मौत के बाद परिजनों ने सड़क को किया जाम, पुलिस की मशक्कत के घंटो बाद छूटा जाम।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 12/07/2026
बलिया, 12 जुलाई 2026 (UP Samachar Sewa) रेवती थाना क्षेत्र के घायघाट में जमीनी विवाद में मारपीट के बाद पुलिस हिरासत में ग्रामीण की मृत्यु हो गई। नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने काम जी गोड को मारपीट के बाद हिरासत में लिया था। उन्हें लेकर पुलिस थाने पर गई थी। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेवती पर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान कम जी गोंड की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा बर्बरता के साथ की गई पिटाई की वजह से मौत हुई है। शनिवार को देर रात पुलिस की निगरानी में शव को गांव पहुंचाया गया।जहां अक्रोशित परिजनों ने और ग्रामीणों ने आज बलैया रेवती मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जहां घंटो बाद जाम हटाया गया । वही परिजनों की तहरीर पर दो कांस्टेबल सहित छः लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधिक्षक संजय वर्मा और एसडीएम , सीओ सहित पांच थानों को फोर्स मौजूद रही।
