Ayodhya News, Shri Ram Mandir News, Posted on 06.07.2026 Time 07.53 PM, UP News, UP Samachar Sewa
अयोध्या 06 जुलाई 2026 ( UP Samachar Sewa). श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय का त्यागपत्र स्वीकृत होने के बाद कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। वे 22 जुलाई तक कार्यवाहक महासचिव का कार्य देखेंगे। श्रीराम मंदिर परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ने की।
आज की इस बैठक में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लगभग सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें वर्चुअल माध्यम से के प्रसारण जुड़े। इसके अलावा सदस्य निपेंद्र मिश्र, प्रशांत लोखड़े केंद्र के प्रतिनिधि व संजय प्रसाद प्रदेश के प्रतिनिधि इसके साथ ही अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, युगपुरुष परमानंद जी, गोविंद देव गिरी जी, कृष्ण मोहन और दिनेंद्र दास बैठक में उपस्थित रहे । बैठक का संचालन स्वामी गोविंद देवगिरी कोषाध्यक्ष ने किया। उन्होंने ही चंपत जी और डॉ अनिल मिश्रा के इस्तीफों का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत से सहमति प्रकट की।
यह बैठक ढाई घंटे तक चली बैठक के बाद ट्रस्ट की तरफ से कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना दुखदाई है और इस्तीफा स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा जिन्होंने गोली चलाई अब वह राम भक्त के हमदर्द कैसे हो सकते हैं। हिंदुओं को बांटना, राम भक्तों को भ्रमित करना, विभिन्न झूठ फरेब वाले बयान जारी करना, इन सब का हिंदुओं को बांटने का एक अत्यंत गंभीर षडयंत्र है । महंत गोविंद देवगिरी ने कहा शासन अपना काम कर रहा है। चोर पकड़े जाएंगे और उन्हें दंड मिलना भी सुनिश्चित है। अंत में उन्होंने कहा कि आम जनता , राम भक्तों से अपील है कि वह अफवाहों पर विश्वास ना करें। कार्यालय में जाकर पूछताछ कर सकते हैं विश्वास और धैर्य बनाएं। हम रामराज लाकर ही रहेंगे उन्होंने यह भी साफ किया कि 2800 दान में प्राप्त वस्तुएं रजिस्टर्ड की जा चुकी है और वह सब ट्रस्ट के पास मौजूद है। हम उसे प्रेस को भी दिखाना चाहते हैं कुछ लोग झूठा प्रचार करके राम भक्तों को भ्रमित कर रहे हैं
https://upwebnews.com/wp-admin/post.php?post=9767&action=edit
https://upwebnews.com/wp-admin/post.php?post=9767&action=edit
