Web News

www.upwebnews.com

एटा में पारिवारिक तनाव से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से तमंचा बरामद

March 5, 2026

एटा में पारिवारिक तनाव से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से तमंचा बरामद

एटा 05 मार्च उप्रससे। जनपद में थाना जलेसर क्षेत्र के ग्राम पुनहैरा में होली के दिन बुधवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि दुष्यंत (32) पुत्र बलबीर सिंह पिछले कई महीनों से पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था। उसकी पत्नी करीब दस महीने से मायके में रह रही थी और वापस नहीं लौटी थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। बुधवार को उसने शराब का सेवन किया था। देर रात घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिसकी तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही थाना जलेसर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जहां से एक तमंचा भी बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी। अवैध हथियार के संबंध में भी जांच जारी है।
[05/03, 12:17 pm] Antu Mishra Etah: एटा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

एटा 05 मार्च उप्रससे। जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राजा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इख़्हू थाना फरिहा निवासी बबलू पुत्र बखेड़ी सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल अवागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबलू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। परिजनों द्वारा शव को वापस एटा लाए जाने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के बहनोई शिवेंद्र ने बताया कि बबलू करारा से ईखू जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश कुमार दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रेफर होने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सरोजनीनगर मैं किशोर की गोली लगने से मृत्यु, पिता ने लगाया हत्या आरोप

लखनऊ, 05 मार्च 26 , सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई। पिता ने थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेहरा सरोजनीनगर निवासी जमीर खान ने आरोप लगाया है कि 2 मार्च को संजीव त्रिपाठी का बेटा कार्तिकेय नवनीत और ड्राइवर अभिषेक उनके बेटे उरूज़ को पार्टी के बहने घर से कार से ले गए थे। वहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर की है।

नीतीश कुमार ने राज्य सभा के लिए नामांकन किया

Posted on 05.03.2026 Thursday, Time 04.11 PM

पटना, 05 मार्च 26, मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य सभा के जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन का आज आखिरी दिन था।

Patna, Mar 05: Chief Minister Nitish Kumar today filed his nomination papers as the Janata Dal-United candidate for the Rajya Sabha. Several senior leaders, including Home Minister Amit Shah, Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary, were present at the nomination. Today was the last day for nominations.

मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने ईरान पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त युद्ध कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है।

बोर्ड ने ईरान पर हमले की निंदा की है। साथ ही प्संयुक्त राष्ट्र संघ से तत्काल युद्धविराम सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। बोर्ड ने आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए राजनयिक हस्तक्षेप किया जाए।

चिकित्सक आनंद प्रकाश मिश्रा का कला संस्कृति से अद्भुत प्रेम

संजीव कुमार गुप्ता

शाहजहांपुर 05 मार्च।  पेसे से चिकित्सक डॉक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा लगभग 40 42 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं परंतु उनके एक अजीबोगरीब शौक ने इन्हें आजकल काफी चर्चित बना दिया है वह इनका शौक है नाटक लेखन, निर्देशन, व नाटकों में मुख्य किरदार निभाने का शौक, यह अपनी एक संस्था भी चलाते हैं जिसका प्रमुख कार्य नाटक मंचन और समाज सेवा है इनकी पत्नी नलिनी मिश्रा इनका पूरा सहयोग इस मामले में करती हैं, नलिनी मिश्रा स्वयं कई नाटक लिख चुकी है, मजे की बात यह है कि उनके सभी नाटक प्रेरणा देने वाले व समाज सुधार से संबंधित होते हैं, जैसे नशा मुक्ति,दहेज उन्मूलन,गंगा और पर्यावरण प्रदूषण जल स्वच्छता,जल संचयन एवं पर्यावरण बचाने आदि के मुद्दे प्रमुख केंद्र बिंदु में होते हैं समाज सुधार के उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार इनको जल पुरुष के रूप में सम्मानित करने का विचार कर रही है संभवतः इन्हें यह पुरस्कार इसी मार्च महीने में मिल सकता है सूत्रों का कहना है की इनके जल संचयन और जल प्रदूषण पर लिखे गए नाटक व उसके मंचन पर यह पुरस्कार मिल सकता है
उल्लेखनीय की कई वर्ष पूर्व इन्हें नशा मुक्ति के एक नाटक मंचन पर यू. पी.महोत्सव में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

« Newer PostsOlder Posts »