रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 07/06/2026
बलिया, 07 जून 2026, खेज़ुरी थाना अंतर्गत खड़सरा गाँव में दिन दहाड़े आधा दर्जन नकाबपोशों ने असलहे के बल पर एक अल्पसंख्यक परिवार के घर मे डकैती की। विरोध करने पर घर की महिलाओ को बंधक बनाकर जमकर पीटा। घर के सारे जेवरात और नगदी लेकर हुए फरार। मौके पर पहुंची पुलिस ने FIR दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें की गठित।
घर के बाहर पुलिस की मौजूदगी की यह तस्वीरे बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के खडसरा गांव की है जहाँ एक अल्पसंख्यक परिवार के घर मे दिन दहाड़े आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार की माने तो उस वक्त घर मे सिर्फ महिलाएं ही थी । डकैतों ने असलहे के बल पर घर का सारा सामान और जेवरात लूट लिया और ले गए विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा। जाते जाते डकैतों ने पुलिस में शिकायत करने पर उनके पति को हत्या करने की धमकी देते गए। पीड़ित परिवार पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है।
पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है वही अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कर जांच शुरू कर दिया है।
