Web News

www.upwebnews.com

Mathura भरतिया गांव में बना ‘लाड़ली वन’, विधायक ने किया वृक्षारोपण

July 12, 2026

Mathura भरतिया गांव में बना ‘लाड़ली वन’, विधायक ने किया वृक्षारोपण

Posted on 12.07.2026 Time 08.55 PM
बलदेव (मथुरा)। विकास खंड बलदेव के ग्राम भरतिया में शनिवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ब्रज क्षेत्र के “101 लाड़ली वन” अभियान के अंतर्गत लाड़ली वन की स्थापना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी दिलाया गया। अभियान का मुख्य विषय “एक पेड़ मां के नाम” रहा, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, उपजिलाधिकारी उषा सिंह, खंड विकास अधिकारी नेहा रावत, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मुकेश, सचिव कौशलेंद्र, प्रशासक हरवीर, सचिव विपिन सहित विकास खंड के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि लाड़ली वन के रूप में विकसित यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में सघन हरित वन का स्वरूप धारण करेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय क्षेत्र की हरित धरोहर के रूप में विकसित होगा।