Posted on 06.07.2026 Time 09.48 PM Monday, Sitapur
आलोक कुमार बाजपेयी, सीतापुर
शंकराचार्य अविविक्तेश्वारानन्द सरस्वती अपनी गोरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पर पहॅुचे मिश्रिख
सीतापुर, 06 जुलाई 2026, (उप्र समाचार सेवा)।शंकराचार्य अविविक्तेश्वारानन्द सरस्वती अपनी गोरक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा पर दोपहर महर्षि दधीच की तपस्थली मिश्रिख व सांयकाल महोली पहॅुचकर जनता को सम्बोधित किया तथा मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। मिश्रिख पहॅुचने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व कारागार मंत्री रामपाल राजवंशी समेत सपा कार्यकर्ताओं ने काफी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शंकराचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज सरकार गो रक्षा की बात कहकर जनता को गुमराह कर रही है लेकिन गाय को माता का नाम नहीं दे पा रही है। उन्होनें कहा कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधान सभा क्षेत्रों में लेकर जाने की योजना है। जिसमें से लगभग 300 सीटों की यात्रा पूरी करते हुए आज मिश्रिख पहॅुचे हैं, इसके पश्चात आज शाम को महोली भी जायेंगें। उन्होनें मीडिया को बताया कि हमें प्रत्येक विधान सभा के मतदाता पूर्ण सहयोग देने की बात बोली है। उन्होनें यह भी मीडिया को बताया कि आज भी हमारें बच्चों को Cow is animal. ही पढाया जाता है। क्या अंग्रेजो की भाषा को आज भी स्थान दिया जाना न्यायोचित है। उन्होनें अयोध्या में राम मंदिर चढावा चोरी के मामले कहा कि वहां हर प्रकार की चोरी हो रही है। यह चोरी नहीं बल्कि डकैती है। उन्होनें कहा कि मेरी मॉग है कि पारदर्शी जॉच कर दोषियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाये, लेकिन हमें ऐसी उम्मीद नहीं है चॅूकि जॉच करने वाले व अपराध करने वाले एक ही सत्ता के आधीन हैं। ऐसे में उचित व न्यायसंगत कार्यवाही होना सम्भव ही नहीं है और इस समय चढावे चोरी की क्या बात करें, पूर्व में दो बार तो भगवान राम जी मूर्ति की भी चोरी की जा चुकी है। ये भगवान की ही इच्छा थी कि चोरी का भंडाफोड हो गया।
………………………………………………………………………………………………………………..
