पर्यावरण एवं जल संरक्षण का दिलाया संकल्प*
( संजीव गुप्त द्वारा )
शाहजहांपुर 6 जून । गोमती तट के कायाकल्प एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास खंड बंडा स्थित सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर एवं गोमती नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार एवं प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने गोमती नदी तट एवं ग्राम रसूलापुर में हरिशंकरी (पीपल,बरगद, पाकड ) वृक्षों का रोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान बृज प्रांत अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक ने लोक भारती द्वारा संचालित सामाजिक प्रयासों जैसे जल संरक्षण, तालाब संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।
भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा ने गोमती एवं भैसी नदी के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रशासन एवं लोक भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक प्रमुख बंडा ओम प्रकाश ने जल के महत्व को रेखांकित करते हुए जल संरक्षण पर विशेष बल दिया तथा लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की “एक जनपद-एक नदी” पुनरोद्धार योजना को ऐतिहासिक पहल बताते हुए जनपद में पुनर्जीवित हुई भैसी नदी के लिए लोक भारती टीम, जिला प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने बताया वर्षा जल को संजोने हेतु नदी में प्रत्येक 01 किमी की दूरी पर भू जल संरक्षण हेतु व्यवस्था की गयी है। उन्होंने आगामी जुलाई माह में भैसी नदी की दूसरी धारा पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान में जनसहयोग की अपील भी की।
अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महंत सुनासिर नाथ, खंड विकास अधिकारी बंडा एवं पुवायां, जिला उद्यान अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी लोक भारती के कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, डॉ. संजय अवस्थी, आलोक मिश्रा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर पालिका बंडा, वन विभाग, लोक भारती, जिला गंगा समिति, सुनासिर नाथ मंदिर प्रबंधन समिति एवं स्थानीय ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
—-
[06/06, 5:23 pm] Jila Suchana Adhikari Shahjahanpur: प्रेस विज्ञप्ति
डीएम की अध्यक्षता में तहसील पुवायां में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
शाहजहांपुर 06 जून। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पुवायां में आयोजित किया गया जिसमें लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा प्राप्त सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कानूनगों आदर्श द्वारा भूमि पैमाइश में लापरवाही करने तथा अधिशासी अभियंता विद्युत पुनीत निगम अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने निलंबन के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग की प्राप्त शिकायतों को आज ही व्यवस्थित कर रविवार को संतोषजनक निस्तारण कराते हुए शाम 6:00 बजे तक आवास पर आकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस या अन्य माध्यमों से जो भी शिकायते एवं समस्याएं प्राप्त हो उनका संबंध लेखपाल एवं कानून द्वारा गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 106, विद्युत 19, पुलिस 14, विकास 22 एवं अन्य विभाग की 14 कुल 175 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण में मौके पर जाना ज़रूरी है और शिकायतकर्ता के साथ फोटो अवश्य लिया जाए।
उन्होंने कहा कि समयबद्धता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी शिकायतों को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण निस्तारित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, डीएफओ सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह एवं उप जिलाधिकारी पुवायां सदानंद सरोज साहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
