Web News

www.upwebnews.com

मेरठ में महराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण 29 को

March 6, 2026

मेरठ में महराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण 29 को

Posted on 06.03.2026 Time 08.38, Bijnore, Dr Pukhraj Malik

बिजनौर 06 मार्च 26, आगामी 29 मार्च दिन- रविवार को प्रातः 10:00 से मेरठ के सकोती टांडा स्थित किसान हितकारी इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निर्मित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव डॉ विकुल मलिक ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दान्तल जी के हवाले से बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी एवं पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महाराजा विश्वेंद्र सिंह जी रहेंगे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जी, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान जी, हरियाणा सरकार के मंत्री श्री महिपाल टांडा जी, पूर्व सांसद कैराना चौधरी हरपाल सिंह पवार जी, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश श्री मोहित बेनीवाल जी एवं अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष श्री राम अवतार पलसानिया जी होंगे। श्री विकुल मलिक ने जनपद बिजनौर के जाट समुदाय के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Bijnor 06 March 26, forthcoming 29 March On Sunday morning 10:00, a program has been organized to unveil the statue of Maharaja Surajmal Ji, the largest Maharaja of Uttar Pradesh, built by the International Jat Parliament, at Kisan Hitkari Inter College, Sakoti Tanda, Meerut. Giving this information, Dr. Vikul Malik, State Secretary, International Jat Parliament, while quoting the Hon’ble National President of International Jat Parliament, Manu Chaudhary Dantal ji, said that the Chief Guest of the event will be the Hon’ble Chief Minister of Punjab Government, Shri Bhagwant Mann ji and former Minister of Rajasthan Government, Maharaja Vishvendra Singh ji. And as a special guest, Hon’ble Union Minister Jayant Chaudhary ji, Nagaur MP Hanuman Beniwal ji, former Union Minister Chaudhary Birender Singh ji, former Union Minister Dr. Sanjeev Balyan ji, Minister of Haryana Government Shri Mahipal ji

सांसद  होली (Holi)मिलन समारोह में हुईं शामिल, सभी को दीं शुभकामनाएं

कांठ रोड पर आशियाना कालोनी में हुआ होली मिलन समारोह, बार एसो.अध्यक्ष व लोगों से भी मिलीं, दी शुभकामनाएं

Post on 6.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
होली पर्व पर सांसद रुचि वीरा ने मुरादाबाद में विभिन्न संगठनों और लोगों से मिलीं और होली की शुभकामनाएं दी। सांसद ने आशियाना कालोनी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कालोनीवासियों से मिलीं और होली की शुभकामनाएं दी।
त्योहार के अवसर पर गुरुवार को सपा सांसद रुचि वीरा ने क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची और लोगों से मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों से उनकी कुशलता जानी। इस दौरान सांसद ने
आशियाना आवासीय कालोनी
बाँर एसोसिएशन के अध्यक्ष के आवास भी सांसद‌ ने पहुंची। सांसद ने इस दौरान आशियाना कालोनी में रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसाइटी के पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली। असम में, वायु सेना का एक सुखोई-30 एम.के.आई लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जो जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

विमान ने इसी अड्डे से उड़ान भरी थी और यह 47 स्क्वाड्रन से संबंधित था। इस विमान का रडार से संपर्क कल शाम 7 बजकर 42 मिनट पर टूट गया था।

बोकाजन उपमंडल के चोकीहोला गांव के स्थानीय लोग सबसे पहले दुर्घटनास्थल तक पंहुचे और वहां मलबे से दो पायलट के शव बरामद किए।

सातवें दिन भी ईरान-यूएस, इसराइल युद्ध जारी, अमेरिका ने कहा IRGC हथियार डाले

वाशिंगटन, 07 मार्च 26, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का आज 7वां दिन है। ईरान तथा अमरीकी और इस्राएली सेना की ओर से ताजा हमलों की खबर है। इस्राएली रक्षाबलों ने बताया कि ईरान की ओर से कई मिसाइले दागी गयीं।

बहरीन ने भी कहा है कि ईरान ने राजधानी मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया।

