यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक

Breaking News UP Web News

UP TET Exam News, Posted on 01.07.2026, Time 09.57 PM, Lucknow

60 जनपदों के 955 केंद्रों पर 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

एआई सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कमांड रूम से होगी निगरानी, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए आयोग कृत संकल्पित

लखनऊ, 01 जुलाई 2026, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) की लिखित परीक्षा 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाली, इस प्रकार कुल 05 पालियों में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 19,94,661 पंजीकृत परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

आयोग के अनुसार 02 जुलाई की दोनों पालियों एवं 03 जुलाई की प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी, जबकि 03 जुलाई की द्वितीय पाली एवं 04 जुलाई की प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, उ.प्र.) ने बताया कि सभी 60 जनपदों के 955 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की गहन समीक्षा कर ली गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों एवं महत्वपूर्ण हिस्सों को एआई सीसीटीवी से आच्छादित कर जनपद के कंट्रोल रूम तथा आयोग में स्थापित अत्याधुनिक एआई कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से जोड़ा गया है। आयोग के कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की कनेक्टिविटी का परीक्षण कर लिया गया है।

आयोग स्तर से प्रत्येक जनपद के लिए एक-एक सदस्य, सेवानिवृत्त आईएएस व सेवानिवृत्त आईपीएस को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है, जो अपने आवंटित जनपद में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर चुके हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तथा उनकी निगरानी टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की जा रही है। संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नकल कराने अथवा परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता को प्रभावित करने वाले व्यक्ति, संस्था या संबंधित के विरुद्ध उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन आदि का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा आगमन, प्रवास व प्रस्थान के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आकस्मिक स्थिति हेतु समुचित सुरक्षा एवं चिकित्सीय प्रबंध के निर्देश भी शासन द्वारा दिए गए हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तथा प्रवेश पत्र में मुद्रित निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें। शासन के निर्देशों के अनुरूप केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उनके हित में सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आएं और सूचनाओं की पुष्टि आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in एवं ‘X’ हैंडल @upesscprayagraj से कर लें।

अध्यक्ष ने कहा कि शासन एवं आयोग इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष तथा शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम को कार्यकर्ता सफल बनाएं: धर्मपाल सिंह

Posted on 01.07.2026, Time 09.44 PM, Barabanki News, Bharatiya Janata Party Uttar Pradesh
लखनऊ 01 जुलाई 2026, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को बाराबंकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवास बैठक की तैयारियों के संबंध में अवध क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ संवाद किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि नितिन नवीन जी का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में यह प्रथम लखनऊ आगमन है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव, उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ जुटें तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम को भव्य, दिव्य और अविस्मरणीय स्वरूप प्रदान करें। सभी जिलाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि सभी जिलों के मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक समय से लखनऊ पहुंचे।
श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने लखनऊ प्रवास के दौरान अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक संवाद करेंगे। यह संवाद संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की दिशा में प्रेरक होगा।
श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा तथा संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था को माइक्रो मैनेजमेंट, अनुशासन और समन्वय के साथ पूर्ण करें। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और सेवा भाव का प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का यह प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

June 28, 2026

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 12 जुलाई को मथुरा में बैठक

LOGO BJP

Posted on 28.06.2016 Time 06.08 Sunday, BJP, Mathura

लखनऊ, 28 जून 2026, अयोध्या और काशी के बाद भाजपा ने अब मथुरा को नया राजनीतिक शक्ति केंद्र बनाने पर पूरा फोकस कर दिया है। मिशन-2027 और 2029 की रणनीति के तहत 12 जुलाई को मथुरा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें आगामी चुनावों और संगठन विस्तार पर मंथन होगा। भाजपा ओबीसी वोट बैंक को साधने के साथ ब्रज क्षेत्र को संगठन और सरकार में विशेष महत्व दे रही है। योगी मंत्रिमंडल में ब्रज क्षेत्र से 12 मंत्री शामिल हैं, जबकि प्रदेश संगठन में 9 नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे, धार्मिक राष्ट्रवाद और आरएसएस की सक्रियता के चलते भी मथुरा का राजनीतिक महत्व बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 38 बार मथुरा-वृंदावन का दौरा कर चुके हैं। भाजपा अब मथुरा से मिशन-2027 और 2029 को नई धार देने की तैयारी में है।

June 27, 2026

Lucknow News पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी संजीव

Posted on 27.06.2026 Time 10.57 AM, Saturday, Lucknow, UP News

Lucknow, 27 जून 2026, पीजीआई थाना क्षेत्र के चर्चित संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय उर्फ संजीव STF के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया, लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

पीजीआई थाना क्षेत्र के चर्चित संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और ₹1 लाख के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यूपी एसटीएफ और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान संजय उर्फ संजीव घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजय उर्फ संजीव पर हत्या समेत कई जघन्य अपराध दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।
संदीप सिंह हत्याकांड में उसकी भूमिका मुख्य शूटर के रूप में सामने आई थी। आरोपी की मौत के बाद पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे गैंग के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

« Newer PostsOlder Posts »