Web News

www.upwebnews.com

हास्य अभिनेता राजपाल यादव की मदद करेंगे चर्चित एएसपी अनुज चौधरी

February 13, 2026

हास्य अभिनेता राजपाल यादव की मदद करेंगे चर्चित एएसपी अनुज चौधरी

Additional SP Rural Firozabad Anuj Chaudhary, Rajpal Yadav

राजपाल यादव, अनुज चौधरी

Posted on 13.02.2026 Time 08.55 PM Friday, Firozabad
फिरोजाबाद। जेल में बंद बालीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए फिरोजाबाद के बहुचर्चित अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उनका कहना है कि एक अच्छे कलाकार को विपरीत परिस्थितियों में हमे अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
गौरतलब है कि बालीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चैक बाउंस के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है। उनके पास इतनी बड़ी रकम चुकाने के लिए पैसे नहीं है। ऐसे में सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन, मीका सिंह सहित अन्य बालीवुड स्टार आदि लोग उनकी मदद के लिए आगे आए है।
वही फिरोजाबाद जिले में तैनात बहुचर्चित अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी भी हास्य अभिनेता की मदद के लिए आगे आए है। उन्होंने अपने सैलरी खाते से 51 हजार रुपए मदद की घोषणा की है। उनका कहना है कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमे सालों हंसाया, गुदगुदाया और मुश्किल वक्त में हमे मुस्कराने की वजह दी। जो कलाकार हमारा खून बढ़ाते है उन्हें मुश्किल वक्त में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। मैं अपनी तरफ से उनकी मदद करने के लिए आगे आया हूं। मैं राजपाल यादव की कॉमेडी से व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हूँ। मैने उनकी कई फिल्में देखी है। जिसमें मुझे उनसे अच्छा कलाकार कोई नहीं दिखा है। इस कठिन समय में अपनी तरफ से उनको सहयोग के रूप में 51 हजार रुपए अपने सैलरी खाते से देना चाहता हूँ।
एएसपी का कहना है यह राशि तो बड़ी नहीं है लेकिन जो मै उन्हें दे सकता हूं। वह दे रहा हूं। मुझे उनका एक कथन प्रभावित करता है जिसमें वह कहते है कि जीवन का यदि एक सेकेंड भी आप वापस ला सकते हो तो लाकर दिखाओ। जीवन का एक सेकेंड भी व्यर्थ मत गंवाओ वह समय वापस नहीं लौटता।
एएसपी द्वारा की गई इस घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग एएसपी के इस कार्य की सराहना कर रहे है।

किसान से छीनी थी नकदी, मोबाइल, अभियुक्त पुलिस ने पकड़ा

फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को नकदी व मोबाइल छीनने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी व मोबाइल बरामद किया है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रूपवास निवासी हरिओम पुत्र गीतम सिंह ने 10 फरवरी को थाना नसीरपुर पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि वह फिरोजाबाद से जनपद इटावा गेहूँ बेचने गये थे। गेहूँ बेचकर मिले रूपयों 89 हजार के साथ हाइवे से सर्विस रोड़ होते हुए ग्राम रूपवास लौट रहे थे कि तभी करनपुर पुलिया अंडरपास के पास दो लोगों ने हरिओम के हाथ से रूपयों की थैली व मोबाइल फोन छीन लिए और भाग गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना नसीरपुर पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें ठोस सुरागरसी पतारसी व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अखिलेश पुत्र मोहन निवासी ग्राम रूपवास थाना मटसेना व मुलायम सिंह पुत्र गिरन्द सिंह निवासी ग्राम नगला आशा थाना लाईनपार व अन्य 01 व्यक्ति नाम पता अज्ञात का नाम प्रकाश में आया। थाना प्रभारी नसीरपुर ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ प्रकाश में आए अभियुक्त अखिलेश पुत्र मोहन निवासी ग्राम रूपवास थाना मटसेना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से छीने गए 70 हजार रूपये, 01 अदद आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साइज फोटो व एक अदद पॉलीथिन बरामद हुई है।

