Web News

www.upwebnews.com

आंगनबाड़ी में पुष्टाहार घोटाले का मामला कोर्ट पहुंचा. आंगनबाड़ी संचालिका समेत तीन पर केस

May 7, 2026

आंगनबाड़ी में पुष्टाहार घोटाले का मामला कोर्ट पहुंचा. आंगनबाड़ी संचालिका समेत तीन पर केस

मैनपुरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम टिंडोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पुष्टाहार वितरण में कथित गड़बड़ी और कालाबाजारी के आरोप अब कोर्ट तक पहुंच गए हैं। गांव के वार्ड सदस्य राजन सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी संचालिका, जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास अधिकारी के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया है। मामले में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए 13 मई 2026 को बयान दर्ज कराने की तारीख तय की है।
शिकायतकर्ता राजन सिंह चौहान का आरोप है कि ग्राम टिंडोली के आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकार द्वारा गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए भेजा जाने वाला दलिया, तेल, पंजीरी और अन्य पुष्टाहार सही तरीके से वितरित नहीं किया गया। आरोप है कि आंगनबाड़ी संचालिका सुधा चौहान द्वारा सामग्री को बाजार में बेचकर कालाबाजारी की गई।
राजन सिंह का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार निदेशक पुष्टाहार लखनऊ, मंडलायुक्त आगरा, जिलाधिकारी मैनपुरी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से की, लेकिन किसी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण और बाल विकास अधिकारी शशि कुमार ने जांच में फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायतों को दबा दिया।
परिवाद में यह भी आरोप लगाया गया है कि आंगनबाड़ी संचालिका की नियुक्ति गलत दस्तावेजों के आधार पर हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार नियुक्ति के लिए प्रस्तुत आय प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेख संदिग्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि संचालिका पात्रता की शर्तों में शामिल गरीब, विधवा या बेसहारा श्रेणी में नहीं आतीं, फिर भी नियुक्ति दे दी गई।
राजन सिंह ने न्यायालय में यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने शिकायत को पारिवारिक विवाद बताकर मामले को कमजोर करने की कोशिश की। जबकि शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया कि उनका और संचालिका के परिवार का कोई सीधा संबंध नहीं है। परिवाद में कहा गया कि अधिकारियों ने मनगढ़ंत रिपोर्ट बनाकर शासन को गुमराह किया और शिकायतों को नजरअंदाज किया।
मामले में एक और गंभीर आरोप यह लगाया गया कि शिकायतकर्ता की मां कुसमा देवी से कोरे कागज पर अंगूठा लगवाया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी मां अशिक्षित हैं और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि दस्तावेज में क्या लिखा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी लिखित शिकायत दी गई थी। अब पूरे मामले में सीजेएम न्यायालय में सुनवाई शुरू हो चुकी है। 13 मई को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे।

एटा में एआरटीओ ने सात दिन में 32 चालान, एवं 14 स्कूली वाहन निरुद्ध

बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित वाहनों पर होगी कार्रवाही

एटा 07 मई उप्रससे। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना फिटनेस, परमिट एवं सुरक्षा मानकों के संचालित स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने तड़के प्रवर्तन दल के साथ अलीगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। कार्रवाई करते हुए बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित पाए गए वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। 01 से 07 मई के अंतर्गत अब तक 32 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि 14 वाहनों को सीज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे वाहन स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे। विभाग द्वारा जनपद में लगातार विद्यालयों में जाकर स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरुद्ध वाहनों को संभागीय निरीक्षक (RI) द्वारा भौतिक निरीक्षण एवं मानकों की पुष्टि के उपरांत ही रिलीज किया जा रहा है।

एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में बीएसए एवं डीआईओएस को पत्र लिखकर निर्देशित करने का आग्रह किया है कि विद्यालयों में संचालित सभी वाहन तत्काल मानकों के अनुरूप कराए जाएँ तथा बिना प्रपत्र संचालित वाहनों को विद्यालयों से हटाया जाए। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों की सुरक्षा का मुद्दा जनपद में आयोजित होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठकों में भी लगातार उठाया जाता रहा है, ताकि विद्यालय प्रबंधन नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कर सके।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान विद्यालय प्रशासन को संबंधित वाहनों के विरुद्ध पंजीयन निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संभागीय निरीक्षक, एटा को वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। शासन द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया गया था तथा वाहन स्वामियों एवं विद्यालय प्रबंधन को प्रपत्र पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त 15 से 20 दिनों का समय भी दिया गया। इसके बावजूद कई विद्यालयों द्वारा अभी तक आवश्यक प्रपत्र पूर्ण नहीं कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी नाराजगी व्यक्त की गई है। अतः विद्यालक संचालकों से पुनः अनुरोध है की वे शीघ्र ही अपने वाहनों के फिटनेस-परमिट बनवा लें, अब नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध सीधे निरुद्ध (सीज) करने की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीयर पार्क में लकडी के अवैध कटान में दो गिरफतार

