बलिया में मंत्री के काफिले का बदला रूट कई हिरासत में-
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी डेट- 11-07-2026
बलिया, गड़वार में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। राजभर गो बैक के नारे लगे। कला झंडा लेकर सड़को पर उतरे सपा समर्थकों को पुतला फूंकने से पुलिस नें रोका, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राजभर फेफना विधानसभा क्षेत्र के रतसड नगर पंचायत में विशाल जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने सपा सांसद सनातन पाण्डेय पर 20 से 25 सपा सांसदों को पार्टी से तोड़ने का लगाया था आरोप । इससे नाराज सपा के ब्राह्मण नेता भानु दुबे ने ओमप्रकाश राजभर को बलिया में घेराव करने की चेतावनी दी थी । पुलिस ने सपा नेता भानु दुबे सहित सभी समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
