Web News

www.upwebnews.com

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाद अब कांग्रेस पर कायामत

July 5, 2026

समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाद अब कांग्रेस पर कायामत


सीतापुर(उप्र समाचार सेवा)। समाजवादी पार्टी के कार्यालय को विगत माह ढहाने के बाद अब कांग्रेस कमेटी के मंत्री के नाम इंद्राज घंटाघर का ऊपरी भाग नगर पालिका परिषद सीतापुर द्वारा नोटिस जारी कर खाली करने का निर्देश दे दिया है। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी का कार्यालय नजूल की भूमि पर बनाया गया था। यह भूमि समाजवादी पाटी के भूतपूर्व विधायक व नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राधेश्‍याम जायसवाल द्वारा समाजवादी पार्टी की सरकार में आबन्‍टित किया गया था। भाजपा सरकार बनते ही इसे खाली कराने के प्रयास प्रारम्‍भ हो गये थे लेकिन नगर पालिका परिषद की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का ही चेयरमैन पदासीन होने के कारण कार्यालय बना रहा लेकिन जैसे ही नगर पालिका परिषद की कुर्सी पर भाजपा की नेहा अवस्‍थी पदासीन हुई कि सुलगती चिंगारी शोला बन गयी और जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 समाजवादी पार्टी के कार्यालय को जमींदोज करा दिया। इसी क्रम में आज कांग्रेस कमेटी के मंत्री के नाम नजूल भूखण्‍ड गाटा संख्‍या 750 पर कायम घंटाघर इमारत का ऊपरी भाग जो मांग पंजिका में मांग संख्‍या 1/6 पर घंटाघर का ऊपरी भाग जो करीब 50 वर्ष पूर्व नगर पालिका परिषद के दस्‍तावेजों में कांग्रेस सरकार में कांगेसी नगर पालिका परिषद के चेयरमैन द्वारा इंद्राज कराया गया था। जिसको खाली करने के सम्‍बन्‍ध में आज नाटिस का तामीला करा दिया गया है। नोटिस में कहा गया है आप अपने विधिक अधिकारों के साक्ष्‍य 15 दिवस में अधोहस्‍ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्‍ध करायें अन्‍यथा की अवस्‍था में कार्यवाही प्रारम्‍भ कर दी जायेगी।।