इस हमले में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि चार लोगों को ईरान से सहानुभूति व्‍यक्‍त करने और उसके समर्थन में वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्‍त अरब अमीरात ने भी कहा है कि ईरान ने उसके क्षेत्र में कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए। संयुक्‍त अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने कल दागे गए सात मिसाइलों में से छह को और 131 ड्रोन में से 125 को हवा में ही नष्‍ट कर दिया।

इस्राएल ने बेरूत में हिजबुल्‍ला के कंमाडर जैद अली जुमा को मार दिया है। जुमा दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला का शस्त्रागार प्रमुख था। इससे पहले इस्राइली नौसेना ने हमास के कमांडर वसीम अताअल्ला अली को भी मार दिया था।

इस बीच, अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने ईरान के इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड से हथियार डालने को कहा है। श्री ट्रंप ने कहा कि ईरानी सेना के लिए यह समय अपने लोगों की मदद करने का है।

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी ईरान को चेतावनी देते हुए हमले रोकने को कहा है। इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्री अरागशी ने कहा है कि ईरान ने अमरीकी प्रशासन से दो बार बात करने की कोशिश की लेकिन अमरीका ने इस बीच ही ईरान पर हमला कर दिया।

उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि ईरान इस युद्ध के तैयार था उसकी सशक्‍त सेना सुनिश्‍चित कर रही है कि शत्रु को माकूल सबक मिले।

अब विकासशील देश तय करेंगे विश्व अर्थव्यवस्था का भविष्य

Posted on 07.03.2026, Time 09.20 AM, New Delhi

नई दिल्ली, 07 मार्च 26, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया। मुख्य भाषण देते हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति आलेक्‍सांदर स्‍तूब ने कहा कि विकासशील और अल्‍पविकसित देश यह तय करेगें कि भविष्य में विश्व व्यवस्था कैसी होगी और इसमें भारत की अहम भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि वैश्विक शक्ति संतुलन बदल गया है। विकासशील और अल्‍पविकसित देशों के पास अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही मजबूत पक्ष हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिमी प्रभुत्व वाले विश्व का युग समाप्त हो गया है, लेकिन पश्चिम में इसे पूरी तरह समझने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि आज विश्व राजनीति में कई बड़ी चुनौतियाँ हैं।

उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करना छोड़ देते हैं, तो वर्तमान विश्व व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम को यह पता लगाने का प्रयास करना चाहिए कि एक अपूर्ण विश्व में शक्ति को नियंत्रित करने का सर्वोत्तम तरीका क्या है।

उन्होंने कहा कि भारत किसी भ्रम में नहीं रहा है और उसने अपनी विदेश नीति को एक व्यावहारिक विश्व दृष्टिकोण पर आधारित किया है। उन्होंने कहा कि भारत स्वयं को अलग-थलग नहीं करता और उसकी शक्ति सक्रिय भागीदारी पर आधारित है।

नई विश्व व्यवस्था को आकार देने के विषय पर डॉ. स्‍तूब ने कहा कि फिनलैंड की नीति मूल्यों पर आधारित यथार्थवाद पर टिकी है। उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्षों से मूल्यों पर आधारित यथार्थवाद का पालन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक रचनात्मक सदस्य के रूप में भारत के कार्य करने के तरीके से यह स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार को एक भू-राजनीतिक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और इस युग में भारत के नेतृत्व की आवश्यकता है। राष्ट्रपति स्तूब ने कहा कि नई तकनीक से विकसित और विकासशील देशों के बीच की खाई नहीं बढ़नी चाहिए।

इस अवसर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीयों को वैश्विक जागरूकता को और अधिक विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में होने वाली चर्चाएं नई क्षमताओं, प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और नई सोच पर केंद्रित होंगी।

Prime Minister Narendra Modi launched the 11th edition of the Raisina Dialogue in New Delhi today. Delivering the keynote address, President of Finland Alexander Stubb said that the developing and least developed countries will decide what the world order will be like in the future and India will have an important role in it. He said the global balance of power has shifted. Developing and least developed countries have both economic and population strengths. The President said that the era of the Western-dominated world is over, but it will take some time before it is fully understood in the West. He acknowledged that there are many major challenges in world politics today. He said that if nations stop following international rules, the current world order will collapse. He said that the West should strive to find out what an imperfect future holds

« Newer PostsOlder Posts »