Web News

www.upwebnews.com

शिक्षा प्रेरकों ने की बकाया भुगतान की मांग

April 22, 2026

शिक्षा प्रेरकों ने की बकाया भुगतान की मांग

बिजनौर 22 अप्रैल।साक्षर भारत मिशन के तहत संविदा पर प्रत्येक ग्राम सभा में रखे गए जनपद बिजनौर के शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय के भुगतान के लिए आज सचिव- साक्षर भारत मिशन / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में सांकेतिक धरना देकर अपने बकाया मानदेय भुगतान की मांग की। धरना स्थल पर एकत्र हुए जनपद बिजनौर के शिक्षा प्रेरको ने सरकार पर प्रेरकों को बेरोजगार करने और उनका लगभग 18 महीने का मानदेय न देने का आरोप लगाते हुए शिक्षा प्रेरकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। तथा कहा कि साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषा विभाग भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 -10 में पूरे प्रदेश में साक्षर भारत मिशन योजना लागू करके प्रत्येक ग्राम सभा पर एक महिला एवं एक पुरुष प्रेरक को तैनात करके 15 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य दिया था। लेकिन सरकार ने जनपद बिजनौर के लगभग 2250 प्रेरको के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए साक्षर भारत मिशन योजना को 31 मार्च 2018 को बंद कर दिया था। सरकार द्वारा प्रेरकों से बीएलओ से लेकर हाउसहोल्ड सर्वे और अन्य सरकारी योजनाओं में भी काम लिया गया था। इन सब के बावजूद भी अकेले जनपद बिजनौर के लगभग 2250 प्रेरकों को उनका 18 माह का मानदेय आठ वर्ष बाद भी नहीं दिया गया। जिसके कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहे प्रेरकों के परिवार में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस अवसर पर प्रेरक एकता कल्याण समिति (पंजीकृत) के जिला अध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक ने बताया कि बकाया मानदेय के संबंध में भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 को साक्षरता विभाग की ऑडिट कराई गई थी। ऑडिट टीम द्वारा धनराशि के सापेक्ष वांछित साक्षरता कर्मियों का सत्यापन/ प्रमाणित विवरण निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध करा कर साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत रहे साक्षरता कर्मियों का अवशेष मानदेय का भुगतान करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन भारत सरकार ने बेरोजगार हो चुके साक्षरता कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके अवशेष मानदेय 8 वर्ष बाद भी निर्गत नहीं किया। जिसके चलते बेरोजगार हो चुके शिक्षा प्रेरकों के परिवार में आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रेरक एकता कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष श्री पुखराज सिंह मलिक ने भारत सरकार से मांग की की साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य कर चुके और बेरोजगार हो चुके साक्षरता कर्मियों को उनका बकाया मानदेय एक मुफ्त दिलाया जाए तथा साक्षरता कर्मियों को अनुभव के आधार पर किसी भी विभाग में समायोजित किया जाए। अथवा बेरोजगार हो चुके साक्षरता कर्मियों को बेरोजगारी भत्ता दिलाया जाए। साक्षरता कर्मियों ने इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांग पत्र देकर प्रेरकों का मानदेय एकमुश्त दिलाने एवं साक्षरता कर्मियों को किसी भी विभाग में समायोजित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष पुखराज सिंह मलिक की अध्यक्षता एवं चौधरी ईशम सिंह के संचालन में संपन्न सांकेतिक धरना प्रदर्शन में सर्वश्री वृक्षपाल सिंह, महिपाल सिंह, विपिन कुमार, वंदना, अरविंद शर्मा ,वीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, लिखेनद्र सिंह, नवनीत कुमार नरेश कुमार, सलोनी, कनक देवी मनोहरी देवी शबनम परवीन नाजिया परवीन निप्पल गौरव त्यागी भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

April 18, 2026

Bijnore: हाइवे पर वृक्षारोपण की मांग

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ विकुल मलिक ने भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना को एक-एक पत्र भेज कर जनपद बिजनौर से निकल रहे पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे एवं जनपद से गुजर रहे सभी हाईवे के दोनों ओर 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कराने की मांग की है। श्री विकुल मलिक ने अपने पत्र में कहा कि हाईवे निर्माण कंपनीयो द्वारा हाईवे निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए जनपद बिजनौर की सभी सड़कों पर से छायादार वृक्षों को संबंधित विभाग से कटवा दिया गया था। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सड़कों पर छायादार वृक्षों के न होने से एक ओर जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है वही दो पहिया वाहन चालकों को एवं अन्य यात्रियों को यात्रा करते समय झुलसने वाली भारी गर्मी झेलनी पड़ रही है। श्री विकुल मलिक ने जनपद बिजनौर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वह भी अभी से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जनपद बिजनौर की वृक्षों रहित हो चुकी सड़कों पर वृक्षारोपण करने का मन बनाने का प्रयास करें।

April 7, 2026

पूर्व सांसद पर हमला प्रकरणः डीएम से मिले जाट महासभा के अध्यक्ष

जिलाधिकारी बिजनौर से मिला  जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल

