Web News

www.upwebnews.com

बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए जरूर निर्देश

August 22, 2026

बाढ़ क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए जरूर निर्देश

उप्रससे 22 अगस्त
बस्ती पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जिले में भी नदियां उफान पर हैं जिसको लेकर शनिवार को तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कलवारी-रामपुर तटबंध के किमी. 9.00 के निकट स्थित ग्राम बैराड़ी एहतमाली के पुरवॉ मदरहवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तटबंध की स्थिति तथा आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, बाढ़ बचाओं/कटानरोधी कार्य कराये जा रहे है, जिससे ग्राम एवं तटबंध सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने तटबंध की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तटबंध की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा क्षति की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता सत्येन्द्र कुमार गौतम, बृजेश सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जयन्त कुमार मिश्र
संवाददाता

इश्क के बुखार में बेटी ने की पिता की हत्या

Breaking News UP Web News

उप्रससे 22अगस्त
बस्ती। जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया जिसमें छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की गर्दन काट कर हत्या कर दिया हंसिए से पिता के सीने पर भी कई वार किए जिसके चलते पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना शुक्रवार रात्रि करीब 9.30 बजे की है, उक्त थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी कृष्णा उम्र 50 वर्ष अपनी नाबालिग छोटी बेटी को खोजते हुए घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित बभरौली गांव के समीप नहर किनारे, ग्रामीणों के अनुसार नहर किनारे उन्होने अपनी बेटी को एक युवक के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखा, विरोध किया तो बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हंसिये से पिता की गर्दन व शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया, पिता की हत्या करने के बाद बेटी मौके से फरार हो गई। मृतक के भाई काशीराम ने बताया कि उनकी भतीजी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बकरी चराने के लिए निकली थी, देर शाम जब घर नहीं लौटी तो भाई कृष्णा बेटी को खोजने निकले, देर रात उनकी हत्या कर दी गई। घटना को लेकर एसओ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

August 21, 2026

थाना हरैया पुलिस को अग्निशमन टीम ने दिया सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण

उप्रससे 21अगस्त
बस्ती।जनपद के थाना हरैया फायर स्टेशन की टीम द्वारा थाना परिसर में उपस्थित पुलिसकर्मियों को अग्निशमन सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। फायर स्टेशन टीम द्वारा आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आग के प्रकार के अनुसार अग्निशमन यंत्र के प्रयोग तथा आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को आग लगने की घटना में घबराने के बजाय तत्काल आवश्यक सावधानी बरतने, आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।थाना प्रभारी हरैया संजय कुमार व पुलिस द्वारा फायर स्टेशन टीम का आभार व्यक्त करते हुए अग्निशमन सुरक्षा संबंधी जानकारी को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण बताया गया।
जयन्त कुमार मिश्र संवाददाता

August 20, 2026

बस्ती परिक्षेत्र के पुलिसबल को व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का अर्द्धदिवसीय प्रशिक्षण

 

उप्रससे
20 अगस्त
बस्ती। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की टीम द्वारा गुरुवार को बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का अर्द्ध दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में बस्ती जनपद के 303 पुलिसकर्मियों ने भौतिक रूप से पुलिस लाइन्स बस्ती के सभागार में उपस्थित होकर और जनपद संत कबीर नगर के 247 व जनपद सिद्धार्थनगर के 194 पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन VC के माध्यम से प्रतिभाग किया।
विविध प्रकार की महत्वपूर्ण ड्यूटियों, जैसे वर्तमान की काँवड़ ड्यूटी, में लगे पुलिसबल को जनसामान्य के साथ प्रभावी संवाद एवं शिष्ट व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत प्रभावशाली रहा।

पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के दोनों प्रशिक्षकों देव रंजन वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण और डॉ0 रेखा वाजपेयी, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण के द्वारा अत्यंत रोचक तरीके से सहज और सरल भाषा में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

सामाजिक कौशल का विकास करने के लिए मुस्कुराहट और बॉडी लैंग्वेज का क्या महत्व होता है, इसको बहुत रोचक उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। “आत्मनः प्रतिकूलानि परेषां न समाचरेत” अर्थात “दूसरों के साथ वैसा व्यवहार न करें, जो आपको अपने लिए नहीं पसंद है”, श्रद्धालुओं से संवेदनशील व्यवहार करने के लिए आधारभूत सिद्धांत के रूप में प्रस्तुत किया गया।

विभिन्न रीति रिवाजों और परंपराओं के प्रति आदरपूर्ण व्यवहार पुलिसिंग हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वर्दी पहनकर अहंकारपूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए। जब आप ड्यूटी पर नहीं होते हैं और एक आम व्यक्ति का जीवन जी रहे होते हैं, तब आप अपने साथ जैसा व्यवहार पुलिस से चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार अपनी ड्यूटी करते समय आपको आम जनता से करना होगा प्रतिदिन कम से कम एक सरकारी कार्य आप सेवाभाव से करना आरम्भ करें।

जापानी पद्धति काइज़ेन और हठयोग दर्शन का प्रयोग करके
स्वयं को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने की व्यवहारिक विधियाँ बताई गईं।
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इस प्रशिक्षण को आधुनिक पुलिसिंग की बहुत बड़ी आवश्यकता के रूप में रेखांकित किया। पुलिस लगातार जनता की सेवा में कार्यरत रहती है, किंतु फिर भी दुर्व्यवहार की शिकायतों से पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद में काँवड़ यात्रा के दौरान पुलिसबल ने उच्चकोटि के व्यवहार और आचरण का प्रदर्शन करके यह स्पष्ट प्रमाण दिया कि व्यवहार कौशल और संवाद कौशल बेसिक पुलिसिंग के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं।
समापन उद्बोधन में पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने प्रशिक्षण निदेशालय की टीम को इतना उपयोगी और रुचिपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के अतिशय प्रभाव के चलते जिस प्रकार से पुलिसबल का ध्यान जीवन के आवश्यक पहलुओं से हट रहा है, उस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को इस बात की समझ होना आवश्यक है कि अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते समय व्यवहार और पीड़ितों व जन सामान्य के साथ व्यवहार में बहुत अंतर होता है। आज का प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को व्यवहार के इस अंतर को बहुत बारीकी से समझाने में सफल रहा है।

जयंत कुमार मिश्र संवाददाता

August 18, 2026

नव नियुक्त रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह का प्रथम बस्ती आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत

उप्रससे 18अगस्त

बस्ती।राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजा बस्ती ऐश्वर्याराज सिंह के प्रथम बस्ती आगमन पर
भव्य स्वागत किया गया पिछले दिनों राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में खुशी है मंगलवार को जनपद
अयोध्या सीमा से स्वागत कार्यक्रम चल रहा है जिसमें छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, समेत शहर के दर्जनों जगहो पे कर्यक्रम का होना है आयोजनहाल मे आर एल डी ने राजा ऐश्वर्य राज सिंह को सौंपी है यूपी की कमान। में आगमन पर बस्ती सीमा से लेकर दक्षिण दरवाजा चौराहे विभिन्न जगहों पर फूल माला गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विभिन्न समय संगठनों के लोग भी उपस्थित रहे ।
जयंत कुमार मिश्र
संवाददाता

« Newer PostsOlder Posts »