Web News

www.upwebnews.com

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की कार्यशाला आयोजित

August 4, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की कार्यशाला आयोजित

10 से 14 अगस्त तक जिलेभर में निकलेंगी तिरंगा यात्राएं

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर होगा मौन जुलूस

लखीमपुर-खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य का जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं अभियान के जिला संयोजक आशू मिश्रा ने भी जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मंच पर वासुदेव मौर्य, अरविंद गुप्ता, आशू मिश्रा, अनुराग मिश्रा, मनोज वर्मा, रश्मि गुप्ता, अमित सिंह और उमेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि वासुदेव मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समाज को जोड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं ने सदैव सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है तथा समाज को संगठित करके ही भारत को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए तथा अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्राओं में भाग ले। उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और इसके साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक आशू मिश्रा ने बताया कि 10 से 13 अगस्त तक प्रत्येक मंडल स्तर पर अलग-अलग तिरंगा यात्राएं आयोजित होंगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा विलोबी मेमोरियल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं संपन्न होगी। उन्होंने सभी से 13 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने तथा 15 अगस्त को शाम पांच बजे तक सम्मानपूर्वक उतारने की अपील की। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस भी निकाला जाएगा।कार्यशाला में अनुश्री जायसवाल, दिव्या सिंह, किरण अग्रवाल, रामजी मौर्य, देवदत्त चड्ढा, संजय गुप्ता, शौर्य सक्सेना, शरद मिश्रा, सुदीप निगम, सुमित मोदी, आशीष गुप्ता, राजू अग्रवाल, निष्कर्ष मिश्रा, राहुल मिश्रा, अजय अवस्थी, अंबरीश सिंह, कीर्ति गुप्ता, अंजू साहनी, अंकित अवस्थी और जितेंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया।

सशस्त्र सीमा बल 70वीं वाहिनी बरसोला के द्वारा ग्राम पंचायत जसनगर में मानव चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

निघासन-खीरी।
70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर खीरी के डॉक्टर दिनेश कुमार द्वितीय कमान(चिकित्सक अधिकारी) की अध्यक्षता में बी समवाय”बरसोला कला के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम जसनगर में दिनांक 4/08/2026 को “मानव चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया।उपरोक्त आयोजन के दौरान “मानव चिकित्सा शिविर” में 116 लाभार्थियों का नि:शुल्क इलाज किया गया तथा इस दौरान सभी को समस्त दवा नि:शुल्क वितरित की गयी। इस आयोजन में आस-पास के 3 गांव(जसनगर, केवटली,पोहारी बाबा) के ग्रामीणों ने इलाज करवाकर नि:शुल्क दवा प्राप्त की।इस आयोजन के दौरान बी समवाय बरसोला के अधीनस्थ अधिकारीगण और जवान भी मौजूद रहें।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ अनुबंधित बस चालकों का चक्का जाम, यात्री बेहाल

लखीमपुर खीरी में चक्का जाम डग्गामार वाहनों के विरोध में थमे अनुबंधित बसों के पहिए, यात्री बेहाल

परिवहन विभाग से वार्ता विफल, लखीमपुर डिपो के बस चालकों की हड़ताल लखनऊ-सीतापुर रूट प्रभावित

अवैध टैक्सियों की भरमार और पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज बस संचालकों ने खड़ी कीं बसें

लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध डग्गामार बसों और टैक्सियों के संचालन से नाराज अनुबंधित बस चालकों ने मंगलवार को चक्का जाम कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद चालकों ने लखीमपुर डिपो से अनुबंधित बसों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया। इस हड़ताल के कारण सीतापुर, लखनऊ और अन्य रूटों पर जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजस्व का नुकसान और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

अनुबंधित बस यूनियन के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में अवैध बसों और डग्गामार टैक्सियों की भरमार हो चुकी है। इससे न केवल रोडवेज के राजस्व को भारी चपत लग रही है, बल्कि अनुबंधित बस संचालकों को भी सवारियां नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा, “सवारियां न मिलने से हमें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन और विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अवैध वाहनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इन परिस्थितियों में बसों का संचालन करना नामुमकिन हो गया है।यूनियन के संरक्षक प्रेम प्रकाश बाजपेई ने प्रशासन और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ डग्गामार वाहनों के कारण बस मालिकों की कमर टूट रही है, वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस लगातार फर्जी तरीके से अनुबंधित बसों का नाजायज चालान काट रही है। इस दोहरी मार से तंग आकर सभी मोटर वाहन चालकों ने अपनी बसें खड़ी करने का फैसला लिया है।दूसरी ओर, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यदि इसके बावजूद सड़कों पर अवैध वाहन दौड़ रहे हैं, तो उनके खिलाफ जल्द ही और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। खीरी पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरी प्रभारी अवनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना खीरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने अपनी टीम के साथ सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी करके अभियुक्त को धर दबोचा।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए थाना खीरी पुलिस टीम की सराहना की है और साफ किया है कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

एटा में ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में आ रहा करंट से 10 साल के बच्चे की मौत, भाई को ट्यूशन छोड़कर लौट रहा था घर

एटा 04 अगस्त उप्रससे। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में सुनहरी नगर में पार्क के पास मूविंग ट्रांसफार्मर की ट्रॉली में उतरे करंट की चपेट में आने से 10 साल के आर्य की मौत हो गई। आर्य राधा विहार का निवासी था।

यह घटना तब हुई जब आर्य अपने भाई को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह ट्रांसफार्मर की ट्रॉली की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह अस्थायी ट्रांसफार्मर करीब चार महीने से ट्रॉली पर रखा हुआ था। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। लोगों ने विद्युत विभाग की कथित लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

« Newer Posts — Older Posts »