हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपकर बिहार के भोजपुर में हुई भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी (एडवोकेट) के निर्देशन में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और जिला महासचिव निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि घटना से समाज में आक्रोश है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।ज्ञापन में मांग की गई कि प्रकरण की तत्काल उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए, जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को निलंबित किया जाए तथा यदि मुठभेड़ फर्जी पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।मोर्चा ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर बिहार सरकार को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव निशांत उपाध्याय, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, अतुल शर्मा, दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित), मधुकर गौड़, गजेंद्र, महिला मोर्चा की सासनी नगर अध्यक्ष प्राची, ललित और दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