लखनऊ एक्सप्रेस वे कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Posted on 13.02.2926
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मटसेना थाना क्षेत्र अन्तर्गत किलोमीटर संख्या 41.400 के पास हुआ। जहां एक कार अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवारों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही यूपीडा और मटसेना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।यूपीडा ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को मौके से हटाया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरपाल सिंह पुत्र मेजर सिंह, निवासी ग्राम सैनीवल, थाना महल कला, जिला बरनाला, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं घायलों में हरदीप शर्मा, लखविंदर सिंह व एक अज्ञात शामिल है।
थाना प्रभारी ने अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग पंजाब राज्य के रहने वाले हैं।सड़क निर्माण की ठेकेदारी करने वाले लोग हैं। यह लोग लखनऊ से मशीनों के पुर्जे खरीदने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि संभवतः ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

February 11, 2026

निष्काम कर्मयोगी और महान विचारक थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय_महापौर

    Pandit Deendayal Upadhyaya smartiफिरोजाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted on 11.02.2026 Wednesday Time 09.09 PM
फिरोजाबाद, 11 फरवरी। भारतीय जनसंघ अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर के नेतृत्व में समर्पण दिवस व संगोष्ठी का आयोजन अमरदीप स्कूल में किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर लेबर कॉलोनी स्थित उनके प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारी द्वारा महानगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर के नेतृत्व माल्यार्पण माल्यार्पण किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष नानक चंद अग्रवाल ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र-निर्माता थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित किया एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है और करुणा व नैतिक सार्वजनिक जीवन के साथ वंचितों की सेवा का उनका संदेश विकसित भारत की यात्रा को प्रेरित करता है।
मुख्य वक्ता टी एन अग्रवाल ने संगोष्ठी को कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे उनका तपस्यापूर्ण जीवन देशसेवा के लिए समर्पित रहा और राष्ट्र पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी।
महापौर कामिनी राठौर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को निष्काम कर्मयोगी और महान विचारक बताते हुए कहा कि ‘एकात्म मानवदर्शन’ के माध्यम से दिया गया ‘अंत्योदय’ मंत्र आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है राष्ट्रसेवा और समर्पण के उनके आदर्श सदैव मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
महानगर जिला अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का उनका संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री केशव फौजी ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर विश्व दीप सिंह आनंद अग्रवाल कैलाश ओझा शैलेंद्र गुप्ता शालू दीपक गुप्ता कालू आकाश गुप्ता राम लड़ेति लकी दुर्गेश यादव उदय प्रताप सिंह अंकित तिवारी सतीश यादव भगवान सिंह झा नमन बंसल हिमांशु शर्मा देश दीपक राजा प्राचीर सेठ सत्य प्रकाश यादव राजकुमार छिब्बर अनार सिंह कुशवाहा गौतम कुशवाहा विनोद पचौरी योगेंद्र बाबा रामनरेश कटरा लायक सिंह शंखवार शिवम दिक्षित पूनम शर्मा पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा के के गाँधी आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन से डीएम नाराज़, लगाई फटकार

DM Firozabad

जिलाधिकारी फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को अपने कक्ष में सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा की। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के प्रति कड़ा रख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य प्रणाली में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समीक्षा में पाया कि जीएमडीआईसी, पीओ डूड़ा और जिला आबकारी अधिकारी की रैंकिंग के ग्रेड ‘सी‘ है।जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत असंतोष जनक मानते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए, इसमें से कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की ये सभी अधिकारी अपनी रैंकिंग में अनिवार्य रूप से सुधार लाएं।
नगर निगम और स्टांप विभाग के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया की वसूली निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है, नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की कम वसूली पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर राजस्व संग्रह में तेजी लाएं, स्टाम्प विभाग द्वारा लक्ष्य से कम प्राप्ति पर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए, उन्होंने संबंधित रजिस्ट्रार को फील्ड विजिट करने के आदेश दिए, ताकि स्टांप की कमी को दूर कर राजस्व बढ़ाया जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट में सुधार करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक आदि उपस्थित रहें।

« Newer PostsOlder Posts »