Web News

www.upwebnews.com

सासनी के इंजीनियर व बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत

May 25, 2026

सासनी के इंजीनियर व बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू निवासी एक होनहार युवक इंजीनियर और सोशल मीडिया पर मशहूर बाइक राइडर उद्धव पाठक की नोयडा ड्यूटी जाते वक्त एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी के गांव नगला गढ़ू निवासी हाल निवासी सासनी दिलीप पाठक का छोटा पुत्र उद्धव पाठक नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। इंजीनियर होने के साथ उसे बाइक राइडिंग का बेहद शौक था। बताते हैं कि वह अपनी बजाज डोमिनोर बाइक से सासनी स्थित अपने घर से नोएडा के लिए निकला था, इसी दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही हादसे की खबर सासनी पहुंची, मृतक के परिजनों चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया। उधर शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता एलआईसी कार्यालय में कार्यरत हैं, मां शिक्षिका हैं और बड़े भाई एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उद्धव सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग के बेहतरीन वीडियो बनाने के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटगई। सूचना पाकर अलीगढ़ इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की  जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को दी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई के तहत दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।