Posted on 07.04.2026 Tuesday, Time 09.33 pm, Dr Pukhraj Singh Malik

बिजनौर 7 अप्रैल: राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि जनपद बिजनौर के कुछ स्थानीय नेता बिना सोचे समझे माफियाओं और गुंडा तत्वों को संरक्षण देकर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं जबकि माफियाओं और गुंडा तत्वों का कोई भी धर्म, जाति और बिरादरी नहीं होती। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बिजनौर में माफिया बंधुओ द्वारा पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह पर जानलेवा हमले के संबंध में जिलाधिकारी बिजनौर से मिले। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जाट महासभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। चौधरी सचिन सरोहा ने कहा कि कुछ स्थानीय नेता अपनी राजनीति चमकाने के उद्देश्य एवं अखबारों की सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य से बिना सोचे समझे माफियाओं को संरक्षण देकर उनका हौसला बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं। जबकि किसी भी जनप्रतिनिधि पर किसी भी माफिया द्वारा जानलेवा हमला बहुत ही निंदनीय है। और इस तरह के हमले से माफियाओं के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं तथा माफियाओं की नजर में जन्म प्रतिनिधियों की कोई भी वैल्यू नहीं रह जाती है। इसलिए बिना सोचे समझे जनप्रतिनिधियों को किसी भी अपराधी तत्व का साथ न देकर निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए। तथा समाज में द्वेष भावना फैलाने वाले लोगों से दूर रहकर अच्छे कार्य करने चाहिए।  इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ विकुल मलिक एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सचिन मलिक ने भी अपनी अपनी टीम के साथ एक एक मांग पत्र जिलाधिकारी बिजनौर को सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं पूर्व सांसद कुंवर भारतेंदु की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा के साथ
सर्व श्री गजेंद्र सिंह नीलकंठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री मनोज राठी राष्ट्रीय सचिव, लोकेश चौधरी, जसवंत चौधरी, सौरभ चौधरी, श्री रिशिपाल प्रदेश अध्यक्ष, विपिन चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष, अनुकूल सिंह जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, राहुल चौधरी जिला अध्यक्ष बिजनौर, शलभ चौधरी युवा जिला अध्यक्ष बिजनौर, बीजेपी जन कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह, श्री बृजेश काकरान बिजनौर आदि उपस्थित रहे।

March 14, 2026

साइबर फ्रॉड: पत्रकार के खातों से उड़ाए 7 लाख

बिजनौर 14 मार्च 2026, जिले के एक पत्रकार का खाता हैक कर 790409 रूपये की धनराशि का फ्रॉड सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के संवाददाता अतुल गर्ग के मोबाइल को हैकरो ने हैक कर मोबाइल में भीम ऐप से जुड़े 4 खातों से 790409 रूपये की धनराशि अन्य खातों में स्थानांतरित कर ली गई है। हैकरो ने अतुल गर्ग के फेसबुक आईडी और मोबाइल को भी क्लोन कर लिया। मोबाइल सिम को वापस रिकवर कर लिया गया, जबकि फेसबुक आईडी में पासवर्ड तथा ई-मेल बदले जाने के के कारण उसकी रिकवरी नहीं हो पा रही है। फ्रॉड की जानकारी मिलते ही अतुल गर्ग द्वारा साइबर थाने में सूचना दी गई सूचना के आधार पर दिनांक 12 मार्च को एफआईआर दर्ज कर साईबर सैल द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
अतुल गर्ग ने बताया कि उनके आई डी एफ सी फ्स्ट बैंक से जुडे़ 2 खातो से 302110 पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा बिजनौर से 272221 तथा बैंक आफ बड़ौदा सदर बाजार बिजनौर के खाते से 216078 कुल 7 लाख 90 हजार 409 रूपये हैकरो ने अन्य खातो में ट्रांसफर कर दिये हैं।

March 6, 2026

मेरठ में महराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण 29 को

Posted on 06.03.2026 Time 08.38, Bijnore, Dr Pukhraj Malik

बिजनौर 06 मार्च 26, आगामी 29 मार्च दिन- रविवार को प्रातः 10:00 से मेरठ के सकोती टांडा स्थित किसान हितकारी इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निर्मित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ विकुल मलिक ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दान्तल जी के हवाले से बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी एवं पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महाराजा विश्वेंद्र सिंह जी रहेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जी, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान जी, हरियाणा सरकार के मंत्री श्री महिपाल टांडा जी, पूर्व सांसद कैराना चौधरी हरपाल सिंह पवार जी, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश श्री मोहित बेनीवाल जी एवं अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष श्री राम अवतार पलसानिया जी होंगे। श्री विकुल मलिक ने जनपद बिजनौर के जाट समुदाय के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Bijnor 06 March 26, forthcoming 29 March On Sunday morning 10:00, a program has been organized to unveil the statue of Maharaja Surajmal Ji, the largest Maharaja of Uttar Pradesh, built by the International Jat Parliament, at Kisan Hitkari Inter College, Sakoti Tanda, Meerut. Giving this information, Dr. Vikul Malik, State Secretary, International Jat Parliament, while quoting the Hon’ble National President of International Jat Parliament, Manu Chaudhary Dantal ji, said that the Chief Guest of the event will be the Hon’ble Chief Minister of Punjab Government, Shri Bhagwant Mann ji and former Minister of Rajasthan Government, Maharaja Vishvendra Singh ji. And as a special guest, Hon’ble Union Minister Jayant Chaudhary ji, Nagaur MP Hanuman Beniwal ji, former Union Minister Chaudhary Birender Singh ji, former Union Minister Dr. Sanjeev Balyan ji, Minister of Haryana Government Shri Mahipal ji

« Newer PostsOlder Posts »