Web News

www.upwebnews.com

अर्धकुंभ में अब ड्रोन करेगा यात्रियों की सुरक्षा,आरपीएफ ने संभाली कमान

April 7, 2026

अर्धकुंभ में अब ड्रोन करेगा यात्रियों की सुरक्षा,आरपीएफ ने संभाली कमान

-रेलवे सुरक्षा बल हुआ आधुनिक तकनीक से लैस
-5 हजार किमी की रेंज, 400 मीटर ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम

मुरादाबाद।(उप्र समाचार)।
हरिद्वार में शुरू होने वाले अर्धकुंभ व अन्य पर्वों पर अब ड्रोन से सुरक्षा हो सकेगी। रेलवे में यात्री सुरक्षा में अब ड्रोन की तकनीक भी जुड़ गई।
मुरादाबाद में आरपीएफ की रिजर्व लाइन में नई तकनीक ड्रोन की क्षमताओं का सफल परीक्षण किया गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव की मौजूदगी में आधुनिक तकनीक ड्रोन Q4i का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रेलवे में सुरक्षा को सुदृढ़ व यात्री सुरक्षा के लिए ड्रोन का अब आसानी से प्रयोग होगा।
डीआरएम ने कहा कि ड्रोन के जरिए रेल लाइन की सुरक्षा, ट्रेन संचालन के अलावा मंडल में लगने वाले मेले व पर्वों में जुटने वाली भीड़ की निगरानी हो सकेगी। खासकर जनवरी 2027 में शुरू होने वाले अर्धकुंभ मेले में नई आधुनिक तकनीक का फायदा मिलेगा।
बताया गया कि ड्रोन की मदद से बड़े क्षेत्र में एक नजर में निगाह रखा जा सकेगा। इस दौरान आरपीएफ अधिकारी व स्टाफ आदि रहा।

ड्रोन की मुख्य विशेषता::
ड्रोन की रेंज -5 हजार किमी
अधिकतम ऊंचाई – 400 मीटर
उड़ान की अवधि- 40 मिनट
कैमरा रिजोल्यूशन- 1280×720 पिक्सल
आँप्टिकल जूम-10×90 डिग्री टिल्ट क्षमता।

April 6, 2026

डीआरएम दफ्तर में उरमू का काला फीता बांधकर प्रदर्शन

पुरानी पेंशन प्रणाली::

Post on 6.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
रेलवे में पुरानी पेंशन प्रणाली की मांग जोर पकड़ने लगीं‌ है। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने सोमवार को काली पट्टी बांधी और एनपीएस व यूपीएस (नई पेंशन-एकीकृत पेंशन प्रणाली) का विरोध जताया और प्रदर्शन किया। यूनियन का विरोध प्रदर्शन 10 अप्रैल तक चलेगा।
उरमू के केंद्रीय नेताओं के आह्वान पर स्थानीय मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में छह अप्रैल से विरोध प्रदर्शन किया गया। रोष सप्ताह में उरमू ने सोमवार को डीआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
रेल यूनियन की पहल सोमवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में उरमू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय माथुर के अध्यक्षता में सहायक मंडल मंत्री संजय अरोरा,शेखर अकुर, पीपी सिंह की अगुवाई में कार्य स्थल पर तमाम कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।यूनियन ने मंडल की 17 शाखाओं में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
मंडल मंत्री के अनुसार ओपीएस की मांग की गई है। यूनियन ने एनपीएस व यूपीएस का विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में उरमू URMU के विशाल सक्सेना, विवेक कुमार, अतुल कुमार, मो- सिराज, अमन ढंग, सिद्वार्थ, जयकुमार, मुकर्रम, अरविन्द, कपिल कुमार, राजेश शर्मा, रज्जन लास, दीपक, पवन, संजू, नितेश, विक्रम, नवीन, संतोष, सतीश आदि रहे।

