Web News

www.upwebnews.com

टीजीटी परीक्षा के दौरान धार्मिक चिन्हों को उतरवाने से नाराज दिखे परीक्षार्थी

June 3, 2026

टीजीटी परीक्षा के दौरान धार्मिक चिन्हों को उतरवाने से नाराज दिखे परीक्षार्थी

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH

प्रतापगढ़, 03 जून 2026, खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है जहां टीजीटी परीक्षा के संचालन के दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल परीक्षा केंद्र सेंट जेवियर्स स्कूल चिलबिला प्रतापगढ़ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व प्रवेश गेट पर चेकिग के दौरान चेकिंग करने वाली महिलाएं बुरके में थी और परीक्षार्थियों के धार्मिक चिन्हों को उतरवा जा रहा था। जिससे नाराज परीक्षार्थी के परिजनों ने विरोध किया सूचना पर प्रतापगढ़ शहर कोतवाल सुभाष यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को तत्काल प्रभाव से शांत कराया और पेपर देने वाले परीक्षार्थियों को गेट में प्रवेश दिया गया जब परीक्षा देकर परीक्षार्थी निकल रहे थे तो परीक्षार्थी काफी नाराज दिखे और उन्होंने बताया कि चूड़ी,कंगन,क्लेचर,जनेऊ,घड़ी,बिंदी समेत सभी सामान को उतरवा दिया गया। काफी नोंकझोंं के बाद जब पेपर देने के 2 मिनट बचे तो परीक्षा केंद्र द्वारा अनाउंस कराया गया कि किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत किए बगैर आपको परीक्षा का चेकिंग करना है और उनका एग्जाम दिलवाना है।