Web News

www.upwebnews.com

मुरादाबाद में सतर्कता, पुलिस ने खंगाला कचहरी

February 16, 2026

मुरादाबाद में सतर्कता, पुलिस ने खंगाला कचहरी

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

Post on 16.2.26 Monday
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,16 फरवरी( उप्र समाचार सेवा)।
अमरोहा में अदालत में बम धमाके की सूचना के बाद मुरादाबाद में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। दोपहर बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सिविल लाइंस पुलिस ने कचहरी परिसर व प्रवेश द्वारों को भी परखा।
अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के पुलिस सतर्क हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। कचहरी मे पुलिस व डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंच गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध और लावारिस सामानों की विशेष निगरानी रखी गई।

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट

Amisha Patel Actress

अमीषा पटेल

नौ फरवरी को मुरादाबाद में अपर सिविल जज की अदालत ने दिए आदेश

Posted on 16.06.2026 Time 07.46 PM Monday, Rajesh Bhatia, Amisha Patel 

मुरादाबाद,16 फरवरी(उप्र समाचार सेवा।
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। नौ फरवरी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने यह आदेश दिए। कोर्ट में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।
2017 में एक शादी समारोह में आने के लिए अभिनेत्री अमीषा पटेल को 11 लाख रुपए दिए गए। कटघर के निवासी इवेंट मैनेजर पवन वर्मा का कहना है कि समारोह में शामिल होने के लिए दो लाख रुपए की और मांग की गई। उन्होंने और पैसे देने में असमर्थता जताई। इस पर अभिनेत्री दिल्ली में आने के बाद वापस चलीं गईं। पर जब दी गई रकम की मांग की गई तो जवाब नहीं मिला। इस पर अधिवक्ता पवन शर्मा के जरिए 2017 में अभिनेत्री के खिलाफ परिवाद दायर किया गया। मैनेजर का कहना है कि अपनी फीस लेने के बाद भी इवेंट में न आने और पैसे न देने के लिए फिल्म अभिनेत्री के अलावा सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी आदि को आरोपित किया गया। आरोप है कि 15 नवंबर, 17 को अभिनेत्री दिल्ली पहुंच गई पर दो लाख की और डिमांड की। डिमांड पूरी करने के इंकार पर समारोह में शामिल नहीं हुईं। इसे लेकर परिवाद दाखिल किया गया।
सोमवार को अधिवक्ता पवन शर्मा और मैनेजर पवन वर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को अपर सिविल जज जू.डि. की अदालत ने मामले में संज्ञान लेते हुए अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत में 27 मार्च को सुनवाई के लिए तलब किया गया है।

*लिखित समझौते के बाद सारी धनराशि लौटाई*

मुरादाबाद में अमीषा पटेल के वकील अभिषेक शर्मा का कहना है कि यह विवाद 2017 का है। पवन कुमार से लिखित समझौते के बाद सारी धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकीं हैं। चार बार में आठ लाख रुपए की धनराशि अदा की गई है।

श्रद्धा भक्ति के साथ मुमुक्षु महोत्सव की तैयारी शुरु रामकथा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न


शाहजहांपुर। शहर में धार्मिक चेतना और रामभक्ति के अनुपम संगम का साक्षी बनने जा रहे “मुमुक्षु महोत्सव” की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूज्य संत श्री विजय कौशल जी के श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली रामकथा का रसास्वादन जनपदवासियों को प्राप्त होगा।
24 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाली रामकथा के एस.एस. कालेज मैदान में भव्य कथा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन का अनुष्ठान प्रबंध समिति के सचिव डा. अवनीश मिश्रा ने संपन्न कराया पूजन संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया।
पूजन अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती , सीए संजीव बंसल,अशोक अग्रवाल,प्राचार्य प्रो आर के आजाद, प्रो अनुराग अग्रवाल,डा. जय शंकर ओझा,डा. आलोक कुमार सिंह,डा.डा. अजीत सिंह चारग, डा. आदर्श पाण्डे, डा. कविता भटनागर,डा.पवन गुप्ता,डा.मृदुल शुक्ला कमलेश द्विवेदी, ईशपाल सिंह,रवि बाजपेई, चंद्रभान त्रिपाठी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रेम, आशीर्वाद और साधना के संगम के बीच विवाह बंधन में बंधे तीन युगल”

#शाहजहांपुर।
#प्रेम, आशीर्वाद और अध्यात्म के संगम के बीच परिणय सूत्र बंधन का साक्षी बना राम चन्द्र मिशन आश्रम, जहाँ बसंत उत्सव में तीन विवाह पवित्र रीति से संपन्न हुए। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल (दाजी) के सान्निध्य और आशीर्वाद के साथ इन विवाह संस्कारों ने आध्यात्मिक गरिमा का अनुपम रूप धारण किया।
#प्रथम विवाह में रायबरेली के संदीप और अर्चना ने एक-दूसरे को वरमाला अर्पित कर प्रेम और विश्वास के सूत्र में बंधने की प्रतिज्ञा ली। दूल्हे द्वारा मंगलसूत्र धारण कराए जाने और मांग सिंदूर से अलंकृत होने के क्षण साक्षी बने उस पवित्र संकल्प के, जिसमें दो आत्माएँ एक पथ पर अग्रसर होने को तत्पर हुई नवदम्पति ने पूज्य दाजी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत की।
#दूसरा विवाह में हल्द्वानी की ब्रजनीलता और रुद्रपुर के गणेश ने वैदिक परंपराओं के साथ सात्विक भाव से परिणय सूत्र में बंधकर दाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तीसरा विवाह कानपुर के शिवम और नागपुर की रितु के साथ हुआ। तीनों नवदम्पतियों को पूज्य दाजी ने प्रसाद प्रदान कर मंगल कामनाएँ दीं और उनके दांपत्य जीवन को प्रेम, संयम तथा सेवा के पथ पर अग्रसर होने का संदेश दिया।
#इस प्रकार बसंत उत्सव का यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि संस्कारों, संवेदनाओं और साधना से अनुप्राणित वैवाहिक जीवन की प्रेरक मिसाल बन गया—जहाँ विवाह मात्र सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नयन का शुभ आरंभ प्रतीत हुआ।

एटा में युवक ने मकान की दूसरी मंजिल पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

Posted on 16.02.2026, Time 01.24 PM

एटा 16 फरवरी उप्रससे। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक रूपेंद्र पुत्र रामनरेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सकीट रोड स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर हुई। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो युवक पंखे से लटका मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के भाई आकाश ने बताया कि घर पर काम चल रहा था। जब वह ऊपर कमरे में गए तो रूपेंद्र पंखे से लटके हुए थे। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। आकाश के अनुसार, घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि रूपेंद्र ने नशे की हालत में आत्महत्या की होगी।

मलावन थाना प्रभारी आर. के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

« Newer PostsOlder Posts »