Web News

www.upwebnews.com

हिन्दू छात्रा को बुर्का पहनाने में पांच छात्राओं पर रिपोर्ट मतांतरण के दबाव का आरोप

January 24, 2026

हिन्दू छात्रा को बुर्का पहनाने में पांच छात्राओं पर रिपोर्ट मतांतरण के दबाव का आरोप

मुरादाबाद , 24 जनवरी। जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा को साथी छात्राओं ने बुर्का पहनाने का वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई। 25 दिसंबर की घटना का वीडियो होने के मामले ने अब तूल पकड़ा। पुलिस ने मामला की गंभीरता को देखते हुए छात्रा के भाई की तहरीर पर साथी छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी छात्राएं नाबालिग है।
छात्रा के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को बरगला कर बुर्का पहनाया गया। उसका धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई। छात्राओं ने उसे कुछ खिलाया जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। उसे नाँनवेज खिलाने का प्रयास किया गया।
मामले को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए भाई की तहरीर पर साथी पांच छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भाई ने मामले में गहरी साजिश मानते हुए मतांतरण का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी छात्राओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम धारा 3,(5) 1 में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच शुरू हो गई है।

किसान समेत दो ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

मुरादाबाद। पूर्व मध्य रेलवे में धनबाद मंडल में चिचाकी स्टेशन पर उर्स पर्व को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों का अस्थाई ठहराव निर्धारित किया गया है।
धनबाद से फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस (13307-08) और कोलकत्ता से जम्मू सियालदह एक्सप्रेस (13151-52) का ठहराव 24 जनवरी से 7 फरवरी तक रहेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल में सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने यह जानकारी दी।

टीएमयू संग  रिश्तों को और प्रगाढ़ कर गए सुखविंदर सिंह

SINGAR SUKHVINDAR SINGH IN TMU MORADABAD

टीएमयू आगमन पर गायक सुखबिन्दर सिंह का स्वागत करते हुए कुलाधिपति सुरेश जैन

मुरादाबाद, 24 जनवरी 2026, जाने-माने पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी परिवार के संग अपने प्रगाढ़ रिश्तों को और मजबूत कर गए। उदीषा चौपाल साहित्योत्सव-2026 में शिरकत करने मुरादाबाद आए सुखविंदर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी आना नहीं भूले। चल छैया-छैया….. और जय हो… सरीखे मशहूर गानों के पार्श्व गाय सुखविंदर का कुलाधिपति जैन और जीवीसी मनीष जैन ने अपने आवास- संवृद्धि में मंगल आगमन पर बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, श्रीमती ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षित जैन, सुश्री नंदिनी जैन आदि की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

उल्लेखनीय है, सुखविंदर का यूनिवर्सिटी के संग बरसों से दिली लगाव है। कोविड काल के दौरान 2020 में एक अविस्मरणीय वीडियो जारी करके टीएमयू से अपने अंतरंग रिश्तों को सार्वजनिक कर चुके हैं। टीएमयू हॉस्पिटल को तीर्थ की संज्ञा देते हैं। कह चुके हैं, टीएमयू हॉस्पिटल जैन परिवार के लिए धन कमाने की अपेक्षा जनसेवा का जरिया है। उल्लेखनीय है, हॉस्पिटल के सेवा, संकल्प और समर्पण के बूते यूपी सरकार कोविड काल में प्राइवेट हॉस्पिटल्स में उम्दा इलाज के लिए ए श्रेणी का दर्जा दे चुकी है।

जीएसटी कार्यालय पर व्यापारियों का प्रदर्शन, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताया विरोध

हाथरस। आगरा रोड स्थित जीएसटी कार्यालय पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण जीएसटी कार्यालय में किसी भी अधिकारी की अनुपस्थिति बताया गया। व्यापारियों का कहना था कि जारी नोटिसों का जवाब देने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी, लेकिन अधिकारियों के न मिलने से जवाब दाखिल नहीं हो सका। नोटिस का जवाब न देने की स्थिति में 20 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान, मानसिक उत्पीड़न और समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है।
फेडरेशन ने जिलाधिकारी से मांग की कि सभी अधिकारियों की ड्यूटी एक साथ न लगाकर कुछ अधिकारियों को एसआईआर से मुक्त रखा जाए, ताकि व्यापारियों को समय पर सुनवाई मिल सके और अनावश्यक उत्पीड़न व जुर्माने से बचाया जा सके।
प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संरक्षक गिरीश चंद शर्मा एडवोकेट, जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व बॉबी गुरु, जिला मंत्री ओमप्रकाश वर्मा व देवकीनंदन वर्मा, मंत्री सुनील अग्रवाल, गोपाल शर्मा, युवा जिला महामंत्री आकाश वर्मा, मंत्री राहुल अग्रवाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

भारत के विकास का इंजन बनने जा रहा है उत्तर प्रदेशः अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया

Amit Shah in UP Diwas

यूपी दिवस समारोह में गृहमंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2026 by PIB Delhi, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘एक जनपद – एक व्यंजन’ (One District One Cuisine) योजना की शुरुआत और सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना का भी शुभारंभ किया। श्री त शाह ने CM YUVAसीएम युवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कार प्रदान किए और उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान Uttar Pradesg Gaurav Samman 2025-26 वितरित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

UP Gaurav Samman

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान करते हुए गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्री  शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है औऱ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब 15 अगस्त, 2047 को देश की आज़ादी की शताब्दी होगी तब उत्तर प्रदेश पूर्ण विकसित राज्य बनकर विकसित भारत का एक अहम राज्य बनेगा। श्री शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की धड़कन और आत्मा है और अब यह प्रदेश भारत के विकास का इंजन भी बनने जा रहा है।

AMIT SHAH IN UP DIWAS LUCKNOW

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में विचार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध ने इस भूमि को पावन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लखनऊ का प्रेरणा स्थल राष्ट्र की जागृति स्थल बनने वाला है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बना यह प्रेरणा स्थल, दशकों तक देश को दिशा देगा। श्री शाह ने कहा कि पहले इस 65 एकड़ के क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ था, लेकिन हमारी सरकार ने कूड़े को कंचन में बदलने की व्यवस्था की है। आज यह स्थान पूरे उत्तर प्रदेश को प्रेरणा देने वाला स्थल बन गया है।

CM YOGI ADITYANATH

उत्तर प्रदेश दिवस पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

(more…)

« Newer PostsOlder Posts »