Web News

www.upwebnews.com

खाद विक्रेता ने मारपीट और लूट का आरोप लगाया

August 1, 2026

खाद विक्रेता ने मारपीट और लूट का आरोप लगाया

तिकुनिया खीरी
ग्राम रायपुर निवासी अविनाश चंद ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम दाराबोजी निवासी हरपाल सिंह तथा छब्बू सहित तीन अज्ञात लोगों पर दुकान से जबरदस्ती खाद लेने का आरोप लगाया है विरोध करने पर सोने की चेन लूट लेने का भी उल्लेख किया है पुलिस ने मारपीट होने की पुष्टि की
गौरी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अविनाश चंद्र ने बताया शनिवार को करीब 2:00 बजे उनकी दुकान पर ग्राम दाराबोझी निवासी हरपाल सिंह तथा छब्बू खाद लेने के लिए आए थे जिस पर दुकानदार अविनाश चंद ने उनको कागज देने को कहा हरपाल सिंह , छब्बू जमीन के खसरा खतौनी नहीं दिखा सके जिस पर अविनाश ने खाद देने से मना कर दिया इस पर खाद देने के लिए हरपाल सिंह व छब्बू जिद करने लगे दुकानदार ने विरोध किया दुकानदार का आरोप है हरपाल सिंह व छब्बू तथा तीन अज्ञात लोगों ने मुझसे मारपीट की और गले में पड़ी सोने की चेन छीन कर भाग गए पीड़ित ने तिकुनिया पुलिस को तहरीर दी है सीओ शिवम कुमार ने बताया तहरीर मिली है सोने के चैन लूट जाने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Lakhimpur सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका में शिशु भारती का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

लखीमपुर खीरी।स्थानीय सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका मिश्राना में शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेखा भल्ला, विशिष्ट अतिथि अमृता मेहरोत्रा और अध्यक्षता कर रहीं सीमा साहनी ने दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रधानाचार्या हीरा सिंह ने बताया कि शिशु भारती के माध्यम से बच्चों में दायित्व बोध, सेवा, समर्पण और प्रतिभा का विकास किया जाता है।

इस दौरान अध्यक्ष नव्या रस्तोगी, उपाध्यक्ष प्रणेश नारायण, मंत्री सिद्धि गुप्ता, उपमंत्री अवनी पांडे, सेनापति अथर्व वर्मा सहित चिकित्सा, स्वच्छता, भोजन व कक्षा प्रमुखों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बच्चों ने राम स्तुति, महिषासुर मर्दिनी पाठ और महामृत्युंजय मंत्र भी प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि रेखा भल्ला ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिशु भारती प्रमुख आचार्या रजनी कपूर ने किया। समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।

खीरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा एक्शन: प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में 3 गिरफ्तार

खीरी टाउन खीरी।थाना खीरी के नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। चार्ज संभालते ही अपराधियों को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी देने वाले प्रभारी निरीक्षक ने अपने वादे के मुताबिक अपराध पर कड़ा प्रहार शुरू कर दिया है।पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम पंचायत मुसेपुरखुर्द में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में हल्का इंचार्ज अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल प्रेम कुमार, कांस्टेबल शिवा और कांस्टेबल रामलखन शामिल रहे।पुलिस टीम ने मुसेपुरखुर्द में जुए के ठिकाने पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। मौके से पुलिस ने 3 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फड़ से एक हजार रूपये और आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान 2,200 रूपये (कुल 3,200 रूपये ) बरामद किए हैं।थाना खीरी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों और अवैध धंधे करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

मौत के सौदागरों पर मेहरबान प्रशासन निघासन-तिकुनिया सीमा पर अवैध अस्पतालों का अजगर कस रहा शिकंजा

सीएचसी के सामने चल रहे फर्जी क्लिनिक अप्रशिक्षित झोलाछाप मरीजों की जिंदगी से कर रहे खिलवाड़

