Web News

www.upwebnews.com

Basti: हरैया को मिली 504 करोड़ की 77 परियोजनाओं की सौगात

July 10, 2026

Basti: हरैया को मिली 504 करोड़ की 77 परियोजनाओं की सौगात

Posted on 10.07.2026, Time 03.12 PM Friday, Basti News by Jayant Kumar Mishra

बोले सीएम- विकास के लिए मजबूत पैरोकार जरूरी

जयंत कुमार मिश्रा, उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
बस्ती (उप्रससे), 10 जुलाई 2026 । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हरैया पहुंचकर जिले को लगभग 504 करोड़ रुपये की 77 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत पैरोकार का होना आवश्यक है। हरैया विधायक अजय सिंह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र लगातार विकास की नई पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ अयोध्या रिंग रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भद्रेश्वरनाथ धाम, करण धाम समेत प्रदेश के करीब 1500 मंदिरों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया गया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व विकास को प्राथमिकता दे रही है।
सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीबों, दलितों और वंचितों की जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बस्ती में भी कब्रिस्तान के नाम पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई कराई गई है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर विकास कार्यों की उपेक्षा, अराजकता और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, जबकि आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। राम मंदिर, धार्मिक स्थलों के विकास और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को उन्होंने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीबों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन तथा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, मुफ्त ट्यूबवेल बिजली और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने लोगों से विकास के लिए योग्य जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील करते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित बस्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, हरैया विधायक अजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

March 10, 2026

उपज के होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन, फाग और ग़ज़लों ने बांधा समां


प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र के आवास पर जुटे पत्रकार व बुद्धिजीवी
बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की ओर से गुरुवार को प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्र के आवास पर होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग और डॉ. वी.के. वर्मा ने अपनी हास्य और व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं प्रख्यात शायर अफजल हुसैन ने होली पर आधारित अपनी ग़ज़लें सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विनोद कुमार उपाध्याय ने भी फाग गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपज के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपज के प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि होली का पर्व राष्ट्रीय एकता, प्रेम और आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों और अबीर-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र तिवारी, पुनीत ओझा ,दिनेश पांडेय, उपज के महामंत्री देवेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, मजर आजाद, गौकरन पांडेय, रजनीश तिवारी, राकेश गिरी, अमित सिंह, राघवेंद्र सिंह, बाबुंदर यादव, हरिओम यादव, राजीव शुक्ला, संदीप शुक्ला, जिसान हैदर रिजवी, शीतला प्रसाद शुक्ला, आकाश शुक्ला, अश्वनी तिवारी, अनिल शुक्ला, शिवराज सिंह, दिलीप पांडेय, विदेश्वरी श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, वीर तिवारी, अधिवक्ता शेष नारायण मिश्र, अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद शुक्ला, राजेश नारायण मिश्र, उज्ज्वल मिश्र, आशुतोष नारायण मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, आंचल मिश्रा, शशि मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

« Newer Posts