Web News

www.upwebnews.com

तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला ग्रामीणों में भारी दहशत

August 8, 2026

तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला ग्रामीणों में भारी दहशत

तिकुनिया खीरी
नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत इंद्र नगर में तेंदुआ ने तड़के सुबह एक किसान के बछड़े को निवाला बना लिया जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत बन गई है ग्रामीणों ने बताया अगर तेंदुआ पकड़ा नहीं गया तो कभी भी कोई बड़ा हमला बॉर्डर क्षेत्र में हो सकता है बॉर्डर क्षेत्र का या इलाका हमेशा लोगों का आवागवन होता रहता है वन विभाग टीम ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आस पास के इलाके में गस्त की वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की बात भी कही गई है
शनिवार को ग्रामीण इन्द्रनगर निवासी उमेश ने बताया कि उसके घर के बाहर घारी के पास सभी जानवर बंधे थे इसमें गाय का बछड़ा भी था सुबह सुबह उठकर देखा तो बछड़ा गायब था, पैरों के निशान देही पर पड़ोस के गन्ने के खेत में बछड़े का शव बरामद हुआ ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे वन दारोगा अजीत सिह ने आस पास में कामबिग की वन दारोगा ने बताया ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्दी ही पिंजरा लगाया जाएगा रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में गस्त तेज कर दी गई है पिंजरा लगाया जायेगा और पिछड़े लगाते हुए तेंदुआ को पकड़ा जाएगा

मितौली ब्लॉक सभागार में खरीफ गोष्ठी और मिलेट्स पुनरुद्धार प्रशिक्षण संपन्न

Posted on 08.08.2026, Time 06.34 PM Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी:विकासखंड मितौली के ब्लॉक सभागार में ‘कृषि सूचना तंत्र एवं सुधरीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत एक दिवसीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ‘उत्तर प्रदेश अन्न मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के अंतर्गत किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।गोष्ठी के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही, मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसी मनरेगा राजकुमार, एडीओ एजी नैमिष यादव, ब्रजेश सिंह, भूमि संरक्षण निरीक्षक अमित सिंह और सचिव मनोज कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा प्रगतिशील किसान राजकुमार सिंह, अमित बाजपेई, खन्ना सिंह, बीटीएम हरजेश सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

August 6, 2026

बाढ़ व जलभराव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

41 बाढ़ चौकियां और 14 सचल चिकित्सा दल तैनात

लखीमपुर-खीरी। बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। वर्तमान में जनपद के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित होते हैं जिन पर बाढ़ को लेकर तैयारी की गई है यहां मेडिकल टीम सहित अतिरिक्त इमरजेंसी दवाओं की व्यवस्था भी की गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए 41 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं, जिनमें 32 अधिकारियों तथा 140 कर्मचारियों की तैनाती कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद की 5 तहसीलों (लखीमपुर, पलिया, गोला, निघासन व धौरहरा) के 9 प्रभावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (नकहा, पलिया, निघासन, धौरहरा, बिजुआ, खमरिया/ईसानगर, फूलबेहड़, रमियाबेहड़ व गोला) पर त्वरित उपचार हेतु रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रभावित क्षेत्रों के लिए 14 सचल चिकित्सीय दल गठित किए गए हैं। दिनांक 05 अगस्त 2026 तक प्रभावित बाढ़ चौकी ग्रांट नं0 12 (फूलबेहड़) के ग्राम में कुल 970 प्रभावित जनसंख्या में से 247 मरीजों का उपचार किया जा चुका है तथा 1339 क्लोरीन टैबलेट व 657 ओआरएस पैकेट वितरित किए गए हैं। जिले में सर्पदंश से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
​स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरण हेतु मेडिसिन किट, ओआरएस पैकेट व क्लोरीन टैबलेट उपलब्ध करा दी गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 24 घंटे 7 दिन संचालित बाढ़ एवं संक्रामक रोग कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी सीएचसी और केंद्रीय औषधि भंडार में जीवन रक्षक दवाओं के साथ-साथ एंटी स्नेक वेनम एवं एंटी रैबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही, 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित ग्रामीणों के इलाज के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं।

वर्दी के रौब में महिला सिपाही ने रोका आम रास्ता, विरोध करने पर मोहल्ले वालों को दी भुगतने की धमकी

पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर की कार्रवाई करने की मांग

लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही पर अपने पद और वर्दी का धौंस दिखाकर आम रास्ता बाधित करने और स्थानीय निवासियों से अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है।मामला कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला राजाजीपुरम निकट अनुपम नर्सिंग होम,रांची वाली गली का है।पीड़ित स्थानीय निवासी सेवकलाल ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को सम्बोधित एक शिकायत 40015326041971 से पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन करके कार्रवाई करने की मांग की है और शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता सेवकलाल के मुताबिक, उनके पड़ोस में स्थित मिथिलेश सिंह के मकान में दिव्या नाम की एक महिला सिपाही किराए पर रहती हैं।आरोप है कि उक्त महिला सिपाही और उनके साथ आने वाले अन्य पुलिसकर्मी अपनी गाड़ियों को पूरी गली और आम रास्ते पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं।इसके कारण पूरी गली घिर जाती है और वहां के स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों का निकलना तक दूभर हो जाता है।

विरोध करने पर गाली-गलौज और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

पीड़ित का आरोप है कि जब भी स्थानीय लोग या राहगीर गाड़ियों को किनारे लगाने का अनुरोध करते हैं, तो महिला सिपाही और उनके सहकर्मी अपने पुलिस पद का रौब दिखाने लगते हैं।सेवकलाल ने बताया कि रास्ते से गाड़ी हटाने की बात कहने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया अपशब्द कहे गए और पुलिसिया धौंस दिखाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य सार्वजनिक शांति को भंग करने वाला और पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है।

चौकी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,अब कोतवाल से गुहार

पीड़ित सेवकलाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर सबसे पहले 29 जुलाई 2026 को राजापुर पुलिस चौकी प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र दिया था। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी चौकी पुलिस द्वारा इस पर कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई। चौकी स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित ने अब कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आम रास्ते से अवैध पार्किंग हटवाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधिक व विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने लुट का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जंगबहादुरगंज खीरी। जनपद खीरी के थाना उचौलिया पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को मोबाइल और बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बीती दिनांक 30 जुलाई 2026 को पीड़ित विनय सिंह निवासी ग्राम हंसापुर थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर ने उचौलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बह जनपद शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थिति ए यू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाइनेंस मैनेजर है,जो अपने बाइक से जनपद हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम सरावर में समूह लोन की किश्त बसूलने गए हुए थे जहां से अपने साथियों के साथ शाहजहांपुर वापस लौटते समय सीतापुर से शाहजहांपुर जाने वाले नेशनल हाईवे-730 पर जियो पेट्रोल पंप के सामने डुडौलिया गांव के पास पीछे से।स्प्लेंडर प्लस बाइक से आ रहे दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों ने उन्हें रोका और उनका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हों गए,घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बी एन एस की धारा 309(4) में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
दिनांक 5 अगस्त 2026 को उचौलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र ध्रुव,अनुज कुमार पुत्र अरविंद निवासी ग्राम अजीजपुर रझौआ थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और पीड़ित का वीवो वाई- 400 फाइवजी प्रो मोबाइल फोन बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बी एन एस की धारा 317(2) जोड़कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शमशुल्लाह मलिक, उपनिरीक्षक शुभम चौधरी,कांस्टेबल अभिराज,कांस्टेबल सचिन गुप्ता,उमेश कुमार,अशोक मिश्रा सम्मिलित रहे।

« Newer PostsOlder Posts »