किन्नर से शादी होने पर दूल्हे ने पुलिस से लगाई गुहार

सुहागरात में दुल्हन की खुली पोल, मंगलामुखी निकली
दूल्हा; बोला- मेरे साथ बड़ा धोखा हुआ
मैनपुरी
किशनी थाना क्षेत्र में एक ऐसे हैरान करने वाले मामले ने लोगों को चौंका दिया है, जहां एक युवक को शादी की पहली रात को पता चला कि वह जिस महिला को अपनी दुल्हन बनाकर घर लाया है, वह मंगलामुखी (किन्नर) है। इस खुलासे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परेशान युवक ने थाने में तहरीर देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
 जानकारी के अनुसार, किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 25 मार्च को थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी समारोह हंसी-खुशी के माहौल में पूरा हुआ। अगले दिन जब युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लाया, तो घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियां छाई हुई थीं। परिवार के सदस्य नवविवाहिता का स्वागत कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 25 मार्च को थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी समारोह हंसी-खुशी के माहौल में पूरा हुआ। अगले दिन जब युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लाया, तो घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियां छाई हुई थीं सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शादी के दो दिन बाद, यानी 28 मार्च को युवक को एक ऐसे सच का पता चला जिसने उसे हिलाकर रख दिया। उसे पता चला कि जिसे वह अपनी पत्नी के रूप में घर लाया है, वह वास्तव में एक मंगलामुखी है। यह जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों के होश उड़ गए। परेशान युवक ने तत्काल अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिवार ने मिलकर इस मामले पर विचार किया और युवक ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुरालवालों ने उससे यह महत्वपूर्ण बात जानबूझकर छुपाई और धोखाधड़ी करके उसकी मंगलामुखी से शादी करा दी। युवक का कहना है कि शादी के समय या उससे पहले इस बारे में कोई भी जानकारी नही थी युवक ने यह भी बताया कि पत्नी का जब सच सामने आया, तो वो अपने मायके लौट गई। वो अपने साथ शादी में मिले सारे जेवर और नकदी भी ले गई है। इस पूरी घटना से आहत युवक ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है

भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर 47 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

हरिद्वार, इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय जनता पार्टी के 47 की स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और इससे पूर्व भाजपा को जनसंघ के नाम से जाना जाता था। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और भारत के अनेकों राज्यों में भाजपा और उसकी समर्थित पार्टियों की सरकार है। और केंद्र में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पार्टी को यहां तक पहुंचने के लिए लाखों कार्यकर्ताओं ने वर्षों से निस्वार्थ सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया और करोड़ों लोगों के पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ है। भाजपा एक राष्ट्रवादी ,राजनीतिक दल है। जो भारत को एक मजबूत, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसका मुख्य कारण हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा अंतोदय के पावन धय को आत्मसात करते हुए मां भारती की सेवा में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मां भारती को विश्व पटल में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने के लिए अनवरत बिना रुके बिना थके काम कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर देश, समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर , निपेंद्र सिंह,रिशु चौहान, रितु ठाकुर , अरविन्द कुशवाहा,नकली राम सैनी ,धर्मेंद्र चौहान,लोकेश पाल , एजाज हसन, संजीव कुमार, मनोज शर्मा उमेश पाठक विशाल गर्ग आशी शर्मा विमला ढौंडियाल, डा प्रदीप चौधरी, राजेश रस्तोगी,संदीप मेहता,राजीव भट्ट,भूप सिंह, रेनू शर्मा, संगीता, प्रताप प्रधान रीता सैनी विपिन शर्मा राजवीर कलानिया रंजीता चौहान अंशु कुमार सतीश कुमार आशीष जैन आशीष चौधरी मोहसिन मंसूरी अभिनंदन गुप्ता सत्यनारायण शर्मा शर्मिला बगवाड़ी शालिनी यादव संदीप प्रधान अब्दुल सामी मनोज चौहान पंकज बागड़ी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एटा में मंदिर से मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति व पीतल का विशाल घंटा गायब, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

एटा 06 अप्रैल उप्रससे। जनपद में सकरौली थाना क्षेत्र के नगला झडू (बलिदादपुर) गांव में एक प्राचीन मंदिर से मां दुर्गा की अष्टधातु की मूर्ति और मंदिर के घंटे चोरी हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोमवार को ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के गर्भगृह से मां दुर्गा की प्रतिमा और पीतल के घंटे गायब थे। इस खबर के फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने इस चोरी पर आक्रोश जताते हुए इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब धार्मिक स्थल ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
घटना की सूचना मिलते ही सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चोरी की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा और चोरी हुई मूर्ति बरामद कर ली जाएगी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

« Newer PostsOlder Posts »