Web News

www.upwebnews.com

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड में सीबीआई जांच की संस्तुति

January 9, 2026

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड में सीबीआई जांच की संस्तुति

 

देहरादून, 09 जनवरी 2026, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड में सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। उन्होंने आज अपनी संस्तुति रिपोर्ट केन्द्र सरकार को भेज दी है। अब केन्द्र सरकार इस पर निर्णय लेकर सीबीआई को भेजेगी।

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड पर पिछले करीब 20 दिन से घमासान मचा हुआ है। पूरे उत्तराखंड में इस मामले की नए सिरे से गूंज हो रही है। लोगों की जनभावनाओं और अंकिता भंडारी के माता पिता की इच्छा पर प्रदेश सरकार ने फैसला ले लिया है। हालांकि अभी दो दिन पहले ही जब अंकिता के माता पिता से मुख्यमंत्री धामी मिले थे तो उन्होंने आश्वासन दे दिया था कि वे जो चाहें वही फैसला होगा। तभी से लगने लगा था कि मुख्यमंत्री मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की मन बना चुके हैं।

मामला पिछली 24 जनवरी से चर्चा से एक बार फिर चर्चा में आया था। जब हरिद्वार के ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की स्वयं को पत्नी बताने वाली उर्मिला सनावर ने आडियो जारी कर कहा था कि अंकिता की हत्या में दो वीआईपी भी इंवाल्व हैं। इसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। बाद में उर्मिला सनावर ने दो वरिष्ठ नेताओं के नाम भी जारी किये।

उधर पर्वतीय क्षेत्र की जनता की भावना को देखते हुए कांग्रेस ने इस मामले में राजनीति शुरु कर दी। उसे लगा कि यह प्रदेश सरकार और भाजपा को घेरने का बड़ा मुद्दा है। इसीलिए कांग्रेस ने आंदोलन शुरु कर दिया। पहले देहरादून में मार्च निकाला और फिर बंद का आह्वान कर दिया। हालांकि सरकार ने आनन फानन में एक एसआईटी की गठन कर दिया था। किन्तु इससे मामला शांत नहीं हो रहा था और सीबीआई जांच का दवाब बढ़ता चला जा रहा था।

ज्ञातव्य है अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनन्तरा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितम्बर 2022 को उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक हफ्ते बाद एक नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजोर्ट के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

फ्रीलांस इंफ्लुएंसर्स और यू ट्यूबर्स को दूरदर्शन पर मिलेगा मौका, आमदनी में होगी 90 प्रतिशत तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली, 09 जनवरी 2026, फ्रीलांस इंफ्लुएंसर्स, यू ट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रसार भारती बड़ा मौका लेकर आ रही है। प्रसार भारती के प्लेटफार्म और दूरदर्शन पर इंफ्लुएंसर्स कार्नर शुरु होगा। इसमें देशभर के अच्छ कंटेट एकत्रित करने और स्टोरी बनाने वाले स्वतंत्र इंफ्लुएंसर्स को दूरदर्शन 30 मिनट का प्राइम टाइम प्रदान करेगा। इस टाइम में कंटेट जारी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रसार भारती ने वर्ष 2026 के लिए यह क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस साल प्रसार भारती के अधीन कार्य कर रहे दूरदर्शन और आकाशवाणी पर इन स्वतंत्र इंफ्लूएंसर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ये इँफ्लुएंसर्स अभी तक अपने स्तर से कंटेट एकत्रित करके उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ही प्रसारित कर रहे थे। इतना ही नहीं प्रसार भारती इंफ्लुएंसर्स कार्नर के 30 मिनट के प्राइम टाइम में मिलने वाले विज्ञापन राजस्व में से 90 प्रतिशत फ्रीलांसर्स को ही दे देगी। शेष 10 प्रतिशत धनराशि दूरदर्शन के पास रहेगी।

कंटेंट का चयन एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रसार भारती की विशेषज्ञ टीम करेगी। यह टीम कंटेंट को स्वीकृत करेगी। इसके बाद ही प्रसार भारती के प्लेटफार्म जैसे दूरदर्शन, आकाशवाणी, वेब पोर्टल पर सामग्री जारी होगी। इस फैसले से जहां कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को प्रतिभा दिखाने के साथ साथ आर्थिक स्रोत भी उपलब्ध होगा, वहीं दूरदर्शन की लोकप्रियता और बढ़ेगी।

Meerut: युवती का अपहरण, मां की हत्या

मेरठ, 08 जनवरी 2026, जिले के गांव में दुस्साहसि युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मां को हमलाकर घायल कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर मां की मृत्यु हो गई। मृतका अनुसूचित जाति का है। पुलिस ने नामजद एफ आई आर दर्ज कर ली है। गांव में जातीय तनाव की आशंका में पुलिस तैनात कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड में गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे अनुसूचित जाति की महिला सुनीता (40) अपने बेटी (20) के साथ खेत में काम करने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने बेटी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर मां के साथ मारपीट की। उसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला को मोदीपुरम् अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देरशाम उसकी मृत्यु हो गई। मृतका के बेटे ने गांव के ही युवकों के खिलाफ हत्या, अपहरण, एससी एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसमें दो युवकों को नामजद किया गया है।

Badaun: मायावती पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी तलब

बदायूं, 08 जनवरी 2026, जिले की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और लोक सभा में नेता विरोधी राहुल गांधी और पूर्व सांसद उदित राज को नोटिस जारी कर 29 जनवरी को तलब किया है। उनपर बसपा नेता मायावती के किलाफ टिप्पणी करने का आरोप है।

अपर जिला जज पूनम सिंघल ने नोटिस जारी कर कहा है कि दोनो नेता स्वम अथवा अपने वकील के माध्यम से उनकी कोर्ट में उपस्थित हों। बसपा नेता और वकील जय सिंह सागर ने फौजदारी की याचिका दायर की है। आरोप है कि नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

Notice to Rahul Gandhi by Badaun Court, About difamatory comment on Mayawati
(more…)

मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में छात्र को जिंदा जलाकर मरने की कोशिश

मुरादाबाद, 08 जनवरी 2026, हिंदू डिग्री कॉलेज में बीकॉम के छात्र को इसी कॉलेज के दूसरे छात्र ने जलाकर जान से मरने की कोशिश की। झुलसे छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी छात्र के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कार्य गई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार बी कॉम का छात्र सिविल लाइन के हरथला निवासी फरहाद अली (21) दोपहर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देकर कॉलेज बाहर आ रहा था। इसी दौरान कालेज की गैलरी में बी ए का छात्र आरुष उर्फ अनुराग आ गया। उसने फरहाद के ऊपर तेल की बोतल उड़ेल दी और लाइटर से आग लगा दी। फरहाद के शरीर से लपटें उठने लगीं तो वह इधर उधर भागा। आसपास के मौजूद दूसरे छात्रों ने पानी डालकर आग बुझाई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र 10 प्रतिशत झुलस गया है।

आरोपी छात्र आरुष के खिलाफ फरहान के पिता ने एफ आई आर दर्ज कराई है। घटना को आरोपी छात्र ने क्यों अंजाम दिया, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindu College Moradabad student Farhan burnt by another collegemat Arush. FIR lodged in kotwali

« Newer PostsOlder Posts »