Web News

www.upwebnews.com

बलिया शिक्षक पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, BSA ने दिए जांच का आदेश।

July 28, 2026

बलिया शिक्षक पर लगा नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, BSA ने दिए जांच का आदेश।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 28/07/2026

बलिया, पंदह ब्लॉक अंतर्गत डकिनगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के सह शिक्षक अक्षयलाल यादव पर लगा नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप। सैकड़ों ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ किया प्रदर्शन और चक्का जाम।
बलिया BSA ने कहा जांच के बाद शिक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई।
ये ग्रामीणों द्वारा हंगामे की तस्वीर पंदह ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय की है जहां आज सैकड़ों ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोपी सह अध्यापक अक्षयलाल यादव के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और चक्का भी जाम कर दिया। BSA मनीष सिंह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर जेएनसीयू में तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 29 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल के संभावित आगमन को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, हेलीपैड, साफ-सफाई समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं, ताकि दीक्षांत समारोह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को तैयारियों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर कराई गई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस.एल. पाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

July 20, 2026

पुलिस से मुठभेड़, बदमाश घायल, चल रहा इलाज।


रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 20/07/2026
बलिया,  गड़वार थाना पुलिस रात्रि गस्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि रतसर से नूरपुर मार्ग जाने वाली पुलिया के समीप सौरभ उपाध्याय निवासी असनवार पंडितपुरा को पुलिस ने घेर लिया और पुलिस को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।वही पुलिस जवाबी कार्यवाही करते हुए 27 वर्षीय बदमाश सौरभ उपाध्याय निवासी असनवार पंडितपुरा थाना गड़वार को दाहिने पैर में गोली मारी।घायल बदमाश को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर पर कराया भर्ती।घायल बदमाश का उपचार चल रहा है।वही पुलिस के द्वारा पूछताछ में जानकारी हुई की सौरभ उपाध्याय के द्वारा पुराने मुकदमे में गवाह विनोद उपाध्याय की साजिश के तहत अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर अपने साथियों के साथ मिलकर गोविंद चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान, सूरज चौहान के साथ मिलकर हत्या की है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर,एक खोखा कारतूस 315 बोर को पुलिस ने किया बरामद।

July 19, 2026

Ballia गंगा का जलस्तर बढ़ने से बांसडीह में कटाव शुरू, बह गई नवनिर्मित टोकरी

करोड़ों की प्रोजेक्ट पर घाघरा की टेडी नजर,17 कटर में 09 कटर घाघरा में हुई विलीन,ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 19/07/2026

बलिया, 19 जुलाई 2026, बांसडीह तहसील क्षेत्र के महाराजपुर में लगभग आठ करोड़ की लागत से ठोकरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसमे 17 ठोकरी ( कटर ) का निर्माण कार्य हो चुका था लेकिन घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद हालत था हुई की 17 ठोकरी ( कटर ) में लगभग 09 ठ़ोकरी को पानी में बह गई।

ग्रामीणों के द्वारा आरोप लगाया है। कि बाढ़ विभाग के द्वारा घाघरा नदी पर कार्य हो रहा था कि महाराजपुर गांव को नदी के कटान से बचाया जाए लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कटान तेज हो गई और बनी ठोकरी पानी में बह गई और बाढ़ विभाग कटान को रोकने के लिए झाड़ झांखड़ और बंबू कैरेट डालकर नदी का कटान रोकने का प्रयास कर रही है। बाढ़ विभाग एक बड़ी गलती कर रहा है कि एक तरफ नदी कटान कर रही है और बाढ़ विभाग नदी के समीप से बलूवट मिट्टी निकालकर प्लास्टिक की बोरियों में भरवाई जा रही है। मिट्टी निकलने से नदी के समीप गड्ढा हो गया है। वही कटान पीड़ित वीरेंद्र यादव ने बताया कि बाढ़ विभाग के द्वारा कार्य कराया जा रहा है जहां कार्यों में लापरवाही हो रही है बाढ़ से पहले 17 कटर बनाए गए थे अभी बाढ़ नही आया है लेकिन लगभग 09 कटर पानी में विलीन हो गए।जिसदिन पूरा पानी आ गया उस दिन एक भी कटर दिखाई नही देंगे।और गांव के समीप पानी चली जायेगी और गांव पानी में समाहित हो जायेगा आठ करोड़ तिहत्तर लाख की परियोजना थी।जो पहले कार्य चला रहा था उसका हम लोग विरोध किए थे जब बोरी बालू डालना था तब ये लोग मिट्टी डाल रहे थे उस दिन भी हम लोग कार्य को रोक थे जब बोल्डर से कार्य हो रहा था उस दिन हम लोग विरोध किए थे अधिकारी माने की कमी हुई है लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नही हुई इसकी शिकायत जिला के सभी अधिकारियों तक पहुंचने का काम किए है जिलाधिकारी भी आए थे और सारे अधिकारियों को निर्देशित कर के गए थे कि झाड़ पात डालने से नदी नही रोक पाएगी और परकोपाइन डलने से नदी नही रोक पाएगी। जिओ ट्यूब की बोरी डालने से नदी रोक पाएगी जिससे गांव को बचाया जा सकता है।वही जिलाधिकारी के निर्देश का भी पालन नहीं हो रहा है बाढ़ विभाग के एससी और एक्शियन आए थे और बोल रहे थे कि वह सक्सेज नही हो पाएगा।

July 16, 2026

अखिलेश यादव न कृष्ण के वंशज बन पाए और न भगवान राम के दर्शन कर पाए

बलिया में ओम प्रकाश राजभर ने तत्कालीन अखिलेश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप,
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 16/07/2026

बलिया, बरेली वक्फ बोर्ड पर मौलाना द्वारा भ्रष्टाचार के लगाए आरोप पर ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में तत्कालीन अखिलेश सरकार को घेरा, कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार और कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपति सैकड़ों लोगों में बेच दिया और खुद सपा के नेता और कांग्रेस के नेताओं ने खरीद लिया और माल बनाकर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। कही होटल खोलकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। मौलाना का आरोप सही है।

वही मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जबरजस्त सियासी प्रहार किया कहा कि अखिलेश यादव यादव अयोध्या तो गए नहीं तो आरोप लगाने का उनका क्या अधिकार है। आज तक न राम के यहां गए और नाही कृष्ण के पास गए “दुविधा में दोनों गए माया मिली न राम” न कृष्ण के वंशज बन पा रहे हैं और न राम के दर्शन कर पा रहे हैं और जाकर मौलाना के गोड पेटवे में घुड़ेस ले रहे हैं। तंज कसते हुए कहा कि मंदिर जाने में अखिलेश को दिक्कत है चुनरी ओढ़ कर घूम रहे हैं जैसे राहुल गांधी समय समय पर भेष बदलते रहते हैं वैसे। इटावा में केदारेश्वर मंदिर बन जाने पर अखिलेश के अयोध्या जाने वाले बयान पर कहा कि मंदिर जाएं लेकिन जो कृत्य है वो छूटेगा नहीं न। मुजफ्फर नगर दंगे के चपेट में था और अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे इसी नाते सरकार बनाना चाहते हैं? नौ सालों से सैफई महोत्सव नहीं हो रहा है नाच नहीं करा पा रहे हैं। प्रदेश में उनकी सरकार में अपराधी छुटे सांड की तरह घूमते थे, सड़कों पर अपराधी असलहे लहराते हुए घूमते थे वहीं सरकार चाहते हैं? अभी कानून का राज है जनता सब जानती है।

« Newer PostsOlder Posts »