Web News

www.upwebnews.com

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज, यूएस और ईरान के मिसाइल हमले

March 3, 2026

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज, यूएस और ईरान के मिसाइल हमले

Posted on 03.03.2026, Tuesday, Time 08.44 AM Tehran, Iran, News Source PB-Akashvani India

तेहरान, 03 मार्च 26, पश्चिम एशिया में संघर्ष और तीव्र हो गया है। ईरान और इजरायल-अमरीकी बलों ने नए मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू किए हैं। ईरान समर्थित मिलिशियाओं ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल और अमेरिका ने तेहरान में दर्जनों ठिकानों पर हमला किया, जिनमें ईरानी सैन्य और खुफिया ठिकाने शामिल हैं।

इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना, उसकी नौसेना को समाप्त करना और यह सुनिश्चित करना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। एक निजी मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में, ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में अभी ‘बड़ी कार्रवाई’ बाकी है। साथ ही ट्रम्प ने आवश्यकता पड़ने पर ईरान में अमरीकी सेना भेजने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि अमरीकी सेना की ओर से अभी सबसे कड़े हमले होने बाकी हैं और अगला चरण ईरान के लिए और अधिक कठोर होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पूरा होने के बाद दुनिया एक सुरक्षित स्थान बन जाएगी।

पेंटागन में एक प्रेस वार्ता के दौरान, अमरीकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि पहले 48 घंटों में 1,250 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेत शेमेश शहर का दौरा किया और तेहरान से दागी गई मिसाइलों से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन रोअरिंग लायन’ का यह तीसरा दिन है, जिसका उद्देश्य इस्राइल, अमरीकी और पूरी दुनिया के खिलाफ मौजूद खतरों को समाप्त करना है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसके सर्वोच्च नेता और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौत से ईरान कमजोर नहीं हुआ बल्कि और मजबूत हुआ है। इसी बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने जनरल माजिद इब्नेलरेज़ा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 6 क्रूज मिसाइलें और 148 ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने अनुसार, अब-तक 174 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 161 को नष्ट कर दिया गया, जबकि 13 समुद्र में गिर गईं। कुल 689 ईरानी ड्रोनों का भी पता लगाया गया, जिनमें से 645 को रोक दिया गया, जबकि 44 ड्रोन देश की सीमा के भीतर गिरे। इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमरीकी-इस्राइली बमबारी में एक बालिका प्राथमिक विद्यालय की 160 से अधिक छात्राओं की मौत हुई है।

होली पर  यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन सघन चेकिंग अभियान

 

Post on 2.3.26
Monday, Time 9.15 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,2मार्च(उप्र समाचार सेवा)।
होली के त्योहार पर यात्री सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
सोमवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी ने होली पर यात्री सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के लिए होली पर स्टेशन पर विशेष चेकिंग की। इस दौरान जीआरपी के सीओ अनिल कुमार के अलावा जीआरपी, आरपीएफ और डाँग स्क्वायड के संग स्टेशन व परिसर को खंगाला। पुलिस टीमों ने ट्रेन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया आदि पर जगहों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध और वस्तुओं को भी खंगाला। रेलवे पुलिस फोर्स ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों का जाएजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई।
इस दौरान एसपी जीआरपी थाने पहुंचे। निरीक्षण करते हुए
मालखाना, हवालात, कार्यालय आदि का जाएजा लिया।

March 2, 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुरू की परिवर्तन यात्रा

पोस्टेड 02.03.2026 Monday

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कल कूच बिहार जिले में ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत की। उन्होंने इसे व्यापक भ्रष्टाचार के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को जवाबदेह ठहराने का अभियान बताया। श्री नवीन ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें घर में रहने की सलाह देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया और कहा कि केवल भाजपा सरकार ही राज्‍य में व्यवस्था बहाल कर सकती है।

फरवरी में GST संग्रह 1 लाख 83 हजार करोड़ से अधिक

इस वर्ष फरवरी में वस्‍तु और सेवाकर यानी जीएसटी संग्रह एक लाख 83 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा है। इसी महीने केन्‍द्रीय जीएसटी संग्रह 37 हजार 473 करोड़ रूपये और राज्‍य जीएसटी संग्रह 45 हजार 900 करोड़ रूपये रहा। एकीकृत जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रूपये से अधिक था।

ईरान के 9 जहाज नष्ट करने का अमेरिका का दावा

Donald Trump

Posted on 02.03.2026

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी कोर-आईआरजीसी का मुख्यालय नष्ट करने की पुष्टि की है। उन्होंने ईरान के 9 नौसैनिक जहाज़ों को नष्ट करने का दावा भी किया है। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के बाकी नौसैनिक जहाज़ों को भी जल्द ही नष्ट कर दिेया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के नौसैनिक मुख्यालय को भी काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है।

उधर,इस्रायल की सेना ने ईरान के दर्जनों सैन्य कमान केंद्रों पर हमले किए हैं। इनमें आईआरजीसी, खुफिया मुख्यालय, आईआरजीसी वायु सेना कमान सेंटर और आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय शामिल हैं। इस्रायल ने कहा है कि इन केंद्रों के नष्ट होने से ईरान की क्षमता को बड़ा झटका लगा है।

« Newer PostsOlder Posts »