Web News

www.upwebnews.com

किशोरियों को ‘चेंजमेकर’ बनाने की दिशा में इनिशिएटिव फाउंडेशन का बड़ा कदम!

March 19, 2026

किशोरियों को ‘चेंजमेकर’ बनाने की दिशा में इनिशिएटिव फाउंडेशन का बड़ा कदम!

लखनऊ, 19 मार्च 2026, इनिशिएटिव फाउंडेशन द्वारा गर्ल्स कम्युनिटी लीडर्स के लिए मानवाधिकार एवं विकास में जेंडर की भूमिका विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण (18-19 मार्च 2026) कार्यक्रम का आयोजन बुद्धेश्वर, लखनऊ में किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 30 किशोरियों ने सहभागिता की।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को जागरूक, जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना था, ताकि वे अपने परिवार और समुदाय में सामाजिक न्याय, लैंगिक समानता तथा अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
प्रशिक्षण के दौरान मानवाधिकार विषय पर सत्र का संचालन प्रशिक्षक प्रवेश वर्मा द्वारा किया गया, जबकि जेंडर इन डेवलपमेंट विषय पर सत्र का संचालन प्रशिक्षिका वर्षा जी द्वारा किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को मानवाधिकार की मूल अवधारणाओं, लैंगिक समानता, सामाजिक संरचनाओं में महिलाओं की भूमिका तथा विकास प्रक्रिया में जेंडर के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
सत्रों में सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चा एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किशोरियों को सीखने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि किशोरियाँ केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की सक्रिय नेतृत्वकर्ता बन सकती हैं।
इनिशिएटिव फाउंडेशन के निदेशक ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि किशोरियों को ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना है, जो अपने समुदाय में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला सकें।
यह पहल किशोरियों को ‘बेनिफिशियरी’ से ‘चेंजमेकर’ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर,कम्युनिटी मोबिलाइज़र, टीम सदस्यों एवं वॉलंटियर्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।
यह कार्यक्रम किशोरियों में सशक्त नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और लैंगिक समानता की समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सिलिंडर नहीं मिला तो  दो बच्चों और पति को छोड़ मायके चली गयी पत्नी

मैनपुरी। गैस सिलिंडर की लगातार समस्या अब घरों में विवाद का कारण बन रही है। ऐसे ही एक मामले में सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज होकर एक महिला बच्चों और पति को छोड़कर मायके चली गई। यह घटना मैनपुरी जिले के बेवर कस्बा के जीटी सड़क निवासी शिव शंकर अग्रवाल के परिवार में हुई है।
     शिव शंकर अग्रवाल एक स्थानीय गैस एजेंसी के कनेक्शन धारक हैं। उन्होंने बताया कि उनका गैस सिलिंडर 12 मार्च को समाप्त हो गया था। वे अगले दिन यानी 13 मार्च को एजेंसी पर सिलिंडर लेने गए। जब उन्होंने गैस बुकिंग की, तो मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में लिखा था कि उनकी पर्ची 2 मार्च को निकल चुकी है। शिव शंकर ने एजेंसी संचालक से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 2 मार्च को न तो बुकिंग की थी और न ही सिलिंडर लिया था। फिर भी सिलिंडर कैसे और किसे दे दिया गया, यह सवाल उन्होंने उठाया।
पत्नी की नाराजगी और मायके जाना
    शिव शंकर ने यह पूरी बात अपनी पत्नी रचना अग्रवाल को बताई। रचना ने साफ कहा कि वह कुछ नहीं जानती और किसी भी तरह सिलिंडर लेकर आए। घर में खाना बनाने की समस्या के चलते पत्नी ने दो तीन दिन चूल्हे पर खाना बनाया। इसके बाद उनकी नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया। रचना अपने दो जुड़वां बच्चों और पति को छोड़कर अपने मायके सौरिख चली गईं।
गैस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप
       शिव शंकर अग्रवाल ने गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना बुकिंग के सिलिंडर कैसे जारी किया गया। यह एजेंसी की आंतरिक गड़बड़ी या किसी और को गलत तरीके से सिलिंडर देने का मामला हो सकता है। इस प्रकार की अनियमितता से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी भी इस समस्या को बढ़ा रही है।

March 18, 2026

दिल्ली में बहुमंजिला इमारत में आग, 9 की मृत्यु

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि आज सुबह 7 बजे सूचना मिलने के बाद 31 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चलाये गए बचाव अभियान की कारण आग पर काबू पा लिया गया। विभाग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने कहा कि घटनास्थल से 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें 9 लोगों को मृत बताया गया।

राष्ट्रपति 19 को अयोधा और मथुरा जाएंगी

नई दिल्ली 18 मार्च 2026, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे अयोध और मथुरा जाएंगी। राष्ट्रपति कल अयोध्या पहुंचेंगी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके बाद वे मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। वे इस्कॉन मंदिर भी जाएंगी।

उनके अयोध्या और मथुरा दौरे के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बार एसोसिएशन में मनाया गया रोजा इफ्तार

Post on 18.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
बुधवार को दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान बार के सदस्यों ने रोजा इफ्तार कराया और गले मिलकर मुबारकबाद दी।
कचहरी परिसर में एसपी गुप्ता सभा भवन में रोजा इफ्तार पार्टी
का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद व शहर इमाम मुफ्ती फहद, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व सांसद एसटी हसन समेत लोग रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन में बार सदस्यों ने साथियों को इफ्तार कराया। साथ एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता व महासचिव कपिल गुप्ता के अलावा बार कोषाध्यक्ष अजय बंसल, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन के अतिरिक्त पूर्व बार महासचिव राकेश वशिष्ठ व अभिषेक भटनागर, जितेंद्र खंडेलवाल,पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, त्रिलोक चन्द्र दिवाकर,आशु त्यागी, राजीव चौधरी, अमान खां,नवाज़ इंतेज़ार,आसिफ अतीक,वसीम, फरहद अली, सालिम, अनीस आदि रहे।

« Newer PostsOlder Posts »