Post on 7.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
मुरादाबाद महागर से सटे कटघर में स्थित डीयर पार्क आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने जंगल से अवैध रुप से लकड़ी काटने में कार्रवाई की हैा विभाग ने लकड़ी की चोरी में दो लोगों को गि‍रफ़तार किया हैा आरोपियों के कब्जे से लकड़ी काटने का कटर, जंगल जलेबी की लकड़ी और एक स्कूटी भी बरामद की है। भारतीय वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
वन विभाग के अनुसार चोरी की घटना 5 मई,26 की रात करीब नौ बजे की है। रामपुर हाईवे पर स्थ्रित डीयर पार्क आरक्षित क्षेत्र में वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी।इस दौरान जंगल से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। आवाज के आधार पर टीम ने जंगल में छानबीन की तो कुछ दूरी पर दो युवक पेड़ों को काटते दिखाई दिए। वन कर्मियों ने दोनों को ललकारा तो आरोपी स्कूटी लेकर भागने लगे लेकिन विभागीय टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद काजिम निवासी कटघर नाज रोड और लाईक अहमद निवासी मुस्तकफाबाद भैंसिया, कटघर के रूप में हुई है।
आरक्षित वन क्षेत्र में प्रवेश अपराध-
वन विभाग का कहना है कि डीयर पार्क क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र घोषित है।बिना अनुमति प्रवेश करना और पेड़ों की कटाई करना भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत दंडनीय अपराध है। केस में भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विभाग ने लकड़ी तस्करों पर शिकंजा
पिछले कुछ समय से आरक्षित क्षेत्रों में अवैध कटान की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते रात में विभाग ने गश्त बढ़ाई थी। इसका असर हुआ,अब वन विभाग तस्कमरों का नेटवर्क खंगालने में जुटा हैा

रेल मंडल में मनाया गया विद़ुयत सुरक्षा सप्ताह

Post on 7.5.26
Wednesday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवाा

मुरादाबाद रेल मंडल में एक से सात मई के बीच विद़ुयत सुरक्षा सप्तापह मनाया गयाा डीआरएम विनीता श्रीवास्तसव के निर्देश पर हुए सुरक्षा सप्तााह में विद़ुत सुरक्षा से संबंधित प्रचार प्रसार के लिए पोस्ट्र लगाए गएा इस दौरान विभाग से जुड़े सुपरवाइजर के द्वारा सावधानियों के बारे में विस्तािर से जानकारी दी गईा इस दौरान सीनियर डीईई जनरल जन्मेजय उपाध्याय ने समस्त स्टाफ संबोधित करते हुए कहा कि विद़ुत से संबंधि‍त कार्यो को करते समय जीवन सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिएा साथ ही कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी शूज, वेल्ट, हेलमेट आदि‍ का प्रयोग करना चाहिएा सीनियर डीईई ने कहा कि विद़ुत उपकरणों की मेंटीनेंस के समय पूर्ण सुरक्षा से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती हैा
—–

बिलारी में शिव सेना ने स्कूयली बच्चों को किया सम्मानित

मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
बिलारी में स्कूरल में टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मािनित कियाा शिव सेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेन्द्रि अरोडा ने मां भवानी के चारणों में नमन करते हुए जय भवानी जय शिवाजी,भारत माता की जय का जयकारा लगाकर कीा मां सरस्वतीजी को मालायर्पण कर कीा कार्यक्रम में शिव सेना व मुख्या अतिथियों ने स्कूलों से अव्‍वल आए छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाा सभी स्कूलों से आए प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाा
शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना ने कार्यक्रम में आए सभी विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य का शिवसेना टीम संग अभिनंदन करस्वागत कियाा स्मृति चिन्ह लेकर बच्चें भी खुश नजर आएा
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना ने कियाा शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम से छात्र छात्राओं का मनोबल उंचा होता हैा पांच स्कूलों के 25 बच्चों को शिवसेना द्वारा सम्मानित किया गयाा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना,केवल भाटिया, श्रीकांत गुप्ता, अरुण ठाकुर, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, हरी बाबू, सुशील शर्मा महेश सिंह संतोष कुमार, विनोद यादव, दिनेश आजाद, भूरा भाई कुश सक्सेना रवि शंकर रस्तोगी, अमन गुरुजी, अभिषेक शर्मा, अमित सक्सेना, परमानंद, दिनेश प्रजापति, अमित गुप्ता, मयूर गुप्ता, सौरव सक्सेना,विशाल गुप्ता, मयूर गुप्ता, विजय माथुर आदि रहे

« Newer PostsOlder Posts »