रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 26/05/2026
बलिया । गड़वार ब्लॉक के नारायणपाली गांव के समीप जेल की जमीन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा एक्वायर किया जा रहा है एक्वायर की जाने वाली जमीन का सही मुवावजा किसानों को नही मिल रहा है जिसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर दर्जनों किसानों की संख्या में फेफना विधानसभा से सपा विधायक संग्राम सिंह के साथ पहुंचे ।
जिलाधिकारी को पत्र में माध्यम से अवगत कराया कि जेल की जमीन के लिए एक्वायर की जा रही जमीन का जो किसानों का उचित मूल्य नही मिल रहा है वही सपा जिलाध्यक्ष और सपा के फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने बताया कि तीन मौजों की जमीन को जेल के लिए किया जा रहा है और जो अगल बगल की सर्किल रेट बढ़ाया जा रहा है और किसानों से जब तक सहमति नहीं लेंगे तब तक यह माना नही जायेगा।और किसानों की मांग यह है कि जो बगल के गांवों का सर्किल रेट मिल रहा है वही रेट नारायणपाली, बरवा, घोसौटी के किसानों को मिलना चाहिए।सरकार को किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाकर देना चाहिए।डीएम की बात से सीधे लगा की डीएम साहब लोड लेने वाले नही है।साफ मना कर रहे है जमीन तो हमारी है अगर जमीन की कीमत नही मिली तो जेल के लिए जमीन को हम लोग नही देंगे।