लखीमपुर खीरी।नेपाल सीमा से सटे निघासन और तिकुनिया क्षेत्र में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। निघासन तहसील के दुबहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने और बम्भनपुर व छेदुई पतिया पीएचसी के आसपास दर्जनों अवैध अस्पताल, फर्जी क्लिनिक और बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर खुलेआम संचालित हो रहे हैं। कड़िया डागा,तिकुनिया और बेलरायां सीमा तक फैले इस अवैध नेटवर्क ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।मरीजों की जान से खिलवाड़ ​स्थानीय नागरिकों और जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, इन अवैध सेंटरों पर न तो कोई वैध रजिस्ट्रेशन है और न ही डॉक्टरों के पास कोई मान्यता प्राप्त डिग्री।अप्रशिक्षित और झोलाछाप लोग मरीजों को बेधड़क हावी एंटीबायोटिक्स, गलत दवाएं और इंजेक्शन लगा रहे हैं।
​दस्तावेज़ नदारद: हालिया पड़ताल में कई क्लिनिकों से न तो क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का लाइसेंस मिला और न ही फार्मासिस्ट के प्रमाण पत्र।​संक्रमण का खतरा: गुणवत्ताहीन दवाओं और असुरक्षित तरीकों से इलाज के कारण मरीजों में गंभीर संक्रमण और जटिलताएं बढ़ रही हैं। ​सरकारी अस्पताल के सामने समानांतर ‘दुकानें’
​हैरानी की बात यह है कि ये फर्जी क्लिनिक सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बिल्कुल नाक के नीचे फल-फूल रहे हैं। पीएचसी स्टाफ का कहना है कि वे सीमित संसाधनों में काम कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक निगरानी के अभाव में यह अवैध तंत्र हावी होता जा रहा है। ये क्लिनिक इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि सिर्फ पैसे उगाहने वाली दुकानें बन चुके हैं। मरीजों की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है और जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे बैठे हैं।आक्रोशित स्थानीय नागरिक
​जनप्रतिनिधियों में आक्रोश, जनआंदोलन की चेतावनी
​स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बीजेपी नगर प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने खीरी के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की है। ​लोगों का सीधा आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग या तो इस पूरे खेल से आंखें मूंदे बैठा है या फिर सब जानते हुए भी अनजान बनने का नाटक कर रहा है। नागरिक मंचों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन अवैध सेंटरों पर छापेमारी कर सीलिंग और FIR की कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेंगे। ​प्रशासन का रुख ​फिलहाल, इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान न देकर जांच के लिए समय मांगा है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन कब नींद से जागता है और इन ‘मौत की दुकानों’ पर ताला लटकाता है।

साठा धान का खेल बेखौफ मुख्य चौराहे पर सड़क बनी मंडी,ओवरलोड ट्रालों से हर पल हादसे का खतरा

बाँकेगंज खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र पुलिस चौकी कुकरा के कस्बा कुकरा में इन दिनों कथित रूप से साठा धान का कारोबार खुलेआम जारी है। कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित धर्म कांटा के पास व्यापारी सड़क पर ही बड़े-बड़े ट्राला खड़े कर धान की लोडिंग करा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और हसनैन इंटर कॉलेज तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर ट्रालों की लंबी कतार लगने से बाइक सवारों और अन्य छोटे वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। कई बार वाहन चालक ट्रालों के बीच फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।बताया जा रहा है कि एक-दो जुटटा ट्राला में लगभग 150 से 300 कुंतल तक साठा धान लोड किया जा रहा है। इसके बाद ये ओवरलोड ट्राले कुकरा से बांकेगंज, संसारपुर, खुटार, पुरनपुर होते हुए पीलीभीत की राइस मिलों तक बेधड़क दौड़ रहे हैं। आरोप है कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां पीछे चल रहे वाहनों को साइड तक नहीं देते, तथा कुकरा,बकेगंज,संसारपुर कि मैंन सड़क पर लगी रहती है घंटे जाम जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य सड़क पर खुलेआम हो रही लोडिंग और ओवरलोड परिवहन के बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सड़क पर हो रही लोडिंग बंद कराने, यातायात व्यवस्था सुचारु कराने तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है।

« Newer PostsOlder Posts »